के-ड्रामा लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है! Kim Hyang-gi और Cha Hak-yeon की मोस्ट अवेटेड कूपैंग प्ले (Coupang Play) ओरिजिनल सीरीज ‘The Absolute Value of Romance‘ की रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है। यह हाई-स्कूल रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 17 अप्रैल से Prime Video पर धमाका करने के लिए तैयार है। अगर आप ‘टीनेज रोमांस’ और ‘इमेजिनेशन’ वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो यह शो आपकी लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए।
कहानी एक ऐसी हाई स्कूल लड़की ‘येओ उई-जू’ (Kim Hyang-gi) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी असल जिंदगी में बेहद शांत और अपनी सख्त माँ के साये में दबी हुई है। लेकिन स्कूल की इस साधारण सी लड़की की एक ‘डेंजरस’ दूसरी दुनिया भी है। उई-जू छिपकर अपने स्कूल के हैंडसम टीचर्स पर ’19+ रेटेड BL’ (बॉयज लव) उपन्यास लिखती है। उसकी कल्पनाएं तब हकीकत से टकराती हैं जब वह खुद अपने ही लिखे उपन्यासों की मुख्य पात्र बन जाती है और असल जिंदगी में उन टीचर्स के साथ अजीबोगरीब और रोमांटिक पलों का सामना करती है।
इस ड्रामे में चार सुपर हैंडसम टीचर्स उई-जू की क्रिएटिविटी और धड़कनों को बढ़ाने आ रहे हैं। इनमें सबसे खास हैं मैथ टीचर ‘गा वू-सू’ (Cha Hak-yeon), जो एक कोल्ड, हैंडसम और जीनियस इंसान हैं। वू-सू को मुस्कुराना पसंद नहीं है और वह बचपन से ही मैथ प्रॉडिजी रहे हैं। उनके साथ होंगे इंग्लिश टीचर ‘नो दा-जू’ (Kim Jae-hyun), जो एक बैंक प्रेसिडेंट के बेटे हैं और बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं। कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब कल्पनाओं में डूबी रहने वाली उई-जू को अपने ही ‘कोल्ड’ मैथ टीचर से असलियत में प्यार हो जाता है।
यह सीरीज कल्पना और वास्तविकता के बीच की धुंधली रेखाओं को बेहद खूबसूरती और कॉमेडी के साथ दिखाएगी। हैंडसम टीचर्स की इस फौज में Son Jeong-hyuk और Kim Dong-gyu भी अपनी क्यूटनेस का तड़का लगाएंगे। फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि कैसे एक ‘सिंगल’ लड़की की काल्पनिक दुनिया उसे एक हकीकत के ‘टर्बुलेंट रोमांस’ में ले जाती है। क्या उई-जू अपनी इस सीक्रेट लाइफ को छुपा पाएगी? या उसका यह ’19+ राइटिंग टैलेंट’ पूरे स्कूल में हड़कंप मचा देगा?






