Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»K-Drama»Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
K-Drama

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

NavBy NavMarch 9, 2026Updated:March 14, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

चलिए दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं एक बेहद इमोशनल और खूबसूरत कोरियन ड्रामा ‘Still Shining‘ के बारे में, जिसके शुरुआती दो एपिसोड्स ने ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

कहानी की शुरुआत में हम अपने हीरो Tae Seo को देखते हैं जो सियोल की एक लाइब्रेरी में पूरी लगन के साथ पढ़ाई कर रहा होता है। वह अपनी पढ़ाई के बीच से समय निकालकर बाहर आता है ताकि अपने भाई Hui Seo की मदद कर सके, जो पैर से लाचार है और लंगड़ा कर चलता है। Tae Seo अपने भाई को अपनी पीठ पर लादता है और दोनों बस के जरिए अपने होमटाउन पहुँचते हैं, जहाँ उनके दादा-दादी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। Tae Seo अपने भाई से कहता है कि वह उसकी रिपोर्ट स्कूल में जमा करने जाएगा, लेकिन Hui Seo मना करता है कि तुम इतना लंबा सफर तय करके आए हो, अब आराम करो, मैं खुद 19 नंबर की बस लेकर चला जाऊँगा।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

​अगले सीन में Tae Seo खुद स्कूल पहुँचता है और टीचर जोंगसू से मिलता है। टीचर उसका रिपोर्ट कार्ड देखते हैं और बताते हैं कि वे उसकी फैमिली को बहुत पहले से जानते हैं। वह उसे स्कूल के कपड़े लाने के लिए लाइब्रेरी के सामने जाने को कहते हैं, लेकिन साथ ही हिदायत देते हैं कि वहाँ Eun A नाम की एक लड़की पढ़ रही होगी, उसे बिल्कुल भी डिस्टर्ब मत करना। जब Tae Seo लाइब्रेरी पहुँचता है, तो उसकी नज़र Eun A पर पड़ती है जो वहाँ शांत होकर बैठी थी। Eun A ही हमारी कहानी की मेन हीरोइन है। दोनों की नज़रें मिलती हैं और कुछ पलों के लिए दोनों एक-दूसरे को देखते रह जाते हैं, लेकिन फिर Tae Seo अपना काम खत्म करके वहाँ से निकल जाता है। टीचर उसके बेहतरीन ग्रेड्स देखकर उसे बताते हैं कि वह मेडिकल स्कूल के लिए पूरी तरह योग्य है। स्कूल से बाहर निकलते वक्त Eun A ऊपर से उसे नोटिस करती है। तभी अचानक Tae Seo के कान में कुछ अजीब महसूस होता है और वह लगभग गिरने वाला होता है, पर खुद को संभाल लेता है। Eun A उसे देखकर उसकी मदद के लिए नीचे जाना चाहती है, पर किसी कारणवश रुक जाती है।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

​घर पहुँचने पर Tae Seo को पता चलता है कि उसकी डेस्क अभी तक नहीं आई है, पर वह कहता है कि कोई बात नहीं, वह कहीं भी सो सकता है। रात में उसे अपने माता-पिता के एक्सीडेंट का भयानक मंजर याद आता है, जहाँ उन्हें बचाने के लिए सीपीआर दिया जा रहा था पर सब नाकाम रहा। अगली सुबह क्लास में उसे गर्मी लगती है और वह पंखा चलाने की कोशिश करता है, तभी Eun A आकर बताती है कि यह पंखा खराब है। वह उसे अपनी लाइब्रेरी में बुलाती है जहाँ पंखा चल रहा होता है। वहाँ बैठकर Eun A अपनी लाइफ के बारे में बताती है कि उसकी माँ उसे छोड़कर जा चुकी है और अब वह सिर्फ अपने पिता के साथ रहती है। वह कहती है कि वह अपनी पढ़ाई पर बहुत फोकस करती है क्योंकि उसे अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना है। वह Tae Seo से वार्म-अप के बारे में पूछती है पर वह मना कर देता है। लंच टाइम में जब Eun A उससे पूछती है तो वह अपना साधारण लंच दिखाता है, लेकिन Eun A उसे जबरदस्ती टीचर के ऑफिस ले जाती है और वहाँ चोरी-छिपे उसे मैगी खिलाती है। शाम को वह उसे जल्दी घर जाने को कहती है ताकि उसकी बस मिस न हो जाए। रास्ते में Eun A साइकिल पर होती है और वह उसे जुगनू (Fireflies) देखने की सलाह देती है। रात के अंधेरे में उन जुगनुओं को देखकर Tae Seo को अपने भाई और दादा-दादी के साथ बिताया पुराना वक्त याद आ जाता है।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

​अगले दिन लाइब्रेरी में Tae Seo पूछता है कि तुम मुझे कब से जानती हो, तो Eun A बताती है कि शायद पिछले 5 सालों से। जब Eun A खिड़की से बाहर की ठंडी हवा महसूस कर रही होती है, तो Tae Seo बस उसे देखता रह जाता है। पढ़ाई के दौरान उसे पसीना आता देख Eun A उसे अपना स्कार्फ देती है और उसे बांधने में उसकी मदद भी करती है, जिससे उनके बीच की नज़दीकियां और बढ़ जाती हैं। Tae Seo लाइब्रेरी की चाबियाँ माँगता है पर Eun A जिम्मेदारी का हवाला देकर मना कर देती है। शाम को जब Eun A बस में होती है, तो वह बाहर Tae Seo को साइकिल बहुत तेज़ चलाते हुए देखती है। वह बस ड्राइवर अंकल से स्पीड बढ़ाने को कहती है ताकि वह Tae Seo से आगे निकल सके। वह बस से उतरकर भागती है और Tae Seo के साथ एक छोटी सी रेस जीतना चाहती है, पर Tae Seo उसे पीछे छोड़ देता है। इसी बीच Eun A उसकी एक फोटो क्लिक कर लेती है। अचानक Eun A की साइकिल की चैन खराब हो जाती है, जिसके बाद वह Tae Seo की साइकिल पर पीछे बैठती है और दोनों एक साथ सफर करते हैं। कहानी में ऐसे कई प्यारे लम्हे आते हैं, जहाँ कभी नदी किनारे उनका हाथ टच हो जाता है, तो कभी वे एक-दूसरे को चुपके से निहारते हैं।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

​रात में घर पहुँचकर Eun A देखती है कि उसका पिता Seon Gyu अपने रेस्टोरेंट में मेहमानों की सेवा कर रहा है। वह अपने पिता से सोयन के बारे में पूछती है। सुबह बारिश के दौरान Eun A साइकिल लेकर Tae Seo के पास पहुँचती है और उसे लाइब्रेरी की चाबियाँ थमा देती है। जब वह वापस घर आती है और उसके पिता नहीं मिलते, तो वह घबराकर चिल्लाने लगती है, लेकिन तभी उसके पिता सामने आ जाते हैं और उसकी जान में जान आती है। स्कूल में Eun A, Tae Seo से अपने दिल की बात कहने की कोशिश करती है कि जब वह साथ होता है तो उसे बहुत अच्छा लगता है, पर Tae Seo अपनी पढ़ाई में इतना डूबा है कि वह उसकी बात का मतलब नहीं समझ पाता। लाइब्रेरी में Eun A को Tae Seo के बैग से कुछ लड़कियों के नाम वाले टैग्स मिलते हैं, जिस पर वह उसे चिढ़ाना शुरू कर देती है। वह उसे अपने अतीत के बारे में बताती है कि कैसे उसके माता-पिता का तलाक हुआ, उसके पिता डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने सुसाइड तक की कोशिश की थी, इसीलिए वह हमेशा उनकी चिंता करती है। Tae Seo उसे बताता है कि वह पैसा कमाकर अपनी फैमिली को पालना चाहता है और सियोल यूनिवर्सिटी में जाना चाहता है। बातों-बातों में Eun A दोबारा प्यार का इजहार करती है, पर Tae Seo खामोश रहता है।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

Still Shining K-Drama Episode 3 & 4 Recap

​अक्टूबर में Tae Seo सियोल एक सेमिनार के लिए जा रहा होता है, Eun A भी चुपके से उसके पीछे ट्रेन में चढ़ जाती है। वह उसे बताती है कि वह उसे अकेला नहीं जाने देगी। सियोल पहुँचकर Tae Seo अपने कान का इलाज करवाने हॉस्पिटल जाता है, जहाँ डॉक्टर बताती है कि बचपन के एक्सीडेंट की वजह से उसके सुनने की नस में समस्या आई है। दूसरी तरफ Eun A अपनी सहेली सोयन के पास जाती है और उसे एक दूसरे आदमी के साथ देखकर हैरान रह जाती है। वह इस बात से दुखी होती है कि सोयन उसके पिता को धोखा दे रही है। स्टेशन पर Tae Seo, Eun A को कॉल करके ढूंढता है और जब वह उसे रिवर के किनारे देखता है, तो भागकर उसके पास आता है। वापसी के सफर में Eun A उसे अपनी फीलिंग्स समझाती है कि कैसे उसकी वजह से उसके ग्रेड्स सुधरे और उसने पहली बार ट्रेन में सफर किया। Tae Seo धीरे से उसका हाथ थाम लेता है। अगले सीन में उनका एग्जाम होता है और वे खुशी-खुशी उसे खत्म करके बीच (Beach) पर चिल्लाते हैं। वे दोबारा सियोल जाते हैं, जहाँ Eun A अपनी माँ की यादें शेयर करती है। बस में वापस आते वक्त Tae Seo अचानक Eun A को किस कर देता है और Eun A भी उसे रिस्पॉन्स देती है। रात में वे चोरी-छिपे Eun A के कमरे में जाते हैं, जहाँ वे इंटिमेट होने की कोशिश करते हैं। वहाँ एक मजेदार सीन होता है जब Tae Seo उसकी शर्ट के बटन नहीं खोल पाता और Eun A हँसते हुए अपना सीक्रेट बताती है कि उसके पिता ने उसे अंदर से एक्स्ट्रा कपड़े पहना दिए हैं ताकि उसे ठंड न लगे।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

​अगले कुछ दिनों में Tae Seo का एडमिशन सियोल यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में हो जाता है। क्रिसमस के दिन वह फिर Eun A से मिलने आता है और वे वाइन पीकर मस्ती करते हैं। गाँव में सबको पता चल जाता है कि Tae Seo सियोल जा रहा है। स्टेशन पर Eun A उसे बताती है कि उसका भी सियोल की एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन हो गया है, पर वह Tae Seo की यूनिवर्सिटी से काफी दूर है। सियोल पहुँचकर Eun A अपनी नई दोस्त नारी के साथ रहने लगती है। एक दिन जब Tae Seo व्यस्त होता है, Eun A अपने होमटाउन आती है और वहाँ सोयन और अपने पिता की शादी की बात सुनकर भड़क जाती है। उसे लगता है कि सोयन टू-टाइमिंग कर रही है, पर शंगान उसे समझाता है कि उसे दूसरों के बजाय अपनी लाइफ पर फोकस करना चाहिए। शाम को Eun A, Tae Seo को मैसेज करती है कि वह सियोल के नमसन टावर जैसा दिखता है। जब Tae Seo उसे मिलने बुलाता है, तो वह स्टेशन पर मेट्रो का इंतज़ार कर रही होती है। जैसे-जैसे मेट्रो पास आती है, Eun A के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और इसी अहसास के साथ एपिसोड खत्म होता है कि उनका रिश्ता अब एक नए मोड़ पर है।

Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap
Still Shining K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap

Hindi Kdrama New Kdrama Still Shining
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20268 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202621 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202617 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202576 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views

The Furious (2026) Ending Explained: That Heartbreaking Twist Changes Everything

June 26, 202662 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.