Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Blog»K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained In Hindi
Blog

K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained In Hindi

NavBy NavMay 19, 2025Updated:July 1, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

टेस्टफुली योर्स एपिसोड 2 का हिंदी रीकैप | Tastefully Yours Hindi Recap

नमस्ते K-ड्रामा लवर्स! स्वागत है एक और शानदार K-ड्रामा की दुनिया में, दोस्तों! आज हम Tastefully Yours के एपिसोड 2 की कहानी को हिंदी में जानेंगे। हान बम और योन जू की जोड़ी इस बार नई चुनौतियों का सामना कर रही है। पिछले एपिसोड में हान बम को मोटो कंपनी से निकाल दिया गया था, और अब वो अपने सपनों को बचाने की जद्दोजहद में है। अगर आपने पहला एपिसोड मिस कर दिया, तो उसकी पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें। चलो, बिना देर किए सीधे कहानी की ओर बढ़ते हैं!

एपिसोड 2: फ्लैशबैक से शुरुआत

एपिसोड की शुरुआत कुछ साल पुराने सीन से होती है। योन जू एक जगह की तलाश में है, और उसके साथ एक लैंड लेडी है। वो एक खास जगह पर पहुँचती है, जहाँ लेडी योन जू से कहती है, “ये जगह तुम्हारे लिए एकदम सही है। थोड़ी सफाई कर दो, और ये एक शानदार रेस्टोरेंट बन जाएगा।” योन जू को वो जगह पसंद आ जाती है। लेडी उसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहती है और एक गिफ्ट भी देती है—एक कैप, जो रेस्टोरेंट की थीम से मेल खाता है।
फिर सीन मौजूदा समय में शिफ्ट होता है। हान बम और योन जू आपस में बात कर रहे हैं। हान बम योन जू की रेसिपी देखकर कहता है, “ये तो किसी फाइन डाइनिंग रेस्टोरेंट जैसा लग रहा है। शायद तुमने सियोल से कॉपी किया होगा?” लेकिन योन जू इनकार कर देती है। हान बम आगे कहता है, “मैंने सुना है कि तुम्हें इस महीने के अंत तक किराया देना है, लेकिन तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं। मैं तुम्हारा किराया भर सकता हूँ, पर बदले में मुझे कुछ चाहिए।”

हान बम का ऑफर और योन जू का गुस्सा

हान बम एक कॉन्ट्रैक्ट दिखाता है, जिसमें लिखा है कि वो योन जू के रेस्टोरेंट में इन्वेस्ट करेगा। हान बम कहता है, “मैं तुम्हारी मदद करूँगा, लेकिन मेरी शर्तें माननी होंगी।” योन जू कागजात देखती है, और गुस्से में उन्हें फाड़ देती है। हान बम हँसते हुए कहता है, “मेरे पास इसकी कई कॉपियाँ हैं, तुम कितना फाड़ोगी?” योन जू जवाब देती है, “ठीक है, मैं इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचूँगी, लेकिन पहले ये देखूँगी कि तुम मेरे रेस्टोरेंट को डिजर्व करते हो या नहीं।”
हान बम कहता है, “चलो, मैं यहाँ एक महीने तक काम करूँगा। फिर तुम तय करना।” हान बम और योन जू कॉन्ट्रैक्ट साइन कर देते हैं, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। योन जू लिखती है, “हान बम, तुम मेरे किचन से दूर रहना, वो मेरा एरिया है।” हान बम भी लिखता है, “योन जू, तुम डाइनिंग हॉल से दूर रहना, वो मेरा एरिया है।” अब हान बम रेस्टोरेंट में मैनेजर के तौर पर काम शुरू करता है।

K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में

हान बम और योन जू की नोक-झोंक

योन जू हान बम से सवाल करती है, “वैसे, हान बम, तुम ये सब क्यों कर रहे हो? क्या तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं?” हान बम हँसते हुए कहता है, “नहीं, मेरे पास पैसे हैं। वैसे, योन जू, तुम ये सब क्यों कर रही हो?” योन जू जवाब देती है, “मुझे अपनी कैप चाहिए।” हान बम गाड़ी में जाता है और यूजीन को कॉल करता है। हान बम कहता है, “हमारे ऑपरेटिंग फंड्स जल्दी कट सकते हैं। मैं एक नया रेस्टोरेंट खोलने वाला हूँ, और यहाँ की सारी रेसिपी चुरा लूँगा। तुम हमारे बेस्ट शेफ्स की लिस्ट तैयार करो।”

योन जू की सीक्रेट डील और हान बम का शक

अगले सीन में योन जू एक वेजिटेबल शॉप ओनर से मिलती है। योन जू चुपके से कुछ सामान लेने की कोशिश कर रही है। योन जू पूछती है, “ये टॉप क्वालिटी का है ना?” ओनर जवाब देता है, “हाँ, ये बेस्ट है।” तभी हान बम वहाँ पहुँच जाता है और पूछता है, “योन जू, यहाँ क्या हो रहा है?” ओनर हैरान होकर कहता है, “हान बम कौन है? योन जू, तुमने कहा था तुम अकेली आओगी।” हान बम खुद को मैनेजर बताता है और सामान देखने की कोशिश करता है।
योन जू उसे नहीं दिखाती, लेकिन मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाती है। हान बम कहता है, “क्या ये सिर्फ सब्जियाँ हैं?” ओनर हान बम और योन जू को लड़ते देखकर कपल समझ लेता है, लेकिन हान बम और योन जू चिल्लाकर कहते हैं, “हम कपल नहीं हैं!” ओनर पैसे माँगता है, पर योन जू कहती है, “बाद में दूँगी।” तभी हान बम को पता चलता है कि वो चिली पाउडर है। ओनर सामान लेकर चला जाता है। हान बम हैरान होकर कहता है, “योन जू, सिर्फ चिली पाउडर के लिए इतना ड्रामा?” योन जू गुस्से में चिल्लाती है।

योन जू का दुख और हान बम की सलाह

योन जू घर पर है और रो रही है। हान बम पास आता है और पूछता है, “योन जू, क्या हुआ? क्यों रो रही हो?” योन जू कहती है, “हान बम, तुम्हें क्या पता, वो चिली पाउडर बेस्ट क्वालिटी का था!” योन जू बाहर निकलकर काम शुरू करती है। हान बम सुझाव देता है, “हमें रेस्टोरेंट में बदलाव करने होंगे। नई टेबल्स लानी होंगी, और 1-2 स्टाफ भी हायर करने होंगे।” योन जू चुप रहती है। हान बम एक लिस्ट दिखाता है और कहता है, “ये अनुभवी लोग हैं। योन जू, तुम्हें जो पसंद हो, चुन लो।” हान बम नाम पढ़ता है, लेकिन एक नाम का उच्चारण गलत कर देता है। योन जू उसे सही उच्चारण बताकर चली जाती है। हान बम बुदबुदाता है, “इसे कैसे पता होगा?”

हान बम और योन जू का नया स्टाफ

योन जू वेजिटेबल स्टोर पर जाती है, जहाँ मॉन्गसूक नाम की एक महिला है, जो K-ड्रामा देख रही है। योन जू ओनर के बारे में पूछती है। मॉन्गसूक बताती है कि वो बाहर गया है। योन जू सब्जियाँ लेती है, और मॉन्गसूक मस्ती में K-ड्रामा की बातें करने लगती है। ओनर बाद में आता है और योन जू से मिलता है।
दूसरी तरफ, हान बम रेस्टोरेंट में स्टाफ की लिस्ट देख रहा है। योन जू वहाँ पहुँचती है और कहती है, “हान बम, मैंने पहले ही किसी को चुन लिया।” तभी मॉन्गसूक आती है, रेस्टोरेंट देखती है, और हान बम से कहती है, “क्या तुम मैनेजर हो? मुझे मॉन्गसूक कह सकते हो।” हान बम योन जू से नाराज होकर इशारों में कहता है, “योन जू, क्या तुम पागल हो? इसे यहाँ कैसे ला सकती हो?” योन जू जवाब देती है, “हान बम, इसे 15 साल का अनुभव है। तुमने कहा था फाइनल डिसीजन मेरा होगा, तो मैंने इसे चुन लिया। तुम डाइनिंग हॉल संभालो।”

K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में

हान बम की मुश्किलें और नई टेबल्स

हान बम एक होटल में रूम बुक करने जाता है, लेकिन यूजीन कॉल करके बताता है, “हान बम, तुम्हारा कार्ड फ्रीज हो गया है, और कंपनी वाले गाड़ी लेने आ रहे हैं।” हान बम की गाड़ी चली जाती है, और उसका कार्ड भी काम नहीं करता। हान बम एक मोटल में जाता है, जहाँ उसे अपनी जैकेट देकर रूम लेना पड़ता है। रात को हान बम को याद आता है कि उसने योन जू से वादा किया था नई टेबल्स लाने का।
अगले सीन में रेस्टोरेंट में नई टेबल्स आ जाती हैं। हान बम योन जू से पूछता है, “कैसी लग रही हैं?” योन जू कहती है, “ठीक-ठाक।” हान बम नाराज होकर कहता है, “योन जू, तुम्हें पता भी है कि इन्हें लाने के लिए मैंने क्या-क्या किया? मैंने अपनी महंगी घड़ी तक दे दी!” मॉन्गसूक टेबल्स को पीटने लगती है, लेकिन हान बम उसे रोकता है।

हान बम, योन जू और मॉन्गसूक की गड़बड़

हान बम साइन बोर्ड लगाता है और अपने दोस्तों को ग्रुप चैट में रेस्टोरेंट आने के लिए कहता है। ज्यादातर दोस्त मना कर देते हैं, लेकिन एक लड़की तैयार हो जाती है। मॉन्गसूक दो कस्टमर्स से एडवांस पैसे ले लेती है, जिससे हान बम गुस्सा हो जाता है। हान बम योन जू से शिकायत करता है, “योन जू, इसे यहाँ क्यों लाई? ये क्या कर रही है?” योन जू कहती है, “हान बम, वो फ्रेंडली है।” मॉन्गसूक हान बम को छेड़ती है, और हान बम चिल्लाकर उसे जाने के लिए कहता है। मॉन्गसूक टेबल पर किमची बनाती है और उसे गिरा देती है। हान बम गुस्से में कहता है, “हान बम और योन जू, तुम दोनों की वजह से ये रेस्टोरेंट कभी ग्रो नहीं करेगा!”

हान बम का गुस्सा और बारिश में ट्विस्ट

हान बम गुस्से में बाहर चला जाता है, और बारिश शुरू हो जाती है। हान बम एक जगह बैठता है, जहाँ वेजिटेबल शॉप ओनर और एक दूसरा आदमी उसे देख लेते हैं। वो हान बम को थप्पड़ मारते हैं, और कहते हैं, “हान बम, हमें लगा संसिक होगा।” मॉन्गसूक और योन जू बाहर आती हैं। मॉन्गसूक कहती है, “बारिश हो रही है, पता नहीं हान बम कहाँ गया।” योन जू जवाब देती है, “चिंता मत करो, हान बम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, वो आएगा।”
हान बम, वेजिटेबल शॉप ओनर, और बूचर शराब पीते हैं। हान बम बताता है, “मॉन्गसूक बहुत अजीब है, उसने मेरे रेस्टोरेंट में गड़बड़ कर दी।” वेजिटेबल शॉप ओनर कहता है, “हान बम, वो मेरी शॉप पर भी ऐसी ही थी। वैसे, किसी को पता ही नहीं कि यहाँ रेस्टोरेंट है।” वो हान बम को चिली पाउडर देता है।

हान बम और योन जू का नया बॉन्ड

हान बम रेस्टोरेंट लौटता है और देखता है कि योन जू ने डिश तैयार कर ली है। हान बम चिली पाउडर दिखाता है। योन जू टेस्ट करके खुश हो जाती है और कहती है, “हान बम, ये तो वही है! तुम्हें कैसे मिला?” योन जू सूंघकर कहती है, “हान बम, तुमने शराब पी है?” हान बम कहता है, “नहीं, ओनर और बूचर ने पिलाई।” हान बम और योन जू कस्टमर्स को खाना सर्व करते हैं, और उनके बीच आई कॉन्टैक्ट होता है।
चुनसंग नाम का शख्स आता है और मॉन्गसूक को लेने आया था। बाद में पता चलता है कि मॉन्गसूक ने झूठ बोला था की उससे येओन जु क रेस्टोरेंट में कई फैसिलिटी मिलती है ताकि वो चुनसंग के रेस्टोरेंट से निकल सके। चुनसंग के पिता उसे डाँटते हैं।

K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में

हान बम का सच और योन जू का सवाल

योन जू शराब पी रही है, और हान बम उसे देखता है। हान बम कहता है, “योन जू, मैं तुम्हारे होंठ देख रहा हूँ।” योन जू हँसती है। हान बम बाद में यंग हाय को कॉल करता है, जो उसकी पुरानी पार्टनर है, और चिल्लाता है, “तुम मुझे कैसे छोड़ सकती हो?” योन जू सोचती है कि हान बम की गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया। हान बम फोन पर कहता है, “मैं रेसिपी चुरा लूँगा और तुम्हें कुचल दूँगा!” चुनसंग वापस आता है और योन जू से लड़ता है, लेकिन हान बम उसे रोकता है। योन जू चुनसंग को धक्का देती है, और हान बम से पूछती है, “हान बम, तुमने रेसिपी चुराने की बात की थी। सच बताओ, यहाँ क्यों आए हो?” एपिसोड यहीं खत्म होता है।

K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में
K-Drama Tastefully Yours Episode 2 Explained हिंदी में

अगला एपिसोड कब आएगा?

अगला एपिसोड मंगलवार को आएगा। क्या हान बम का सच सामने आएगा? क्या योन जू उस पर भरोसा कर पाएगी? जानने के लिए Safar के साथ बने रहें!

Go Min Si Kang Ha Neul Tastefully Yours
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20261 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202616 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202612 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202625 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

“Sister, I Am Queen in This Life”: Why Kim Tae-ri’s New Webtoon Drama Could Be Her Biggest Hit Yet

July 1, 202659 Views

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 202656 Views

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202543 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.