Close Menu
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

Ji Sung’s Upcoming Netflix Caper Is Changing Everything We Know About Mob Bosses

June 26, 2026

The Perfect Lie: Yoo Yeon Seok and Seo Hyun Jin’s New Thriller Will Make You Question Every Truth

June 24, 2026

Jung Chae-yeon’s New Horror Drama Gets Surprise Title Change — ‘M: Mixed Twins’ Is Coming to TVING

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Drama»No Tail to Tell K-Drama Episode 2 Hindi Recap & Review
Drama

No Tail to Tell K-Drama Episode 2 Hindi Recap & Review

By NavJanuary 18, 2026Updated:January 24, 2026No Comments13 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
No Tail to Tell K-Drama Episode 2 Hindi Recap & Review
No Tail to Tell K-Drama Episode 2 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

No Tail to Tell – Episode 2 कहानी को उसी मोड़ से आगे बढ़ाता है जहाँ Episode 1 ने हमें हैरान करके छोड़ा था। इस एपिसोड में फैंटेसी सिर्फ ताकतों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उसके नतीजे भी सामने आने लगते हैं। Eun-Ho की कम होती शक्ति, Pa-Goon की चेतावनी और Shi-Yeol की बदलती किस्मत मिलकर कहानी को और गहरा बना देती है। Episode 2 धीरे-धीरे यह एहसास दिलाता है कि हर wish की एक कीमत होती है, और कभी-कभी वह कीमत पैसे से कहीं ज़्यादा भारी पड़ती है।

अस्पताल से शुरुआत: Eun-Ho की कमजोर होती ताकत और Pa-Goon की चेतावनी

Episode 2 की शुरुआत वहीं से होती है, जहाँ Episode 1 खत्म हुआ था। Eun-Ho, Shi-Yeol की बाहों में होती है। Shi-Yeol घबराकर पूछता है कि क्या वह ठीक है। Eun-Ho उल्टा सवाल करती है कि क्या वह उसे ठीक लग रही है और उसे खुद से दूर हटने को कहती है।
Shi-Yeol जब उसके आसपास दिखी सफेद पूँछों के बारे में पूछता है, तो Eun-Ho साफ कह देती है कि यह उसकी चीज़ है और वह इस बारे में बात करने के मूड में नहीं है। वह कहती है कि उसे कहीं जाना है और वहाँ से निकलने लगती है।
Eun-Ho को लगता है कि वह दरवाज़े के आर-पार चली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता। वह सीधे दरवाज़े से टकरा जाती है और नीचे गिर जाती है। Shi-Yeol हैरान होकर पूछता है कि उसे क्या हो गया है। Eun-Ho दाँत पीसते हुए कहती है कि उसने अपनी बहुत ज़्यादा spiritual power खो दी है।
वह किसी तरह दरवाज़ा खोलती है और वहाँ से चली जाती है। Shi-Yeol बाहर आकर देखता है, लेकिन Eun-Ho वहाँ नहीं होती।

इसके बाद Eun-Ho एक मंदिर में पहुँचती है। वहाँ वह अपनी ताकत का इस्तेमाल करके एक लोहे की रॉड को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती है। पहले वह रॉड हिलती-डुलती है, गिरती-पड़ती है, लेकिन आखिरकार उसके पास आ जाती है।
Eun-Ho मंदिर के अंदर जाती है, जहाँ कई देवी-देवताओं की मूर्तियाँ होती हैं। वह कहती है कि उसे बात करनी है, लेकिन कोई जवाब नहीं आता। गुस्से में आकर वह रॉड से एक मूर्ति तोड़ देती है, फिर दूसरी, और धीरे-धीरे सारी मूर्तियाँ तोड़ देती है।
वह एक जलती हुई कैंडल उठाकर फेंक देती है, ताकि सब कुछ जला सके। लेकिन कैंडल बीच हवा में ही रुक जाती है। तभी Pa-Goon की एंट्री होती है। वही कैंडल को रोकता है और अपनी ताकत से सब कुछ पहले जैसा कर देता है।

Pa-Goon तंज कसते हुए कहता है कि उसे लगा था Eun-Ho देवताओं की इज़्ज़त करेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वह पूछता है कि मूर्तियाँ किसने तोड़ीं — लोहे की रॉड ने या Eun-Ho ने?
Eun-Ho गुस्से में कहती है कि उसे उसकी बकवास सुनने नहीं आई। उसकी spiritual power कम हो गई है और वह उसका कारण जानना चाहती है।

Pa-Goon याद दिलाता है कि उसने पहले ही चेतावनी दी थी कि उसका scale tipping कर रहा है, लेकिन Eun-Ho ने उसकी बात को नज़रअंदाज़ कर दिया।
आखिरकार Pa-Goon सच्चाई बताता है —
Eun-Ho की वजह से एक इंसान की मौत हो चुकी है।

इसके बाद सीन कट होता है, जहाँ Lan के सेक्रेटरी Kim और कुछ लोग Bong-Chan की dead body को दफना रहे होते हैं।

बस स्टॉप, पहली Wish और Eun-Ho का सच सामने आना

अब सीन आता है Shi-Yeol का, जो बस स्टॉप पर खड़ा होकर आख़िरी बस का इंतज़ार कर रहा होता है। तभी अचानक Eun-Ho उसके पास आकर बैठ जाती है। Shi-Yeol हैरान होकर पूछता है कि वह अचानक कहाँ से आ गई, क्योंकि अभी वहाँ कोई नहीं था।
Eun-Ho कहती है कि शायद Shi-Yeol को उससे कोई wish माँगनी होगी। तभी बस निकल जाती है। Shi-Yeol बस के पीछे दौड़ता है, लेकिन वह नहीं रुकती। अब वह परेशान हो जाता है कि घर कैसे जाएगा।

Eun-Ho कहती है कि वह उसे घर पहुँचा सकती है, लेकिन बदले में उसे उसकी बात सुननी होगी। Shi-Yeol पूछता है कि वह ऐसा कैसे करेगी। Eun-Ho मुस्कुराकर कहती है कि उसने teleportation के बारे में सुना होगा।
वह Shi-Yeol का हाथ पकड़ती है और अपनी ताकत से उसे सीधा उसके घर के सामने पहुँचा देती है। Shi-Yeol पूरी तरह shocked रह जाता है। वह कहता है कि इस तरह तो Eun-Ho जर्मनी, रूस या कहीं भी जा सकती है।
Eun-Ho बताती है कि वह जर्मनी और रूस जा चुकी है और वहाँ एक रेस्टोरेंट में रेगुलर कस्टमर थी, लेकिन बाद में बोर होकर वापस आ गई।

Eun-Ho Shi-Yeol का हाथ सहलाने लगती है। Shi-Yeol उससे वही दोबारा करने को कहता है। Eun-Ho एक पल के लिए बहक जाती है, मुस्कुराती है, लेकिन फिर खुद को कंट्रोल करके पीछे हट जाती है।
वह कहती है कि Shi-Yeol को अब उससे एक wish माँगनी चाहिए। वह याद दिलाती है कि Shi-Yeol अपने दोस्त Woo-Seo के एक्सीडेंट के अपराधी को पकड़वाना चाहता है। Wish माँगना mandatory होता है, लेकिन उसे कैसे पूरा किया जाएगा, यह Eun-Ho तय करती है।

Lan का टूटना, सच का जादू और Scale का संतुलन

अब कहानी Lan पर लौटती है, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए बुलाया गया होता है। Lan को भरोसा होता है कि उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन पुलिस उसे CCTV फुटेज दिखाती है। वीडियो में साफ दिखता है कि Lan गाड़ी से बाहर आया था और सब कुछ देखा था।
Lan घबरा जाता है और वॉशरूम में जाकर Wish Card जलाने लगता है, ताकि Eun-Ho आ जाए। वह एक के बाद एक कई कार्ड जलाता है, लेकिन Eun-Ho नहीं आती।

इसके बाद Lan गाड़ी में होता है। उसके पिता का कॉल आता है, जो पूछते हैं कि पुलिस पूछताछ क्यों हो रही है। Lan उन्हें भरोसा दिलाता है कि सब ठीक हो जाएगा। तभी रेडियो पर खबर आती है कि Bong-Chan की लाश मिल चुकी है।
अचानक गाड़ी तेज़ होने लगती है। ड्राइवर कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, गाड़ी अपने आप चल रही है। तभी Lan देखता है कि सामने Eun-Ho बैठी हुई है।

Lan चिल्लाता है कि यह सब वही कर रही है और वह उसका क्लाइंट है। Eun-Ho गुस्से में कहती है कि अब Lan उसका क्लाइंट नहीं है। वह बताती है कि Lan ने Bong-Chan को मरवा दिया, जिसकी वजह से उसकी spiritual power कम हो गई।
Eun-Ho चुटकी बजाती है और कहती है कि अब Lan झूठ नहीं बोल पाएगा — चाहे बचपन में चुराया हुआ पेन ही क्यों न हो।

गाड़ी मीडिया के सामने रुकती है। Lan बाहर निकलता है और सच उगलना शुरू कर देता है। वह कबूल करता है कि उसने Bong-Chan को मारा, पैसे चुराए और बहुत कुछ किया। तभी पुलिस आती है और उसे गिरफ्तार कर लेती है।

अंत में Eun-Ho अपने घर में एक तराजू (scale) देखती है। एक तरफ मूर्ति और दूसरी तरफ नीला गोला होता है। अब दोनों बराबर हो जाते हैं — यही वह scale tipping है, जिसके बारे में Pa-Goon ने चेतावनी दी थी।

Shi-Yeol का उभरता करियर, Eun-Ho का ब्रेक और बदली हुई किस्मत

Lan की गिरफ्तारी के बाद कहानी Shi-Yeol की तरफ लौटती है। वह फुटबॉल ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहा होता है। थोड़ी देर बाद वह आराम करता है, तभी Eun-Ho एक सूटकेस लेकर वहाँ आती है। Shi-Yeol हैरानी से पूछता है कि यह क्या है। Eun-Ho बताती है कि यह उसकी तरफ से एक गिफ्ट है और उसे जल्दी इसकी ज़रूरत पड़ने वाली है।
Shi-Yeol पूछता है कि Eun-Ho आखिर है कौन। Eun-Ho को लगता है कि वह उसका नाम पूछ रहा है, इसलिए कहती है कि हर कोई उसका नाम जानना चाहता है, लेकिन वह किसी इंसान को अपना नाम नहीं बता सकती। Shi-Yeol साफ करता है कि वह नाम नहीं, बल्कि यह जानना चाहता है कि वह असल में है क्या।
Eun-Ho उससे पूछती है कि उसे क्या लगता है। Shi-Yeol अंदाज़ा लगाता है कि वह कोई डेमन हो सकती है, लेकिन Eun-Ho मना कर देती है। फिर मज़ाकिया अंदाज़ में खुद को बहुत प्रिटी बताती है और सवाल करती है कि उसे देखकर क्या लगता है। आखिरकार वह चिल्लाकर सच बता देती है कि वह एक Gumiho, यानी नो-पूँछ वाली लोमड़ी है।
Shi-Yeol याद करता है कि उसने अस्पताल में सफेद पूँछें देखी थीं और अब सब कुछ सच लगने लगता है। Eun-Ho उसे Wish Card देने ही वाली होती है, लेकिन फिर रुक जाती है और कहती है कि वह ब्रेक पर जा रही है और किसी को डिस्टर्ब नहीं चाहती।
Shi-Yeol पूछता है कि Eun-Ho ने क्यों कहा था कि उसे सूटकेस की जल्दी ज़रूरत पड़ेगी। Eun-Ho बताती है कि वह जल्द ही बहुत फेमस होने वाला है। Shi-Yeol को यह सुनकर हैरानी होती है क्योंकि Eun-Ho ने पहले कहा था कि वह कभी कुछ नहीं कर पाएगा। Eun-Ho बात टाल देती है और अपना नाम बताती है — Eun-Ho।
तभी एजेंट Yoon-Su वहाँ आ जाती है और Eun-Ho गायब हो जाती है। Yoon-Su सूटकेस देखकर कहती है कि Shi-Yeol ने तैयारी पहले ही कर ली है। Shi-Yeol समझ नहीं पाता, लेकिन Yoon-Su बताती है कि वह अब नेशनल टीम में शामिल होने वाला है और Woo-Seo की जगह लेगा।

Woo-Seo का टूटना, समय का फर्क और Eun-Ho की खामोश निगाहें

अगले सीन में Woo-Seo को हॉस्पिटल में रिहैब करते हुए दिखाया जाता है। Shi-Yeol उससे मिलने आता है। Woo-Seo बताता है कि Shi-Yeol एक साल के लिए उसकी जगह खेलेगा, लेकिन वह छह महीने में वापस लौट आएगा। वह Shi-Yeol से कहता है कि उसकी जगह अच्छे से संभाले।
इसके बाद Shi-Yeol एयरपोर्ट पहुँचता है, जहाँ Yoon-Su और कोच उसका इंतज़ार कर रहे होते हैं। वहीं दूसरी तरफ 9 साल बाद का सीन दिखाया जाता है, जहाँ Eun-Ho एक आइलैंड खरीदना चाहती है। वह कहती है कि वह वहाँ अकेली रहना चाहती है।
डीलर बताता है कि कीमत 12 बिलियन वॉन है। Eun-Ho चुटकी बजाकर कहती है कि पैसे आ चुके हैं, लेकिन चेक करने पर पता चलता है कि एक भी पैसा नहीं आया। Eun-Ho शॉक में आ जाती है। वह कहती है कि इतने साल ब्रेक पर रहने के बाद क्या उसके पास इतना पैसा भी नहीं बचा। फिर वह मोलभाव करके 10 बिलियन पर बात लाती है।
इसके बाद Shi-Yeol को अपनी टीम के साथ लगातार जीतते हुए दिखाया जाता है। वह कहता है कि अभी पाँच मैच और जीतने हैं। टीम सेलिब्रेशन करना चाहती है, लेकिन Shi-Yeol मना कर देता है और गेम पर फोकस करने को कहता है। इससे कुछ खिलाड़ी नाराज़ हो जाते हैं और कहते हैं कि उसका कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म हो जाएगा।
लेकिन अगला सीन दिखाता है कि Shi-Yeol का नया कॉन्ट्रैक्ट हो रहा है, जिसे पूरा कोरिया देख रहा होता है। Eun-Ho भी उसे टीवी पर देखती है और खुद से कहती है कि वह बहुत ज़्यादा फेमस हो चुका है।
इधर Woo-Seo अपने घर में होता है। उसका पिता Sang-Cheol ट्रॉफियाँ बाहर फेंक रहा होता है। Woo-Seo उन्हें उठाकर वापस लाता है। वह माफी माँगता है कि वह कुछ नहीं कर पाया। पिता समझाते हैं कि Shi-Yeol उससे बेहतर था, इसलिए आगे चला गया, लेकिन वक्त सब बदल सकता है। बारिश शुरू होती है और दोनों मिलकर ट्रॉफियाँ अंदर ले आते हैं।

फेम, Wish Card की वापसी और आख़िरी ट्विस्ट

Eun-Ho एक कन्वीनियंस स्टोर में जाती है, जहाँ हर प्रोडक्ट पर Shi-Yeol की फोटो लगी होती है। वह दो लड़कियों से पूछती है कि Shi-Yeol कितना कमाता होगा। लड़कियाँ बताती हैं कि वह एक एड के लिए लगभग 1 बिलियन वॉन लेता है। Eun-Ho अपने मन में सोचती है कि अब वह उसका क्लाइंट बनने के लायक है।
वहीं Shi-Yeol फ्लाइट में अपनी ऑटोबायोग्राफी पढ़ रहा होता है। कोरिया पहुँचने पर फैंस उसका स्वागत करते हैं। Eun-Ho भी वहाँ होती है। वह कहती है कि कई साल हो गए मिले हुए। Shi-Yeol मज़ाक में पूछता है कि क्या उसे ऑटोग्राफ चाहिए।
भीड़ में एक लड़की Eun-Ho को धक्का देती है और Shi-Yeol गलती से Eun-Ho की पीठ पर साइन कर देता है। Eun-Ho गुस्से में Shi-Yeol का सूटकेस खुलवा देती है और उसकी ऑटोबायोग्राफी पर पेन चला देती है।
Shi-Yeol सोचता है कि वह लड़की आखिर है कौन। तभी उसके सूटकेस में अचानक Wish Card आ जाता है।
इसके बाद Woo-Seo अपने पुराने ग्राउंड में लौटता है, लेकिन कोच उसे बता देता है कि वह अब वहाँ नहीं खेल सकता। Woo-Seo टूट जाता है। Shi-Yeol उसे मिलने बुलाता है, लेकिन Woo-Seo डिलीवरी जॉब में फंसा होता है।
रात में Shi-Yeol प्रैक्टिस कर रहा होता है। दूसरी तरफ Eun-Ho एक वर्कशॉप में चेयर बनाना सीखती है। पहले वह ताकत का इस्तेमाल किए बिना कोशिश करती है, लेकिन आखिर में अपनी पावर से चेयर बना देती है।
अंत में Eun-Ho Shi-Yeol के घर पहुँच जाती है। Shi-Yeol पहले डर जाता है, लेकिन फिर पहचान लेता है। Eun-Ho कहती है कि वह फेमस बनना चाहता था और उसकी विश पूरी हो गई है। अब वह उसका क्लाइंट बन सकता है।
Shi-Yeol कहता है कि उसके पास कोई विश नहीं है। Eun-Ho उसके माता-पिता और दादी की बात करती है, लेकिन Shi-Yeol बताता है कि दादी की भी मौत हो चुकी है। Eun-Ho कहती है कि किसी दिन उसे उसकी ज़रूरत ज़रूर पड़ेगी और Wish Card छोड़कर चली जाती है।
अंत में Woo-Seo प्लेन में होता है। एयर होस्टेस उसका नाम पहचान लेती है। वहीं Shi-Yeol अपने कमरे में जागता है और Eun-Ho फिर सामने आ जाती है। वह कहती है कि एक और विश पूरी हो चुकी है। Shi-Yeol समझ जाता है कि यह विश Woo-Seo की थी।
Eun-Ho आख़िरी लाइन कहती है —
“विश माँगना तुम्हारा काम है, लेकिन उसे कैसे पूरा करना है, यह मुझ पर डिपेंड करता है।”

इसी रहस्य के साथ Episode 2 खत्म होता है।

Also Read: No Tail to Tell K-Drama Episode 3 Hindi Recap & Review

No Tail to Tell K-Drama Episode 2 Review

No Tail to Tell – Episode 2 सिर्फ कहानी को आगे नहीं बढ़ाता, बल्कि दर्शक को अंदर से हिला देता है। इस एपिसोड में पहली बार साफ महसूस होता है कि Eun-Ho की ताकत जितनी बड़ी है, उतनी ही भारी उसकी कीमत भी है। वह जो खुद को इंसानों से ऊपर समझती थी, वही अब अपने फैसलों से डरती नज़र आती है। Pa-Goon की चेतावनी और scale tipping का कॉन्सेप्ट यह एहसास दिलाता है कि हर शक्ति की एक सीमा होती है, और उसे पार करने की कीमत हमेशा चुकानी पड़ती है।

Shi-Yeol का किरदार इस एपिसोड में और ज़्यादा मजबूत बनकर उभरता है। वह फेम, नेशनल टीम और पैसों के बीच भी अपनी ज़मीन नहीं भूलता। वह बिना किसी wish के आगे बढ़ता है, जो इस दुनिया में एक अजीब लेकिन सच्चा कॉन्ट्रास्ट पैदा करता है। वहीं दूसरी तरफ Woo-Seo का टूटना शायद इस एपिसोड का सबसे शांत लेकिन सबसे दर्दनाक हिस्सा है। बिना ज़्यादा डायलॉग के, उसका हार मान लेना बहुत कुछ कह जाता है।

इस एपिसोड की सबसे असरदार बात वह बातचीत है, जहाँ Eun-Ho और Shi-Yeol wish के मतलब पर बात करते हैं। Eun-Ho का यह कहना कि “विश माँगना इंसान का काम है, लेकिन उसे कैसे पूरा करना है, यह मेरा फैसला है” — पूरी कहानी की थीम को समेट लेता है। Episode 2 देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि आगे की कहानी सिर्फ फैंटेसी नहीं रहेगी, बल्कि ऐसे फैसलों की होगी जो रिश्तों, दोस्ती और इंसानियत को तोड़कर रख देंगे। यही वजह है कि Episode 3 का इंतज़ार खुद-ब-खुद शुरू हो जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

I’m Nav, the founder of Drama Safar, and a huge fan of K-Dramas, C-Dramas, and movies. After three years of non-stop watching, I now create short Hindi recaps and the latest updates on all your favorite shows and films—made from the heart, exclusively for fellow fans.

Related Posts

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 2026

Agent Kim Reactivated K-Drama Episode 1 Recap & Review

June 27, 2026

Azure Spring Episodes 1-2 Review: Can Anna Find Comfort in Her Hometown?

May 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 2026

Agent Kim Reactivated K-Drama Episode 1 Recap & Review

June 27, 2026

Ji Sung’s Upcoming Netflix Caper Is Changing Everything We Know About Mob Bosses

June 26, 2026

The Perfect Lie: Yoo Yeon Seok and Seo Hyun Jin’s New Thriller Will Make You Question Every Truth

June 24, 2026
Don't Miss

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

By NavJune 28, 2026

The second episode of Agent Kim Reactivated delivers a brutal emotional punch that transforms the series from…

Agent Kim Reactivated K-Drama Episode 1 Recap & Review

June 27, 2026

Azure Spring Episodes 1-2 Review: Can Anna Find Comfort in Her Hometown?

May 19, 2026

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

April 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 2026

Agent Kim Reactivated K-Drama Episode 1 Recap & Review

June 27, 2026

10 Upcoming Korean Dramas Premiering in July 2026 – Don’t Miss These!

June 27, 2026
Most Popular

Lee Joon-gi Stuns Fans With Shocking Villain Role in Netflix’s New Historical Film ‘Dochabi’

June 21, 2026

Lee Jun-ho Foreign Embassy in Korea: Everything We Know About His Massive New Supernatural K-Drama Role

June 12, 2026

Lee Jung-eun’s Revenge Thriller Under Fire? Netflix’s ‘Grandma’ Production Hits a Wall

March 31, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.