के-ड्रामा की दुनिया के राइजिंग सुपरस्टार Chae Jong-hyeop (चे जोंग-ह्येप) अब अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं। ‘Castaway Diva’ और ‘Serendipity’s Embrace’ जैसी समकालीन हिट्स के बाद, अब वह KBS2 के अपकलिंग हिस्टोरिकल (Saguek) ड्रामा ‘Light of an Unknown’ (जिसे Nameless Lantern भी कहा जा रहा है) में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह पहली बार है जब फैंस उन्हें पारंपरिक कोरियाई लिबास और तलवारबाजी करते हुए देखेंगे। सबसे बड़ी खबर यह है कि इस हाई-प्रोफाइल सीरीज में उनके अपोजिट टैलेंटेड एक्ट्रेस Won Ji-an (वोन जी-अन) को फीमेल लीड के तौर पर कन्फर्म कर लिया गया है। यह पहली बार है जब फैंस इस फ्रेश और पावरफुल जोड़ी को एक ऐतिहासिक बैकड्रॉप में एक साथ देखेंगे।
यह ड्रामा लेखक ली जे (Lee Jae) के इसी नाम के लोकप्रिय वेबटून पर आधारित है। कहानी जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका जन्म एक ही समय पर हुआ है, लेकिन उनकी किस्मत बिल्कुल अलग है—एक की नियति राजा बनना है और दूसरी की गद्दार। यह जुड़वां बहने कैसे अपनी नियति को चुनौती देकर एक नया इतिहास लिखती हैं, यही इस ड्रामे का मुख्य आकर्षण है। वेबटून के ‘दो महिलाओं’ के ओरिजिनल कॉन्सेप्ट को अब ड्रामे में ‘जुड़वां बहनों’ के रूप में रूपांतरित किया गया है।

इस सीरीज में Chae Jong-hyeop राजकुमार ‘ली ह्यो’ (Grand Prince Okryun Lee Hyo) की भूमिका निभाएंगे, जो राजा के दूसरे पुत्र हैं। अपने बड़े भाई, क्राउन प्रिंस के विपरीत, ली ह्यो को मार्शल आर्ट्स और युद्ध कला का गहरा शौक है। वह स्वभाव से थोड़े उग्र और निडर योद्धा हैं। वेबटून के अनुसार, वह इतने कुशल हैं कि अपनी किशोरावस्था (Late teens) में ही दुश्मन के सेनापति का सिर कलम करने की ताकत रखते थे।
चे जोंग-ह्येप ने अब तक हमेशा ‘चॉकलेटी बॉय’ या जेंटल इमेज वाले किरदार निभाए हैं। पहली बार उन्हें एक रफ-एंड-टफ योद्धा के रूप में देखना रोमांचक होगा। इस सीरीज को ‘The King’s Affection’ फेम राइटर हन ही-जुंग (Han Hee-jung) ने लिखा है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि ड्रामा विजुअल और कहानी दोनों में शानदार होगा। जहाँ एक तरफ जुड़वां बहनों का रहस्य होगा, वहीं दूसरी तरफ चे जोंग-ह्येप का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
Also Read: Four Hands New Still Out! Song Kang and Lee Jun Young Spark Intense Chemistry in First Look
‘Light of an Unknown’ की आधिकारिक घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अभी से ट्रेंड शुरू हो गया है। फिलहाल इसकी शूटिंग और रिलीज डेट को लेकर काम चल रहा है, लेकिन इसे 2026 के सबसे बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है।






