Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Blog»Stranger Things Season 5 Part 1 Recap in Hindi – Full Story Explained
Blog

Stranger Things Season 5 Part 1 Recap in Hindi – Full Story Explained

NavBy NavDecember 3, 2025Updated:December 28, 2025No Comments11 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Stranger Things Season 5 Part 1 Recap in Hindi – Full Story Explained
Stranger Things Season 5 Part 1 Recap in Hindi – Full Story Explained
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नमस्ते दोस्तों! लंबे इंतजार के बाद Stranger Things Season 5 का Part 1 रिलीज हो गया है, जिसमें पहले चार एपिसोड शामिल हैं: Chapter One: The Crawl, Chapter Two: The Vanishing of Holly Wheeler, Chapter Three: The Turnbow Trap, और Chapter Four: Sorcerer। अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो स्पॉइलर अलर्ट! हम यहां हर सीन को कनेक्टेड तरीके से कवर करेंगे, बिना कुछ स्किप किए। यह सीजन Hawkins की वापसी के साथ और भी इंटेंस है, जहां Upside Down का खतरा बढ़ गया है। चलिए शुरू करते हैं कहानी!

Chapter One: The Crawl – पुरानी यादों से नई शुरुआत

एपिसोड की शुरुआत 1983 के फ्लैशबैक से होती है। Will Byers को एक भयानक Demogorgon पकड़ लेता है और उसे Upside Down में घसीट ले जाता है। Will भागने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन मॉन्स्टर उसे पकड़कर Vecna (Henry Creel) के पास ले आता है। Vecna Will को देखकर मुस्कुराता है और कहता है, “मैं तुम्हें पूरी तरह आजाद कर दूंगा। मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, तुम्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दूंगा।” फिर वह Will के गले में एक परजीवी जैसी चीज डाल देता है, जो Will को हमेशा Vecna से कनेक्ट रखती है।कट टू प्रेजेंट टाइम – fall 1987। Mike Wheeler के घर पर सब इकट्ठा हैं: Dustin, Lucas, Eleven, Joyce, Hopper, और बाकी। Hawkins बाहर से नॉर्मल लग रहा है – पिछले सीजन की दरारें कंक्रीट से भर दी गई हैं, मिलिट्री हर तरफ गश्त कर रही है। चर्च के पास का गेट, जहां से Vecna आया था, पूरी तरह सील कर दिया गया है, और सैनिकों की भारी तैनाती है। Robin Buckley अपनी FM रेडियो स्टेशन चला रही है, Steve Harrington उसकी मदद कर रहा है। हमें पता चलता है कि Robin को Vicky नाम की लड़की से प्यार हो गया है – वह स्क्रीन पर Vicky के बारे में सोचते हुए मुस्कुराती है।अचानक रेडियो में फॉल्ट आ जाता है। Steve तुरंत Dustin Henderson को कॉल करता है, “हमें तेरी मदद चाहिए!” लेकिन Dustin, जो अब स्कूल में “बड़ा” हो गया है, मना कर देता है: “तुम लोग बड़े हो चुके हो, अब मैं मदद नहीं करूंगा।” स्कूल सीन में Eddie Munson के दोस्त (जो अब भी बदला लेने के चक्कर में हैं) Dustin को तंग करते हैं। लेकिन Mike, Lucas, और Will आकर Dustin को बचाते हैं। सब Dustin को डांटते हैं, “ऐसे पंगा मत ले, हर बार हम बचाने नहीं आएंगे।” यह सीन हमें याद दिलाता है कि कैसे उन्होंने Vecna को पहले हराया था, लेकिन वह अभी भी Upside Down में जिंदा है।दूसरी तरफ, Eleven (जिसे Jane भी कहते हैं) Hopper और Joyce के साथ एक गुप्त जगह पर अपनी पॉवर्स प्रैक्टिस कर रही है। कुछ मिलिट्री वाले भी हैं, लेकिन Hopper उन्हें Eleven से दूर रखता है। मिलिट्री को शक है कि Hawkins की तबाही Eleven की वजह से हुई, इसलिए वे उसे पकड़ना चाहते हैं। Eleven Hopper की मदद से “श्रृंगी” (sling) इस्तेमाल करके अदृश्य हो जाती है, ताकि कोई न देख ले। Hopper साफ कहता है, “तुम्हें सुरक्षित रखना मेरा काम है।”अब Nancy Wheeler, Steve, Jonathan Byers, और Robin रेडियो ठीक करने के लिए टावर पर चढ़ते हैं। पता चलता है कि ऊपर जाकर वायर जोड़ने पड़ेंगे। Steve और Jonathan में Nancy को इम्प्रेस करने की होड़ लग जाती है – दोनों एक-दूसरे की बुराई करते हैं। Nancy देखकर हंसती है, लेकिन दोनों टावर पर चढ़ जाते हैं। तभी Murray Bauman ट्रक लेकर आता है, जिसमें Vecna को पकड़ने के लिए हथियार और सामान भरा है। “रात को हम Vecna पर हमला करेंगे,” Murray कहता है।Dustin स्कूल में अपने “सांप” (snake) के पास जाता है – लगता है वह कुछ प्लान कर रहा है। Robin का रेडियो ठीक हो जाता है, और वह FM चालू कर देती है। एपिसोड खत्म होने से पहले, सब – Robin, Nancy, Steve, Jonathan, Murray – एक अंडरग्राउंड बेस में इकट्ठे होते हैं। बच्चे (Mike, Will, Dustin, Lucas) अलग से प्लान बनाते हैं। मुख्य प्लान: Hopper को Upside Down भेजना, जहां से गुजरेगा, ऊपर से गाड़ी चलाकर कवर देंगे। टॉकी-टॉकी से कम्युनिकेट करेंगे, और Vecna को ढूंढकर खत्म करेंगे। लेकिन Will को अचानक गुदगुदी महसूस होती है – पुराना कनेक्शन। उसे चक्कर आते हैं, बच्चे हंसते सुनाई देते हैं, लेकिन दोस्त उसे संभाल लेते हैं। एपिसोड यहां क्लिफहैंगर पर खत्म होता है।

Chapter Two: The Vanishing of Holly Wheeler – खतरा घर पहुंचा

एपिसोड Mike की बहन Holly Wheeler से शुरू होता है। वह पार्क में झूले पर झूल रही है। तभी एक मोटा लड़का Derek आता है और झूले को तेज झुलाने लगता है। Holly डर जाती है और पास की फेंस पर जाती है, जहां वह किसी “अनविजिबल” व्यक्ति से बात करने लगती है: “मॉन्स्टर आ रहे हैं, वे तुम्हें खा जाएंगे, लेकिन मैं बचा सकता हूं।” उसका नाम “Watches” (Vecna का alias)। टीचर यह देख लेती है और Holly की मां Karen Wheeler को कॉल करती है। Mike स्कूल से आता है, Holly को इंतजार कर रहा होता है। Karen स्कूल पहुंचती है, Mike को पता चलता है। Holly Mike को बताती है, लेकिन Mike यकीन नहीं करता: “छोटे बच्चे ऐसे ही कल्पना करते हैं।” वह Holly को एक खिलौना देता है: “यह तुम्हारी रक्षा करेगा।”Hawkins में एक लैब में Dr. Ellis एक्सपेरिमेंट कर रही है। एक सैनिक आता है: “Eleven नहीं मिली।” Dr. Ellis कहती है, “चाहे कुछ हो जाए, Eleven को पकड़ो – सबकी तबाही उसी की वजह से।” Eleven Hopper से कहती है, “मैं भी Upside Down जाऊंगी।” लेकिन Hopper मना कर देता है: “तुम तैयार नहीं हो। घर पर रहो, ऊपर से मदद करो।” Eleven गुस्सा हो जाती है।स्कूल में Eddie का दोस्त लॉकर खोलता है – अंदर Dustin का सांप! वह डर जाता है, लेकिन बदला लेने का प्लान करता है। Max Mayfield अभी भी ICU में कोमा में है। Lucas उसके पास बैठा गाने सुनाता है। Will भी आता है, लेकिन Robin को Vicky (नर्स) से रोमांटिक बातें करते देख लेता है – वे किस भी करती हैं। Will भाग जाता है। Dustin Eddie की कब्र पर फूल चढ़ाने जाता है, लेकिन सांप मरा मिलता है – Eddie के दोस्तों ने मार दिया। वे Dustin को घेर लेते हैं: “अब भाग कहां?” Dustin लड़ता है, लेकिन चारों तरफ से पिट जाता है – नाक टूट जाती है।बच्चे Dustin का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह नहीं आता। Jonathan को उसका काम सौंपा जाता है। Eleven Mike से मिलने आती है। सब इकट्ठे: Hopper भी आ गया। रात हो चुकी है। Steve को Upside Down में Hopper कवर करने Jonathan के साथ भेजा जाता है – दोनों Nancy को लेकर झगड़ते रहते हैं। Hopper गुफा से सुरंग के रास्ते गेट तक जाता है। बच्चे दूरबीन से सैनिकों की पोजीशन बताते हैं। Hopper ट्रक में छुपकर Upside Down पहुंचता है। ऊपर Steve और Jonathan गाड़ी चलाते हैं, टॉकी से बात करते हैं। लेकिन ट्रक रुक जाता है – Demogorgons आ जाते हैं! वे सैनिकों पर हमला करते हैं। Hopper बचता है, लेकिन कनेक्शन टूट जाता है।Will को सेंस होता है: “एक Demogorgon हमारी दुनिया में आ रहा है – Nancy के घर!” Nancy Eleven को लेकर दौड़ती है। Holly कमरे में है, तभी पोर्टल खुलता है, Demogorgon आता है। Holly चीखती है। Ted Wheeler (पिता) बाहर खेल रहा है, Karen शावर ले रही है। Holly मां के पास भागती है। Karen सोचती है सपना है, लेकिन Demogorgon सामने आ जाता है। वह बाथटब में छुपती है। Ted अंदर आता है, लड़ता है। Karen और Holly भागने की कोशिश करती हैं, लेकिन Demogorgon तेज है। Karen बोतल से मारती है, लेकिन घायल हो जाती है। Nancy और Eleven पहुंचती हैं – बहुत लेट, Holly पोर्टल से Upside Down ले जाया जा चुका। Eleven पोर्टल में कूद जाती है। Karen और Ted को हॉस्पिटल ले जाया जाता है। Mike, Lucas आते हैं। Nancy खुद को दोष देती है। Mike शांत करता है। Lucas कहता है, “4 साल पहले Will को बचाया था, Holly को भी बचाएंगे।” मिलिट्री आती है, कर्नल कहता है: “यह Eleven का काम है – CCTV चेक करो।”

Also Read: Stranger Things Season 5 Part 2 Hindi Recap

Chapter Three: The Turnbow Trap – प्लान और जाल

Eleven Upside Down में Holly ढूंढती है, लेकिन नहीं मिलती। अपनी पॉवर्स से सर्च करती है – गलती से Hopper पर लग जाती है। Hopper चौंकता है: “तुम यहां क्या कर रही हो?” Eleven बताती है सब। खून के निशान देखकर कहती है, “Demogorgon इसी तरफ गया।” ऊपर, Will Joyce के पास है। Joyce चिंता करती है। Robin आती है: “Will, तुम Demogorgon से कनेक्ट हो – रिसीवर की तरह। इसका इस्तेमाल Holly ढूंढने के लिए करो।” Joyce डरती है, लेकिन Will मान जाता है। Hopper से झगड़कर Robin के साथ जाता है।Steve और Jonathan की गाड़ी खराब हो जाती है। एक लड़की से चार्ज मांगते हैं, लेकिन Nancy पर बहस: Steve कहता है हॉस्पिटल जाओ, Jonathan मिशन पर फोकस। Dustin आता है, पिटा हुआ। Steve पूछता है, Dustin झूठ बोलता है लेकिन कबूल कर लेता है। बहस जारी। Eleven और Hopper आगे बढ़ते हैं। Hopper: “मिलिट्री तुम्हारे पीछे होगी।” Eleven: “Holly बचानी है।” Lucas Max के पास, गाने बजाता है। Mike Nancy से Holly के “अनविजिबल मैन” के बारे में पूछता है। Nancy को नहीं पता। डॉक्टर मां से मिलने नहीं देते। दोनों नर्स के कपड़े पहनकर जाते हैं। Karen नाम लिखती है: “Henry” (Vecna)।Vecna Holly को एक मेमोरी में कैद करता है – पुराना घर। “यह तुम्हारा घर है, बाहर मत जाना। मैं बाकी बच्चों को बचाने जाऊंगा।” Holly अकेली रह जाती है। Joyce Robin पर गुस्सा: “Will को क्यों ले गई?” Upside Down में सैनिक आते हैं, Laser Blasters से Eleven कमजोर। वे छुपते हैं। सैनिक दीवार पर पेशाब करता है – Hopper हमला करता है, ग्रेनेड फेंकता है, एक को पकड़ता है। बच्चे इकट्ठे: Dustin को देख Mike चौंकता है। Will बताता है: “अगला शिकार Derek – Vecna की आंखों से देखा।” प्लान: Derek को किडनैप कर फार्म पर छुपाओ, मुंह ढक दो ताकि ट्रैक न हो। फिर ट्रैप में Demogorgon को पकड़ो, ट्रैकर लगाओ, Vecna तक पहुंचो। Mike: “Derek के घर कैसे?” Erica को भेजो – नींद की दवा वाला केक। Holly मेमोरी में लेटर मिलता है – Henry बुला रहा। वह जंगल जाती है। Upside Down में हेलीकॉप्टर। Eleven सैनिक के दिमाग में घुसती है – Dr. Ellis का राज: दरवाजे के पीछे कुछ छुपा, शायद Eleven जैसी पावर। Mike Erica को मनाता है। Erica Derek के घर जाती है, माफी मांगती है, केक देती है। सब सो जाते हैं, Erica Derek को इंजेक्शन मारती है। फार्म पर छुपाते हैं। Murray: “ट्रैकर टेस्ट करो।” Nancy गोली चलाती है – काम करता। Jonathan को सलाह: “Nancy से बोल दो।” बच्चे Derek घर पर जाल बिछाते। लाइट्स ब्लिंक – Demogorgon आता। डमी देखता, Lucas पानी डालता, ट्रैप में फंसता। Nancy ट्रैकर गोली मारती, आग लगाते। Demogorgon भागता, ट्रैकर लगा। Steve-Dustin पीछा करते। लेकिन U-टर्न! Derek होश में: “छोड़ दो!” भागता है, लेकिन Demogorgon फार्म पर आता। Steve गाड़ी से टक्कर मारता, नया पोर्टल बनता। Steve गाड़ी पोर्टल में घुसाता।

Chapter Four: Sorcerer – राज खुलते हैं, क्लिफहैंगर

गाड़ी दीवार से टकराती, कनेक्शन टूट। Will को विजन: और बच्चे Vecna के पास। मिलिट्री 9-12 साल के बच्चों को पकड़ रही – 73 बच्चे। Dr. Ellis ऑर्डर: “सब लाओ।” Holly चट्टानों के पास – Max दिखती है! “यह मेमोरी है, Henry की। मुझे Lucas के गाने से निकलना था, लेकिन बंद हो गया। चट्टानें Henry से डराती हैं।” बच्चे प्लान: Derek को बेस भेजो, “Watches” देखने वालों को आईडेंटिफाई। टनल से बचाओ। Upside Down में Dustin, Steve, Nancy, Jonathan Hopper से टॉकी पर बात। “दीवार सर्कल है – बीच में कुछ है।” Will-Robin-Joyce लैब नीचे बाथरूम तोड़ते। Derek बाथरूम से लोकेशन बताता, बच्चों से पूछता। Hopper: “लैब जाओ।” Eleven सैनिक मारती, लैब में। Dr. Ellis को पकड़ते। दरवाजा खोलो – लेकिन एक्सेस नहीं। Laser से Eleven कमजोर। सैनिक आते, Hopper लड़ता। टैब में चीज पकड़ लेती – Dr. Ellis: “तुम Jane के प्रोटेक्टर हो, मर जाओगे।” Hopper छूटता, Dr. Ellis को काटता, कार्ड लेता। Eleven को कहता: “निकल जाओ, मैं बम से उड़ाऊंगा।” मिलिट्री बेस में पाइप लीक – पकड़े जाते। पोर्टल खुलते, Demogorgons आते, सैनिक मारते। ट्रक गिरता, बच्चे फंसते। Vecna आता, Will से: “बच्चे कमजोर, उन्हें तोड़कर पावर लूंगा – जैसे तुम्हें तोड़ा।” भागता। Will कनेक्ट होकर Demogorgons को कंट्रोल करता, खत्म करता – नाक से खून! (शायद पावर?)Hopper दरवाजा खोलता, Eleven को ले जाता। पीछे Eight (Kali) कैद! दो बड़े सस्पेंस: Will की पावर और Eight की वापसी। Part 1 यहां खत्म – Part 2 का इंतजार!

Hindi Web Series Hollywood Web Series Stranger Things 5 Stranger Things Season 5
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

The Furious (2026) Ending Explained: That Heartbreaking Twist Changes Everything

June 26, 2026

Who Really Killed Lee Hong? The King’s Warden Ending Explained and Review

May 1, 2026

The King’s Warden Creates History! Yoo Hae-jin and Park Ji-hoon’s Film Surpasses 15 Million Viewers

March 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20261 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202616 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202612 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202625 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

“Sister, I Am Queen in This Life”: Why Kim Tae-ri’s New Webtoon Drama Could Be Her Biggest Hit Yet

July 1, 202660 Views

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 202656 Views

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202548 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.