Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»K-Drama»Recap»The Judge Returns K-Drama Episode 3 Hindi Recap & Review
Recap

The Judge Returns K-Drama Episode 3 Hindi Recap & Review

NavBy NavJanuary 10, 2026Updated:January 12, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
The Judge Returns K-Drama Episode 3 Hindi Recap & Review
The Judge Returns K-Drama Episode 3 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

The Judge Returns Episode 3 में कहानी पूरी तरह से न्याय, बदले और अतीत की परछाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस एपिसोड में हानियंग सिर्फ एक जज नहीं, बल्कि ऐसा इंसान बनकर सामने आता है जो कानून को हथियार की तरह इस्तेमाल करना जानता है। हर सीन अगले सीन से जुड़ा हुआ है और धीरे-धीरे यह साफ होता जाता है कि आने वाले समय में खेल और भी खतरनाक होने वाला है।

हानियंग की टक्कर, संगजीन और सीरियल किलर का खुलासा

एपिसोड की शुरुआत में हम हानियंग को देखते हैं, जो जानबूझकर अपनी गाड़ी से संगजीन को टक्कर मार देता है। टक्कर के बाद वह ठंडे दिमाग से संगजीन के पास जाकर पूछता है कि वह जिंदा है या नहीं, और फिर बेहद डरावने अंदाज़ में कहता है कि असली दर्द अब शुरू होगा।
कुछ ही देर में एंबुलेंस आती है और संगजीन को अस्पताल ले जाया जाता है। Cheol Woo हानियंग पर सीधा आरोप लगाता है कि यह एक्सीडेंट जानबूझकर किया गया है। जवाब में हानियंग का सवाल चौंकाने वाला होता है—क्या जज को दयालु होना चाहिए?

जांच शुरू होते ही उसी घर में छानबीन होती है, जहां से उस लड़की के शरीर के टुकड़े मिलते हैं, जिसे संगजीन ने मारा था। यह साबित हो जाता है कि संगजीन एक सीरियल किलर है। Cheol Woo हानियंग से पूछता है कि उसे यह कैसे पता चला। हानियंग बस इतना कहता है कि उसे “ऐसे ही” पता चल गया।

वही सवाल जोंगसी भी दोहराता है—तुम्हें कैसे पता चला कि संगजीन सीरियल किलर है? हानियंग जवाब देता है कि उसके माता-पिता और उसके मेंटर्स ने उसकी ऐसी परवरिश की है कि वह सच पहचान सकता है।
जोंगसी अच्छी और बुरी खबर देता है। बुरी खबर यह कि हानियंग संगजीन के ट्रायल को चार्ज नहीं कर सकता क्योंकि वह एक सोलो जज है। अच्छी खबर यह कि चीफ जज लीसियोक उसके काम से खुश है।

अगले सीन में लीसियोक को कोर्ट में दिखाया जाता है, जहां एक प्रॉसिक्यूटर उससे किसी कंपनी के पक्ष में फैसला देने की मांग करता है। लीसियोक गुस्से में उसे बाहर निकाल देता है। तभी हानियंग और जोंगसी वहां पहुंचते हैं। लीसियोक हानियंग की तारीफ करता है और पूछता है कि वह क्या चाहता है। थोड़ी देर सोचने के बाद हानियंग साफ कह देता है—वह संगजीन के ट्रायल को चार्ज करना चाहता है। लीसियोक सहमति दे देता है।

सत्ता के खेल, शजिन और हेन लॉ फर्म

दूसरी तरफ शजिन न्यूज़ देख रहा होता है कि कैसे हानियंग ने एक सीरियल किलर को पकड़ा है। जिनहान उसे भरोसा दिलाता है कि हानियंग सिर्फ एक सोलो जज है, ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगा।
इसके बाद बात होती है शनचोल, जो हेन लॉ फर्म का CEO है। पता चलता है कि उसकी फर्म पिछले कई केस हार चुकी है और अब वह अगला केस जीतने के लिए शजिन की मदद चाहता है। शजिन उसे भरोसा देता है कि वह सब संभाल लेगा।

कोर्ट में संगजीन व्हीलचेयर पर लाया जाता है। वहीं मारियन को भी दिखाया जाता है, जो जस्टिस की मूर्ति को देखकर खुद से वादा करता है कि इस बार वह गलत फैसला नहीं लेगा।
हानियंग पीड़ित लड़की की मां से पहले ही मिल चुका होता है और उसे भरोसा दिलाता है कि वह कोर्ट में अपराधी को सजा दिलवाएगा। कोर्ट में वह बिना हिचक संगजीन को मौत की सजा सुनाता है। पूरा कोर्ट सन्न रह जाता है।

लेकिन बाहर आते ही हानियंग पर सवाल उठते हैं कि उसने ऐसा क्यों किया। जवाब में वह कहता है कि यह जनता की मांग थी। इसी दौरान वह यूनियोक को जिनहान से बात करते देखता है, जिससे उसे शक और गहरा हो जाता है।

हानियंग अपनी मां नामसू से मिलने जाता है। दूर से उसे देखता है और 2035 की यादों में खो जाता है—वह भविष्य जहां उसकी मां की मौत हो चुकी थी, क्योंकि उसके पास इनहेलर नहीं था।
मां से मिलकर वह भावुक हो जाता है। पिता बोंगसुकी भी वहां आते हैं। तभी एक बूढ़ी महिला मलराय आती है, जिसे देखकर हानियंग पहचान लेता है कि यही नायंग की दादी है—वही नायंग जिसने भविष्य में आत्महत्या कर ली थी।

Also Read: The Judge Returns K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review

नया केस: हंजुन और सोनी की मौत

अब हानियंग के पास एक नया मुश्किल केस आता है। हंजुन पर आरोप है कि उसने इंश्योरेंस मनी के लिए अपनी पत्नी सोनी की हत्या की। फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि कार एक्सीडेंट के बाद सोनी मर जाती है और हंजुन भाग जाता है।
कोर्ट में हंजुन का वकील उसकी भारी इनकम का हवाला देता है और कहता है कि उसे इंश्योरेंस मनी की जरूरत ही नहीं थी।

एक्सीडेंट साइट पर हानियंग जांच कर रहा होता है, तभी एक लड़की उससे मिलती है—नायन, जो एक रिपोर्टर है। वह बताती है कि सोनी उसकी दोस्त थी और हंजुन ही कातिल है। हानियंग उससे पूछता है कि क्या वह गायंग को जानती है, जो सोनी की कजिन है। नायन हामी भर देती है।

ब्लाइंड डेट, थप्पड़ और वायरल वीडियो

एपिसोड का एक अहम मोड़ तब आता है जब हानियंग की ब्लाइंड डेट सेई से होती है। सेई एक घंटे लेट आती है और रेस्टोरेंट में एक वेटर को नीचा दिखाती है। जब वह वेटर को थप्पड़ मारने जाती है, हानियंग उसका हाथ पकड़ लेता है और बताता है कि वह एक जज है।
सेई गुस्से में हानियंग को थप्पड़ मार देती है, लेकिन पूरा सीन वीडियो में रिकॉर्ड हो चुका होता है। मजबूरन सेई को वेटर से माफी मांगनी पड़ती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है और हेन लॉ फर्म की इमेज को झटका लगता है।

कोर्ट में हंजुन का दूसरा ट्रायल चलता है। गायंग, जो सोनी की कजिन और इंश्योरेंस प्लानर है, गवाही देने आती है। वह दावा करती है कि उसने हंजुन को कभी इंश्योरेंस के बारे में नहीं बताया।
हानियंग उसका फोन चेक करने की मांग करता है। वह एक फोन देती है, लेकिन हानियंग दूसरा फोन भी मांगता है। गायंग घबरा जाती है और कहती है कि दूसरा फोन खो गया है। तभी वही फोन बज उठता है—और कॉल हानियंग ने ही किया होता है। गायंग का चेहरा उतर जाता है और यहीं एपिसोड खत्म हो जाता है।

The Judge Returns – Episode 3 Short Review

Episode 3 में The Judge Returns सच में अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है। यह एपिसोड सिर्फ एक कोर्टरूम फैसला नहीं दिखाता, बल्कि यह बताता है कि इंसाफ करना कितना भारी पड़ सकता है। हानियंग का संगजीन को मौत की सज़ा देना एक साहसी कदम है, क्योंकि यह फैसला सिस्टम की सुविधा के खिलाफ जाता है। यहां हानियंग एक ठंडे लेकिन ईमानदार जज के रूप में सामने आता है, जो भीड़ की तालियों के लिए नहीं बल्कि पीड़ित की सच्चाई के लिए फैसला करता है।

इस एपिसोड की सबसे बड़ी ताकत उसका माहौल है। कोर्ट में छाया सन्नाटा, पीड़ित परिवार की टूटी उम्मीदें और सिस्टम से जुड़े लोगों का डर — सब कुछ बहुत रियल लगता है। ली सियोक का हानियंग को सपोर्ट देना भी यह इशारा करता है कि सिस्टम के अंदर भी कुछ लोग अब बदलाव चाहते हैं। वहीं, जिनहान और दूसरे पावरफुल लोग हानियंग को हल्के में लेते हैं, जो आगे आने वाले टकराव की साफ झलक देता है।

भावनात्मक रूप से भी Episode 3 असर छोड़ता है। हानियंग का अपनी मां से जुड़ाव और भविष्य की झलकें यह दिखाती हैं कि वह सिर्फ एक जज नहीं, बल्कि एक इंसान है जो आने वाले कल को बेहतर बनाना चाहता है। कुल मिलाकर, यह एपिसोड कहानी को सही दिशा में आगे बढ़ाता है और दर्शक को यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या इंसाफ सच में बिना डर के किया जा सकता है।

Hindi Kdrama New Kdrama The Judge Returns
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20261 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202616 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202612 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202625 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

“Sister, I Am Queen in This Life”: Why Kim Tae-ri’s New Webtoon Drama Could Be Her Biggest Hit Yet

July 1, 202659 Views

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 202656 Views

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202543 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.