Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»K-Drama»Recap»Cashero K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
Recap

Cashero K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review

NavBy NavDecember 27, 2025Updated:December 28, 2025No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Cashero K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
Cashero K-Drama Episode 4 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

हेलो दोस्तों! Cashero का एपिसोड 4 स्टोरी को पूरी तरह नया टर्न देता है। पिछले एपिसोड में Ki को उड़ा ले जाने का क्लिफहैंगर था, और अब इस एपिसोड में वो क्लिफहैंगर पूरा होता है। पानी में Ki का अंत, Won-do का पावर बेचने का ऑफर, टीम का झगड़ा, और सबसे खूबसूरत प्रपोजल सीन – ये सब मिलकर एपिसोड को बहुत इंटेंस और इमोशनल बनाते हैं। एक्शन, सस्पेंस, रोमांस और लालच का बैलेंस इतना अच्छा है कि ये सीरीज का अब तक का सबसे मजेदार एपिसोड लगता है। Sang-ung की जर्नी अब और मुश्किल हो गई है – क्या वो पावर बेच देगा? क्या Min-suk के साथ सब ठीक रहेगा? चलो, पूरी डिटेल में देखते हैं!

Cashero K-Drama Episode 4 Hindi Recap

एपिसोड पिछले क्लिफहैंगर से शुरू होता है। Kang Sang-ung (जूनो) Ki (आग पावर वाला) को पकड़कर उड़ा ले गया था। वो उसे पानी में ले आता है क्योंकि पानी में आग की पावर काम नहीं करती। Sang-ung Ki को बार-बार मारता है और उसे पानी में दबाता है। लेकिन तभी उसे पता चलता है कि उसके पास पैसे नहीं बचे। उसकी पावर खत्म हो गई है। फिर भी वो Ki को पकड़ता है और पानी में पूरी तरह डुबो देता है। Ki अब कोई हलचल नहीं करता और बेहोश हो जाता है। पास में सभी लोग पहुंच जाते हैं। Jo Anna (जो एना) को लगता है कि Sang-ung मर गया है और वो बहुत खुश हो जाती है। लेकिन पानी में चिल्लर (कॉइन्स) गिरे हुए हैं। Sang-ung उन्हें देखता है। वो चिल्लर उठाता है और एकदम से पानी से बाहर आता है। वो Ki को पंच मारता है। Ki पानी से बाहर जाकर गिरता है और बेहोश हो जाता है। Sang-ung Anna के पास पहुंचता है। तभी Anna के पास एक कॉल आती है जो Won-do (वंडो) की है। Anna कहती है – “मेरा पिता तुमसे बात करना चाहता है।” Won-do Sang-ung से बात करता है। वो कहता है – “मुझे पता है तुम्हारे पास कौन सी पावर है। मैं इस पावर को लेना चाहता हूं। अगर तुम इस पावर को मुझे बेचोगे तो जितना पैसा चाहो ले सकते हो। मैं तुम्हें सोचने के लिए टाइम दूंगा।”

अगला सीन बस में होता है। Sang-ung हमें बताता है – “उस दिन के बाद Won-do के लोगों ने हमसे फाइट नहीं की।” वो Min-suk को कॉल करता है। वो पूछता है – “तुम कैसी हो? तुम्हारा काम कैसा चल रहा है?” Min-suk कहती है – “मैं अच्छी हूं।” पुलिस वाले फिर से जांच करने के लिए आते हैं। एक मैन पुलिस वाला पानी के पास सिक्के देखता है। वो एक लोन एग्रीमेंट भी देखता है जो Sang-ung का है। वो बताते हैं – “ये Min-suk का हस्बैंड है।” पुलिस वाला कहता है – “ठीक है, इसके पास चलो। हमें इससे बात करनी होगी।”अगला सीन Sang-ung के पेरेंट्स के घर पर होता है। वो वहां मिलने जाता है। वो अपने पिता से बात करता है। वो बताता है – “Won-do ने मुझे कॉल किया था। उसने अपनी पावर बेचने के लिए कहा था। क्या ऐसा पॉसिबल है?” पिता (Dong) कहता है – “उसने बताया कि वो पावर कैसे लेगा?” Sang-ung मना करता है। वो कहता है – “उसने कहा कि तुम जितना चाहो उतना पैसा ले सकते हो।” पिता कहता है – “उन पर बिलीव मत करो। वे डेंजर लोग हैं।”ऑफिस में पहुंचकर Sang-ung सोचता है – “मैं किससे पूछूं कि पावर को बेचना पॉसिबल है या नहीं? Ho-in से तो नहीं पूछ सकता। शायद Eun-mi से पूछ सकता हूं।” वो Eun-mi के पास जाता है। वो कैफे में काम कर रही है। वो उसे ब्रेड देता है। फिर पूछता है – “क्या हम हमारी पावर को बेच सकते हैं?” Eun-mi शॉक हो जाती है। वो कहती है – “तुमने कहां से सुना था? जल्दी से मुझे बताओ।”Eun-mi पास्ट के सीन को याद करती है। वो Hwa-jin से बात करती थी। Hwa-jin ने बताया था – “हम अपनी पावर को सेल कर सकते हैं।” Eun-mi Sang-ung को एक जगह ले जाती है। वो एक अलमारी को तोड़ने के लिए कहती है। Sang-ung उसे ओपन कर देता है। अंदर कई फाइलें होती हैं। फाइल्स देखकर पता चलता है – हमारी तरह कई सुपरहीरो थे लेकिन उन्होंने अपनी पावर को बेच दिया। उनमें Hwa-jin भी शामिल है। Eun-mi अपसेट हो जाती है और कहती है – “मुझे लग रहा था कि उसकी डेथ हो गई है।”

दूसरी ओर Ho-in को देखते हैं। वो शराब पी रहा है। वो याद करता है कि पहले डॉक्टर से बात की थी। डॉक्टर ने कहा था – “तुम्हें शराब छोड़नी होगी नहीं तो तुम कुछ ही दिनों में मर जाओगे। तुम्हारे पास कम ही समय बचा हुआ है।” Won-do अपनी बेटी Anna से बात करता है। वो कहता है – “तुम कुछ नहीं कर पाओगी। मैंने तुम्हारे भाई से बात कर ली है। वो यहां पर आ रहा है। मैंने Sang-ung को एक ऑफर दिया है। शायद वो अपनी पावर सेल कर सकता है।”रात को Sang-ung कुछ सोच रहा होता है। फिर वो Won-do को कॉल करता है। वो कहता है – “मैं अपनी पावर देने के लिए तैयार हूं।” Won-do कहता है – “ठीक है। तुम्हें कितना पैसा चाहिए?” Sang-ung ने एक लिस्ट बनाई हुई है। वो बताता है – “किस-किस को कितना पैसा देना है।” Won-do कहता है – “ठीक है, तुम्हें पैसा मिल जाएगा।” ये सुनकर Sang-ung बहुत हैप्पी होता है। वो Min-suk के पास जाता है। उसे एक महंगी ड्रिंक देता है। Min-suk कहती है – “ये ड्रिंक क्यों लाए? ये बहुत महंगी आती है। तुम्हें सेविंग करनी होगी।” Sang-ung कहता है – “मैं बहुत हैप्पी हूं। चलो, मैं तुम्हें कहीं ले चलता हूं।”वो एक खुली जगह में आता है। वो Min-suk को पकड़ता है। पैसे का यूज करता है। उसे ऊपर आसमान में ले जाता है। एक बड़ी बिल्डिंग के ऊपर लाता है। Min-suk आसपास के सीन देखती है। वो बहुत हैप्पी हो जाती है। Sang-ung कहता है – “मुझे ऊपर जाकर तुम्हारे लिए स्टार्स लेके आना चाहिए। मेरे पास पैसा बचा हुआ है।” वो थ्री तक काउंट करता है। Min-suk डर जाती है और कहती है – “ऐसा मत करो।” जैसे ही Min-suk आंखें खोलती है, Sang-ung उसके सामने होता है। वो रिंग दिखाता है। वो कहता है – “जो मैंने पहले प्रपोज किया था, तब मैं इसे नहीं दे सका।” वो उसे रिंग पहना देता है। Sang-ung कहता है – “चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।” Min-suk कहती है – “वाह! क्या मुझे बता दो?” लेकिन Sang-ung नहीं बताता। वो कहता है – “मैं तुम्हें बाद में बता दूंगा।”

Also Read: Cashero Episode 5 Hindi Recap

अगला सीन ऑफिस में होता है। Sang-ung सभी के साथ अच्छा बिहेव करता है। एक कस्टमर उसके पास आता है। वो और कोई नहीं – Anna का भाई Jo Nathan (जोनाथन) है। जोनाथन पहले काम के बारे में बात करता है। फिर कहता है – “तुम जिस प्रकार दुनिया को बचा रहे हो, मैं भी उसी प्रकार बचाता हूं।” Sang-ung थोड़ा शॉक हो जाता है। उसे लगता है कि वो उसके बारे में जानता है। लेकिन जोनाथन कहता है – “मैं भी सिविल सर्वेंट हूं।”तभी एक आदमी Sang-ung के पास आता है। वो कहता है – “पुलिस यहां पर आ गई है। तुम्हारे बारे में पूछताछ कर रही है।” Sang-ung अपने आप से कहता है – “मैं अभी पुलिस से बात नहीं कर सकता। जब एक बार पावर ट्रांसफर हो जाएगी तब मैं ऐसा करूंगा।” पुलिस वाला उसे देख लेता है। लेकिन Sang-ung गाड़ी में बैठकर वहां से भाग जाता है।Sang-ung Won-do को कॉल करता है। वो कहता है – “एक प्रॉब्लम हो गई है। क्या मैं आज ही पावर को सेल कर सकता हूं?” Won-do कहता है – “ठीक है, तुम कंपनी में आ जाओ।” Sang-ung गाड़ी लेकर वहां पहुंच जाता है। लेकिन तभी उसे रोकने के लिए Ho-in आता है। Ho-in कहता है – “तुम ऐसा नहीं कर सकते। तुम इसको सेल नहीं कर सकते।” लेकिन Sang-ung कहता है – “मेरी पावर है। मैं कुछ भी करूं।” Ho-in शराब पीने लगता है ताकि वो उसे फाइट कर सके। Sang-ung भी अपने पैसे निकाल लेता है। जैसे ही फाइट शुरू होने वाली होती है, बीच में Eun-mi आती है। वो ऐसा नहीं होने देती। Eun-mi Ho-in पर चिल्लाती है। वो कहती है – “तुम जानते थे कि पावर को सेल किया जा सकता है। लेकिन तुमने हमको नहीं बताया।” तीनों आपस में फाइट करने लगते हैं। पास में Jeong-ja के लोग होते हैं। वो Jeong-ja को कॉल करते हैं और बताते हैं कि यहां क्या चल रहा है। Jeong-ja कहती है – “शायद वो कंपनी में जाना चाहता है लेकिन Sang-ung को वहां जाने मत देना।” उनकी फाइट काफी देर तक चलती है। Sang-ung मौका देखकर अंदर जाना चाहता है। लेकिन Ho-in उसे पकड़ लेता है। बाहर जो आदमी खड़े थे, वो गाड़ी लेकर Sang-ung के पास आते हैं और उसे रोकना चाहते हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं होता।

अब Sang-ung अंदर आ जाता है। अंदर Won-do और उसके लोग होते हैं। वो उसे रास्ता दिखाते हैं। बेड के पास ले आते हैं। उसे लेटने के लिए कहते हैं। लेकिन Sang-ung कहता है – “पहले मैं पैसा देखना चाहता हूं।” पैसा उसके पास लाया जाता है। वो पैसे गिनना चाहता है। लेकिन वो मना कर देते हैं। वो बेड पर आता है। उसके हाथ-पांव बांध दिए जाते हैं। तभी उसकी पावर को निकालने के लिए मशीन चालू की जाती है। मशीन उसके पास आ रही है। लेकिन तभी पास में Ho-in होता है। वो gun से फायर करता है। एपिसोड यहीं खत्म होता है।

Cashero Episode 4 Review

ये एपिसोड Cashero की स्टोरी को नए लेवल पर ले जाता है – एक्शन, रोमांस, लालच और टीम का ड्रामा सब बैलेंस्ड है। पानी में Ki का अंत बहुत स्मार्ट और एपिक है, जहां Sang-ung पावर खत्म होने के बाद भी दिमाग से जीतता है। Won-do का पावर बेचने का ऑफर स्टोरी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है – Sang-ung के सामने पैसा vs प्यार का कंफ्लिक्ट आता है। सबसे हाईलाइट रोमांटिक सीन है – Sang-ung Min-suk को आसमान में ले जाकर रिंग पहनाता है, जो बहुत sweet और हार्टवार्मिंग है। टीम का झगड़ा (Ho-in और Eun-mi का गुस्सा) ट्रस्ट इश्यू दिखाता है। पुलिस ट्रैक, Jo Nathan का आना और क्लिफहैंगर (मशीन + Ho-in का फायर) बहुत सस्पेंसफुल है। Sang-ung अब सिर्फ हीरो नहीं – वो इंसान बन गया है जो फैमिली और प्यार के लिए कुछ भी कर सकता है। रेटिंग: 8.5/10। ये सीरीज का अब तक का बेस्ट एपिसोड है!तुम्हें एपिसोड 4 का कौन सा सीन सबसे अच्छा लगा? प्रपोजल, Ki का अंत या टीम का झगड़ा? कमेंट में बताओ!

Cashero Kdrama Hindi Kim Hye Joon Lee Jun Ho New Kdrama
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20268 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202621 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202617 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202576 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views

The Furious (2026) Ending Explained: That Heartbreaking Twist Changes Everything

June 26, 202662 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.