दक्षिण कोरियाई सिनेमा के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। दिग्गज अभिनेता Yoo Hae-jin और युवा सनसनी Park Ji-hoon की ऐतिहासिक फिल्म ‘The King’s Warden’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए 15 मिलियन (1.5 करोड़) दर्शकों का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के मात्र 50 दिनों के भीतर यह कारनामा करने वाली यह कोरियाई सिनेमा की तीसरी फिल्म बन गई है, जिसने कमाई के मामले में अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
कोरियन फिल्म काउंसिल (KOBIS) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘The King’s Warden‘ ने कुल 95.3 मिलियन डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये) का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही इसने 2019 की मशहूर कॉमेडी ‘Extreme Job’ और 2014 की ऐतिहासिक वॉर फिल्म ‘The Admiral: Roaring Currents’ के वित्तीय रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण कोरिया की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
निर्देशक Jang Hang-jun के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने सातवें वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर 52.2% मार्केट शेयर के साथ अपना दबदबा बनाए रखा। फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हॉलीवुड की बड़ी साइंस-फिक्शन फिल्म ‘Project Hail Mary’ जैसी नई रिलीज भी इसके सामने फीकी नजर आई। जहाँ ‘Project Hail Mary’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 3.3 मिलियन डॉलर की कमाई की, वहीं ‘The King’s Warden’ ने अपनी रिलीज के सातवें हफ्ते में भी 5.3 मिलियन डॉलर बटोर कर सबको हैरान कर दिया।

Also Read: Vincenzo Director Returns with ‘I Decided to Die’ Starring Noh Yoon-seo and Lee Chae-min
इस ऐतिहासिक दौड़ में जापानी एनिमे ‘Attack on Titan The Movie: The Last Attack’ और स्थानीय कॉमेडी फिल्म ‘Method Acting’ (जिसमें Lee Dong-hwi मुख्य भूमिका में हैं) जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल रहे, लेकिन ‘The King’s Warden’ की चमक के आगे सब फीके पड़ गए। फिल्म की कहानी और Yoo Hae-jin व Park Ji-hoon की बेमिसाल अदाकारी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने पर मजबूर कर दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म जिस रफ़्तार से आगे बढ़ रही है, वह जल्द ही दर्शकों की संख्या (Admissions) के मामले में भी ‘The Admiral: Roaring Currents’ के 17.6 मिलियन के सर्वकालिक रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है। फिलहाल, यह फिल्म कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित हुई है, जिसने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।








