Close Menu
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

Kim Min-ha Joins Lee Do-hyun in Emotional ‘Viva La Vida’ Korean Remake

May 22, 2026

Kim So-hyun Returns to Movies With Dark Occult Thriller ‘Modub’ Alongside Lim Si-wan

May 20, 2026

Bae In-hyuk Reportedly To Lead Romantic Thriller K-Drama ‘Protect Me Please’

May 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Drama»K-Drama Recaps»Idol I K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
K-Drama Recaps

Idol I K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review

By NavDecember 31, 2025Updated:January 6, 2026No Comments15 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Idol I K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
Idol I K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Idol I का Episode 4 उस मोड़ पर आकर खड़ा होता है जहाँ कहानी सिर्फ एक आइडल ग्रुप या मर्डर केस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इंसानों की निजी भावनाएँ, पुराने रिश्ते और अधूरी सच्चाइयाँ सामने आने लगती हैं। यह एपिसोड दिखाता है कि जब कोई इंसान पब्लिक फिगर बन जाता है, तो उसकी हर सांस भी खबर बन जाती है। Episode 4 में सेना, राई और हाइजू के बीच का तनाव, रिपोर्टर की चालें और मर्डर केस की उलझनें एक साथ आगे बढ़ती हैं, जिससे कहानी और भी गहरी हो जाती है।

एपिसोड की शुरुआत: एक खबर जो सब कुछ बदल देती है

एपिसोड की शुरुआत अतीत के एक सीन से होती है। सेना एक कन्वीनियंस स्टोर में आती है। वह रोज़मर्रा की तरह सामान लेने आई होती है, लेकिन तभी उसकी नज़र सामने लगे टीवी पर चली जाती है। टीवी पर राई की डेटिंग लाइफ को लेकर एक न्यूज़ चल रही होती है। एंकर कहता है कि यह सिर्फ एक रूमर है, लेकिन स्क्रीन पर दिखाई जा रही तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां करती हैं।

सेना वहीं रुक जाती है। उसका चेहरा साफ बता देता है कि यह खबर उसके लिए कितनी चौंकाने वाली है। वह बिना कुछ कहे वहां से निकल जाती है, लेकिन उसके दिमाग में वही तस्वीरें घूमती रहती हैं।

सेना का टूटना और चुप रहना

घर पहुँचकर सेना वही न्यूज़ दोबारा देखती है। इस बार स्क्रीन पर साफ दिखता है कि राई एक लड़की के साथ कार में बैठा है और दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। लड़की का नाम हाइजू बताया जाता है, जो राई की ट्रेनी है। यह सीन भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन सेना के लिए यह किसी झटके से कम नहीं।

इसके बाद सेना पूरी तरह बदल जाती है। उसका मन किसी काम में नहीं लगता। चुंगजे उसके लिए खाना लाता है, लेकिन वह खाती नहीं। दो-तीन दिन ऐसे ही निकल जाते हैं। सेना का दर्द बहुत शोर नहीं करता, वह अंदर ही अंदर खुद को खा रहा होता है।

कुछ दिनों बाद सेना की एक दोस्त उससे मिलने आती है। वह उसे समझाने की कोशिश करती है और बताती है कि राई ने खुद टीवी पर आकर सफाई दी है। सेना तुरंत वही इंटरव्यू देखती है। राई कैमरे के सामने कहता है कि वह किसी को डेट नहीं कर रहा और हाइजू के साथ उसका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है।

यह सुनकर सेना राहत की सांस लेती है। उसे लगता है कि शायद उसने बिना पूरी सच्चाई जाने खुद को बेवजह तकलीफ दी।

प्रेज़ेंट टाइम: शक फिर लौट आता है

लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहती। कहानी प्रेज़ेंट टाइम में लौटती है। सेना अपनी आंखों से राई और हाइजू को एक साथ देखती है। दोनों पास खड़े होते हैं। तभी सेना की नज़र एक रिपोर्टर पर जाती है। रिपोर्टर बेक दूर खड़ा होकर उनकी तस्वीरें ले रहा होता है।

सेना तुरंत समझ जाती है कि अगर यह तस्वीरें बाहर चली गईं, तो मामला और बिगड़ जाएगा। वह बिना देर किए दोनों से कहती है कि उन्हें वहां से चलना होगा।

अगले सीन में सेना, राई और हाइजू तीनों एक ही गाड़ी में होते हैं। गाड़ी के अंदर अजीब सा सन्नाटा छाया रहता है। हाइजू बार-बार राई के हाथ की तरफ देखती है, जैसे उसे पकड़ना चाहती हो, लेकिन राई साफ तौर पर दूरी बनाए रखता है। सेना यह सब रियर मिरर में देख रही होती है।

राई सेना से कहता है कि डैश कैम बंद कर दे। कुछ सेकंड सोचने के बाद सेना कैमरा बंद कर देती है। यह छोटा सा एक्शन बताता है कि वह हालात की गंभीरता समझ रही है।

Also Read: Idol I Episode 5 Hindi Recap

चुंगजे की नाराज़गी और सेना की सफाई

गाड़ी से उतरने के बाद चुंगजे वहां आता है। वह नाराज़ होता है और पूछता है कि उसे यहां क्यों बुलाया गया, जबकि आज उसका प्रमोशन डे है। तभी उसकी नज़र राई और हाइजू पर पड़ती है। वह पूछता है कि यह लड़की कौन है।

सेना उसे बताती है कि यही वही लड़की है, जिसके साथ राई की डेटिंग की अफवाहें फैली थीं। यह सुनकर चुंगजे हैरान रह जाता है और सीधा सवाल करता है कि क्या इसी वजह से सेना ने कई दिनों तक खाना नहीं खाया था। वह कहता है कि राई एक आइडल है और उसकी ज़िंदगी में कई लड़कियाँ आ सकती हैं, इसलिए सेना को अपना दिल पूरी तरह उसे नहीं देना चाहिए था।

यह बात सेना को चुभ जाती है। वह खुद को संभालते हुए कहती है कि उसकी फीलिंग्स का कोई मतलब नहीं है और वह इतनी कमजोर नहीं है कि भावनाओं की वजह से टूट जाए।

दूसरी तरफ हाइजू राई से बात करने की कोशिश करती है। राई साफ शब्दों में कह देता है कि वह जानता है हाइजू यहां क्यों आई है। उसे लगता है कि हाइजू चाहती थी कि वह प्रॉसिक्यूटर से मिले और उसका नाम ले, लेकिन वह ऐसा नहीं करेगा।

हाइजू कहती है कि वह उससे मिलने आई है, न कि कोई साजिश करने। राई फिर भी कह देता है कि अब वह उससे कोई बात नहीं करना चाहता और वहां से जाने लगता है। तभी हाइजू एक अहम बात कह देती है। वह बताती है कि उसने उस दिन जेई को डॉर्मेट्री में जाते हुए देखा था, जबकि न्यूज़ में कहा गया था कि वह अस्पताल में था। यह बात राई को सोचने पर मजबूर कर देती है।

रिपोर्टर की नज़र और बढ़ता खतरा

राई के वहां से जाने के बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है। रिपोर्टर बेक पीछे हटने वालों में से नहीं है। वह पहले ही काफी तस्वीरें ले चुका होता है और उसके चेहरे से साफ दिखता है कि वह इस खबर को आसानी से छोड़ने वाला नहीं है। सेना यह बात अच्छी तरह समझती है। यही वजह है कि वह हालात को संभालने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं होता कि मामला कितना आगे जा चुका है।

दूसरी तरफ नामसिक Byeong Gyeon से मिलता है और उसे एक वीडियो क्लिप दिखाता है। इस क्लिप में साफ दिखाई देता है कि एक गाड़ी अचानक राई के पास आकर रुकती है। नामसिक को शक होता है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। वह Byeong Gyeon से कहता है कि उसे लगता है यह लड़की राई को नुकसान पहुँचा सकती है। जब Byeong Gyeon पूछता है कि वह लड़की कौन है, तब नामसिक बताता है कि गाड़ी की नंबर प्लेट चेक करवाई गई थी और वह गाड़ी इम हवा ग्रुप से जुड़ी हुई है। यह जानकारी केस को और भी गंभीर बना देती है।

सेना चुंगजे को उसके घर छोड़ देती है। गाड़ी से उतरते वक्त चुंगजे उसे ध्यान से देखता रहता है। सेना पूछती है कि क्या हुआ। चुंगजे फिर उसकी फीलिंग्स की बात छेड़ देता है, लेकिन सेना इस बार बिल्कुल साफ बोलती है। वह कहती है कि अगली बार उसकी भावनाओं के बारे में उससे बात मत करना। वह इतनी कमजोर नहीं है कि अपनी फीलिंग्स की वजह से हार मान ले।

इसके बाद सेना काम की बात पर आ जाती है। वह चुंगजे को याद दिलाती है कि जब हाइजू गाड़ी में थी, तब उसने बताया था कि उनकी बातचीत के दौरान पास से एक टैक्सी गुजरी थी। सेना चाहती है कि उस टैक्सी की जांच की जाए और उसकी फुटेज निकाली जाए। वह यह काम उसी दिन पूरा करने को कहती है। इस सीन में साफ दिखता है कि सेना अपने निजी दर्द को अलग रखकर पूरी तरह केस पर फोकस कर रही है।

कंपनी में टकराव और शक

दूसरी ओर जेई कंपनी छोड़ने की तैयारी में होता है। हानकू उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जेई कह देता है कि उसका कॉन्ट्रैक्ट जल्दी खत्म होने वाला है और उसे यहां कोई नया ऑफर नहीं मिल रहा। इसलिए वह यहां रुकना नहीं चाहता। योंगबिन भी उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन जेई का फैसला पक्का लगता है।

इसी दौरान राई वहां पहुँच जाता है। वह सीधे हानकू से पूछता है कि जिस दिन यू की मौत हुई थी, क्या जेई अस्पताल में था। हानकू कह देता है कि उसे इस बारे में ठीक से जानकारी नहीं है। यह सुनते ही जेई गुस्से में आ जाता है। वह कहता है कि क्या राई अब सारा इल्ज़ाम उसी पर डालना चाहता है। जेई दावा करता है कि उसने अपनी आंखों से देखा था कि राई ने यू योंग को मारा था।

योंगबिन भी कहता है कि उस दिन जेई अस्पताल में था। माहौल अचानक बेहद तनावपूर्ण हो जाता है। राई और जेई के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों हाथापाई करने वाले होते हैं। हानकू बीच में आकर राई को जबरदस्ती बाहर ले जाता है।

बाहर आकर हानकू राई से पूछता है कि वह आखिर कर क्या रहा है। राई परेशान होकर कहता है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि जेई सच बोल रहा है। वह पूछता है कि क्या वाकई जेई उस दिन अस्पताल में था। हानकू कहता है कि वह खुद उस दिन ऑफिस में था, इसलिए उसे पक्के तौर पर कुछ नहीं पता।

राई कटाक्ष करते हुए कहता है कि अगर उसके पास रहने की कोई जगह नहीं है, तो क्या हानकू उसे अपने घर रखेगा। फिर वह खुद ही कह देता है कि आखिर वह तो एक मर्डर सस्पेक्ट है। यह कहकर राई वहां से चला जाता है।

सेना की उलझन और आत्मसंघर्ष

सेना अपने ऑफिस में होती है। वह उसी सीन को याद करती है जब वह राई और हाइजू को गाड़ी में ले जा रही थी। उसे याद आता है कि राई किस तरह हाइजू को देख रहा था। उसे लगता है कि राई ने कभी हाइजू से प्यार किया था। अब वह उसे इग्नोर कर रहा है, और यह उसके लिए कितना दर्दनाक होगा।

एक पल के लिए सेना खुद से कहती है कि चाहे राई आइडल हो, लेकिन वह भी इंसान है। उसे भी किसी को डेट करने का हक है। यह सोचते ही वह खुद को डाँटती है और कहती है कि वह कैसी बकवास सोच रही है। बाहर उसके साथी नोटिस करते हैं कि आज उसका बिहेवियर अजीब है।

उसी दौरान एक लड़की सेना के पास आती है, जिसे हमने पिछले एपिसोड में देखा था। उसका नाम सोल होता है। वह सेना को एक न्यूज़ आर्टिकल दिखाती है। सेना देखती है कि रिपोर्टर बेक ने राई और हाइजू की तस्वीरें पब्लिश कर दी हैं।

इसी बीच सेना के पास राई का कॉल आता है। राई बताता है कि आर्टिकल पब्लिश हो चुका है और पूछता है कि क्या इसे हटाया जा सकता है। सेना कहती है कि यह संभव है, लेकिन इसका प्रोसेस लंबा है। राई कहता है कि वह कुछ करता है।

दूसरी तरफ बंगोन यही आर्टिकल फॉरेस्टर किंग को दिखाता है और पूछता है कि क्या यह उसकी भाभी है। वह हामी भरता है। बंगोन कहता है कि उसे पता है कि चेयरमैन उनकी मीटिंग फिक्स नहीं करवा सकता था, इसलिए उसकी भाभी ने उससे संपर्क किया। बंगोन साफ कह देता है कि हाइजू भी इस केस में शामिल है और वह यह बात बाहर नहीं आने देगा।

रिपोर्टर बेक से आमना-सामना

राई खुद रिपोर्टर बेक से मिलने जाता है। बेक उससे कहता है कि काफी दिनों बाद आया है और पूछता है कि क्या वह ठीक है। राई सीधे कहता है कि वह तस्वीरें डिलीट करे और आर्टिकल हटाए। बेक मना कर देता है और कहता है कि अगर राई पास्ट की तरह घुटने टेक दे, तो वह इस बारे में सोच सकता है।

पास्ट का सीन दिखाया जाता है, जहाँ बेक राई को उसकी और हाइजू की तस्वीरें दिखाकर पैसे मांग रहा होता है। राई मना कर देता है और कहता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया। तब बेक कहता है कि राई ने नहीं, लेकिन हाइजू ने गलत किया है और उसे उसकी कई तस्वीरें दिखाता है।

प्रेज़ेंट में सेना वहां पहुँच जाती है और सब सुन लेती है। बेक कहता है कि वह जल्द ही एक बड़ा धमाका करने वाला है, क्योंकि उसे पता चल गया है कि हाइजू इम हवा ग्रुप की छुपी हुई बेटी है। यह सुनकर राई गुस्से में आ जाता है और बेक को पकड़ लेता है। वह कहता है कि वह उसे मार सकता है। बेक ठंडे दिमाग से जवाब देता है कि राई कुछ नहीं कर सकता।

सेना बीच में आकर मामला रोकती है। वह बेक को चेतावनी देती है कि यह सब गैरकानूनी है और वह उस पर केस कर सकती है। इसके बाद वह राई को बाहर ले जाती है और डांटते हुए कहती है कि वह यह सब अकेले क्यों सुलझाने की कोशिश करता है, जबकि वह उसकी लॉयर है।

राई का सच और सेना का भरोसा

राई सेना को पास्ट की बात बताता है। वह बताता है कि हाइजू ने उसे मैसेज किया था और मिलने आई थी। वह उससे मिलना नहीं चाहता था। उसी दौरान उसने यूशंग को हाइजू से बात करते सुना था। बाद में जब राई ने यूशंग से सवाल किया, तो यूशंग ने कहा कि वह सब कुछ राई के लिए कर रहा है।

राई कहता है कि वह इस बात से नाराज़ नहीं है कि यूशंग ने हाइजू से बात की, बल्कि इस बात से गुस्सा है कि अब उनके बीच भी सीक्रेट्स हो गए हैं।

फिर यू की मौत वाले दिन का सीन दिखता है। राई हाइजू से सिर्फ पांच मिनट के लिए मिलता है और साफ कह देता है कि वह अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। हाइजू गाड़ी से उतरकर उसे कुछ देर देखती है और फिर चली जाती है।

प्रेज़ेंट में राई सेना से माफी मांगता है। सेना कहती है कि वह समझती है कि राई हाइजू को बचाना चाहता था। राई मानता है कि उनका ब्रेकअप बहुत पहले हो चुका है, लेकिन फिर भी वह उसकी रक्षा करना चाहता है। वह सेना से मदद मांगता है। सेना हामी भर देती है।

बंगोन हाइजू से पूछताछ करता है। हाइजू कहती है कि उसने वही कहा है जो सच है, कि वह और राई सिर्फ दोस्त हैं। वह बंगोन को याद दिलाती है कि उसने पहले कहा था कि वह साबित करेगा कि राई ने हत्या की है। लेकिन अब वह साफ कहती है कि राई बेगुनाह है। वह बताती है कि उसने उस दिन जेई को वहां देखा था, जबकि न्यूज़ में कहा गया था कि वह अस्पताल में था।

सेना अपने घर लौटती है, लेकिन वहां राई होता है, जो कपड़े बदल रहा होता है। दोनों असहज हो जाते हैं। थोड़ी नोकझोंक के बाद सेना बताती है कि वह केस की जांच करेगी ताकि हाइजू को इससे दूर रखा जा सके। राई खुश हो जाता है।

बाद में राई सेना को बताता है कि हाइजू ने जेई के बारे में क्या कहा था। सेना कहती है कि वह इस एंगल पर ध्यान देगी।

राई अकेला बैठकर अपने खाली घर को देखता है। वह सेना के कमरे में जाता है और एक पर्ची देखता है, जिसमें लिखा होता है कि राई अपराधी नहीं है।

सबूत, सच्चाई और क्लाइमैक्स

चुंगजे टैक्सी की फुटेज निकाल लाता है। सेना को यकीन हो जाता है कि हाइजू राई को नुकसान पहुंचाने नहीं आई थी। वह बंगोन के पास जाती है और कॉल हिस्ट्री दिखाकर साबित करती है कि जब राई और हाइजू मिले थे, उसके बाद भी यूशंग जिंदा था और उसने बोसंग से बात की थी। इसका मतलब साफ है कि हाइजू इस मर्डर में शामिल नहीं है।

सेना बंगोन को चेतावनी देती है कि अगर उसने हाइजू को परेशान किया, तो वह उस पर केस करेगी। बंगोन मजबूर होकर पीछे हट जाता है।

बाहर राई सेना का इंतजार कर रहा होता है। वह पूछता है कि बंगोन कौन है। गाड़ी में बैठने के बाद राई मजाक में कहता है कि लगता है सेना ने कभी किसी को डेट नहीं किया। फिर वह कह देता है कि शायद वह प्रॉसिक्यूटर उसका एक्स है। यह सुनकर सेना गुस्से में आ जाती है और बताती है कि वही शख्स उसे कॉलेज में बुली किया करता था।

इसी बहस के दौरान अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो जाते हैं। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क से नीचे की तरफ बढ़ने लगती है और इसी सस्पेंस के साथ Episode 4 खत्म हो जाता है।

Idol I Episode 4 Review

Episode 4 इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि Idol I सिर्फ एक आइडल ड्रामा नहीं है। यह एपिसोड रिश्तों की जटिलता, मीडिया की बेरहमी और कानून की सीमाओं को बहुत संतुलित तरीके से दिखाता है। सेना का किरदार यहां और मजबूत होकर सामने आता है। वह एक लॉयर के तौर पर भी और एक इंसान के तौर पर भी पूरी ईमानदारी दिखाती है।

राई का किरदार इस एपिसोड में और ज्यादा लेयर्ड हो जाता है। वह एक आइडल है, लेकिन उसके फैसले भावनाओं और जिम्मेदारी के बीच फंसे हुए हैं। हाइजू का कैरेक्टर भी यहां सिर्फ एक अफवाह बनकर नहीं रहता, बल्कि एक इंसान की तरह सामने आता है, जो गलतियों के बावजूद सच बोलना चाहती है।

रिपोर्टर बेक का ट्रैक दिखाता है कि कैसे मीडिया पावर का गलत इस्तेमाल कर सकती है। वहीं ब्रेक फेल होने वाला क्लाइमैक्स अगले एपिसोड के लिए उत्सुकता पैदा करता है।

कुल मिलाकर Episode 4 कहानी, इमोशन और सस्पेंस का मजबूत मेल है। यह एपिसोड साफ दिखाता है कि आने वाले एपिसोड्स में केस और रिश्ते दोनों और उलझने वाले हैं, और यही वजह है कि Idol I दर्शकों को खुद से बांधे रखता है।

Choi Soo Young Hindi Kdrama Idol I Kim Jae Young
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

I’m Nav, the founder of Drama Safar, and a huge fan of K-Dramas, C-Dramas, and movies. After three years of non-stop watching, I now create short Hindi recaps and the latest updates on all your favorite shows and films—made from the heart, exclusively for fellow fans.

Related Posts

Azure Spring Episodes 1-2 Review: Can Anna Find Comfort in Her Hometown?

May 19, 2026

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

April 27, 2026

Perfect Crown Episode 5 Recap: Lian’s Shocking Decision and a Deadly Betrayal!

April 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Kim Min-ha Joins Lee Do-hyun in Emotional ‘Viva La Vida’ Korean Remake

May 22, 2026

Kim So-hyun Returns to Movies With Dark Occult Thriller ‘Modub’ Alongside Lim Si-wan

May 20, 2026

Bae In-hyuk Reportedly To Lead Romantic Thriller K-Drama ‘Protect Me Please’

May 19, 2026

Azure Spring Episodes 1-2 Review: Can Anna Find Comfort in Her Hometown?

May 19, 2026
Don't Miss

Azure Spring Episodes 1-2 Review: Can Anna Find Comfort in Her Hometown?

By NavMay 19, 2026

The landscape of Korean television continuously evolves, offering viewers a peaceful sanctuary through the slice-of-life…

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

April 27, 2026

Perfect Crown Episode 5 Recap: Lian’s Shocking Decision and a Deadly Betrayal!

April 25, 2026

Sold Out On You Episode 2 Recap: The Secret Behind the Mushroom Farm Revealed!

April 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

Kim Min-ha Joins Lee Do-hyun in Emotional ‘Viva La Vida’ Korean Remake

May 22, 2026

Kim So-hyun Returns to Movies With Dark Occult Thriller ‘Modub’ Alongside Lim Si-wan

May 20, 2026

Bae In-hyuk Reportedly To Lead Romantic Thriller K-Drama ‘Protect Me Please’

May 19, 2026
Most Popular

Solo Leveling Live-Action Cast Update: Kang Mina Joins Byun Woo Seok in Netflix’s Biggest Bet!

May 13, 2026

Moving 2 Cast Update: Lee Ho-jung Confirmed to Return as a Major Superpowered Player

April 28, 2026

Park Eun-bin and Kim Jae-won to Lead the Spicy New K-Drama ‘Wild Flowers Bloom in the Palace’

April 23, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.