Latest Posts

Dear X K-Drama Episode 3 Hindi Recap

The third episode of Dear X just dropped and trust me – ये एपिसोड दिल की धड़कनें रोक देने वाला था! एक तरफ प्यार, दोस्ती और नई शुरुआत की उम्मीद, दूसरी तरफ डर, हिंसा और बदले की आग। आइए देखते हैं क्या-क्या हुआ इस दिल दहला देने वाले एपिसोड में।

हीरो बनकर आया जंगो, लेकिन सवाल अभी भी बाकी हैं

एपिसोड की शुरुआत होती है एक चोर को पकड़ते हुए। जंगो (पूर्व बेसबॉल प्लेयर) एक झटके में चोर को धर दबोचता है। पुलिस आती है, चोर पकड़ा जाता है और एजिन (A Jin) हैरानी और शुक्रिया से जंगो को देखती रह जाती है। पब्लिक तारीफें करती है, यूसी (Jong Seo का दोस्त) मज़ाक उड़ाता है कि “कैफे खुला छोड़कर सुपरहीरो बन गया भाई!”। लेकिन एजिन के लिए ये सिर्फ हीरो बनने का सीन नहीं था – ये उसकी ज़िंदगी में एक नई किरण था।

एजिन जसियो (Jae O) को बताती है कि वो अगले हफ्ते से जंगो के कैफे में काम शुरू कर रही है। जसियो चिंता करता है – “इतनी जल्दी?” लेकिन एजिन का जवाब दिल छू लेता है: “मैं जितनी जल्दी हो सके अपने पास्ट को भूलना चाहती हूँ।”
जसियो उसे नई जगह रहने को देता है, लेकिन एजिन मना कर देती है। वजह? उसका बाप फिर से पैसों के लिए आ सकता है और वो चाहती है कि ऐसा हो – ताकि एक बार में सब खत्म कर दे।

Also Read: Dear X K-Drama Episode 2 Hindi Recap

जसियो और उसकी माँ का पुराना ज़ख्म फिर खुल गया

जसियो घर छोड़कर जा रहा होता है। उसकी माँ रोकती है – “वो लड़की तेरी क्या लगती है?” जसियो का गुस्सा फूट पड़ता है: “तुमने कुछ नहीं किया जब उसका बाप उसे मारता था। तुमने उसे अकेला छोड़ दिया।” माँ कहती है “मैंने तुम्हारे लिए किया था” – लेकिन जसियो अब और बहाने नहीं सुनना चाहता। वो चला जाता है और माँ अकेले रोती रह जाती है।एजिन कैफे में काम शुरू कर देती है। पास ही जसियो बच्चों को कोचिंग देता है। दो बच्चे एजिन को देखकर बोलते हैं – “वो कितनी प्रीटी है!” जसियो सुन लेता है और चुपके से स्माइल करता है।
कैफे में लड़के एजिन से फ्लर्ट करने लगते हैं – “बॉयफ्रेंड है?” एजिन मज़े में जवाब देती है – “है, और तुमसे कहीं बेहतर है!”
लेकिन सोशल मीडिया पर एजिन वायरल हो चुकी है। एक एजेंसी की सीईओ मेरी (Mary) उसकी पुरानी असिस्टेंट से पूछती है – “ये वही लड़की है ना जिसने पहले ऑफर ठुकराया था?” मेरी मुस्कुराती है – “फिर मौका आ गया है।”

स्टॉकर का खतरा और एजिन का छिपा हुआ प्लान

रात को एजिन घर जा रही होती है। पीछे-पीछे स्टॉकर। अचानक वो उसे पकड़ लेता है। एजिन चिल्लाती है, उसका बैग-फोन ज़मीन पर। जसियो पास से गुज़रता है, सब देख लेता है। एजिन के हाथ में पत्थर था – वो स्टॉकर को मारने वाली थी, लेकिन जसियो रोक लेता है।
एजिन गुस्से में चिल्लाती है – “तुम थे कहाँ? अभी मुझे मार डालता!” फिर ठंडे लहजे में कहती है – “मैं तो बस टेस्ट कर रही थी कि तुम मेरे लिए उसे मार दोगे या नहीं।”

घर पहुँचते ही एजिन का बाप सनगू मिलता है। वो फोन पर किसी को बोल रहा था – “मेरी बेटी बहुत प्रीटी है, वीडियो बनाएंगे, पैसा ही पैसा होगा।”
एजिन उसे धक्का देना चाहती है, लेकिन वो उसे पकड़ लेता है और गला दबाता है – “अगर मैं मर गया तो तुम भी मरोगी।”

एजिन ने सबको चीट किया – यहाँ से ट्विस्ट शुरू!

पुलिस स्टेशन में एजिन झूठ बोलती है कि जसियो उसे घूरता रहता है। जसियो सबूत दिखाना चाहता है – लेकिन फोन में कुछ नहीं बचता। क्योंकि एजिन ने सब डिलीट कर दिया था।
वो अपने बाप से कहती है – “अब से आप जो कहेंगे वही करूँगी। पैसा आते ही कॉल करूँगी।” और जसियो से कहती है – “ये सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा जब तक वो ज़िंदा है। ये काम तुम्हारे बस का नहीं। मैं खुद हैंडल कर लूँगी।” एजिन ने स्टॉकर की जैकेट अपने बाप को पहनाई। घर में ग्लिटर और डेड रैट का गिफ्ट छोड़ा। सबकुछ प्लान किया।
जब सनगू उसे मारने वाला था, एजिन ने जंगो को कॉल किया – सिर्फ चीखने के लिए। जंगो गाड़ी दौड़ाता हुआ आया। एजिन टाइम गंवाती रही – “पैसे वहाँ हैं” कहकर उसे भटकाती रही।
फिर स्प्रे मारा, लेकिन बाप और गुस्सा हो गया। ठीक उसी वक्त जंगो आया और बाप को बेसबॉल बैट से मार दिया।
एजिन ने अपने बाप को और मारा। बाहर आकर पुलिस को कॉल किया – “मेरे पिता मर रहे हैं, जल्दी आओ!”
और फिर… वो पागलों की तरह हंसने लगी।

निष्कर्ष

एजिन अब वही नहीं रही Dear X का ये एपिसोड सिर्फ एक ड्रामा नहीं था – ये एक साइकोलॉजिकल रोलरकोस्टर था। एजिन ने सबको इस्तेमाल किया – जसियो को, जंगो को, यहाँ तक कि अपने बाप को भी। वो अब वो मासूम लड़की नहीं जो रोती थी। वो अब वो लड़की है जो अपने हाथों से अपना बदला ले रही है।
अब सवाल ये है – जंगो और जसियो को सच पता चलेगा तो क्या होगा? एजिन की हंसी रुकती है या और तेज़ होती है? एपिसोड 4 का इंतज़ार करते हैं – क्योंकि अब खेल सच में शुरू हुआ है!

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.