Close Menu
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
    • Thai Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

Why Jimin’s Black-and-White Instagram Portrait is Sending BTS ARMY Into a Frenzy

April 10, 2026

Wild Thing Movie News: Kang Dong Won and Park Ji Hyun Lead Heartfelt ‘Triangle’ Reunion

April 10, 2026

Salmokji: Whispering Water Global Release Dates Revealed: Is Your City Next?

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
    • Thai Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Drama»The Judge Returns K-Drama Episode 5 Hindi Recap & Review
Drama

The Judge Returns K-Drama Episode 5 Hindi Recap & Review

By NavJanuary 18, 2026Updated:January 22, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
The Judge Returns K-Drama Episode 5 Hindi Recap & Review
The Judge Returns K-Drama Episode 5 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

The Judge Returns – Episode 5 कहानी को उस मुकाम पर ले आता है जहाँ सच सिर्फ उजागर नहीं होता, बल्कि जानलेवा भी बन जाता है। बहीखाते की एंट्री के साथ यह एपिसोड दिखाता है कि सिस्टम के अंदर छुपी सच्चाइयाँ कितनी गहरी और ख़तरनाक हो सकती हैं। Han-Young का हर कदम अब सिर्फ एक जज का फैसला नहीं, बल्कि एक इंसान का जोखिम बन चुका है। Episode 5 धीरे-धीरे यह एहसास कराता है कि सत्ता के खिलाफ खड़े होने की कीमत सिर्फ करियर नहीं, बल्कि ज़िंदगी भी हो सकती है।

बहीखाते की तलाश और Han-Young का खतरे से सामना

Episode 5 की शुरुआत किलर Ju-Won से होती है, जो Mul-Rae के पास पहुँचकर उस बहीखाते को ढूँढ रहा होता है, जिसकी तलाश में अब कई ताक़तवर लोग लगे हुए हैं। लेकिन उसे बहीखाता नहीं मिलता।

इसी दौरान हम Han-Young को उसकी माँ Nam-Soo के साथ देखते हैं। Nam-Soo उसे वही बहीखाता देती है और बताती है कि यह Mul-Rae छोड़ गई थी और कूड़ेदान में पड़ा हुआ मिला। Han-Young माँ से साफ कह देता है कि इस बारे में किसी से कुछ भी न कहें। Nam-Soo घबराकर पूछती है कि कहीं यह कोई ख़तरनाक चीज़ तो नहीं है। Han-Young उसे भरोसा दिलाता है कि कुछ भी गलत नहीं होगा।

लेकिन यहीं पास में Ju-Won छिपकर यह सब देख रहा होता है।

Ju-Won का हमला और Han-Young का बच निकलना

Han-Young वहाँ से निकलता है और रिपोर्टर Na-Yeon को कॉल करता है। वह पूछता है कि वह कहाँ है। Na-Yeon बताती है कि वह कैफे में है। Han-Young उससे वहीं रुकने को कहता है और एड्रेस मँगवाता है, यह कहते हुए कि वह उसे कुछ दिखाना चाहता है।

इसी दौरान Ju-Won, Han-Young का पीछा करता है। जैसे ही Han-Young अपनी कार में बैठने लगता है, Ju-Won उस पर हमला कर देता है। चाकू निकालकर वार करता है। Han-Young पहले पहचान नहीं पाता, लेकिन आँखों में देखते ही समझ जाता है कि यह वही आदमी है जिसने पहले भी उसे मारने की कोशिश की थी और जो Seo-Jin के साथ काम करता है।

दोनों के बीच ज़बरदस्त हाथापाई होती है। Han-Young को चाकू लग जाता है, लेकिन वह किसी तरह बहीखाता लेकर गाड़ी में भाग निकलता है।

इसी समय Jin-Gu का फोन आता है। वह बताता है कि चोरी करने वाले दोनों लोग किसी ने बाँध दिए थे। Han-Young अंदाज़ा लगाता है कि इसके पीछे Hospital Director Chang हो सकता है। वह Jin-Gu से कहता है कि उन दोनों को पुलिस स्टेशन ले जाकर सरेंडर करवाओ।

Na-Yeon को सच दिखाना और मीडिया की तैयारी

Han-Young कैफे पहुँचता है और Na-Yeon से मिलता है। Na-Yeon पूछती है कि वह उसे क्या दिखाना चाहता था। Han-Young उसे बहीखाता दिखा देता है। इसे देखकर Na-Yeon हैरान रह जाती है और पूछती है कि यह उसे कहाँ से मिला।

Han-Young कहता है कि ज़्यादा सवाल न करे। वह बताता है कि जिस चोरी का झूठा आरोप उसके पिता पर लगा था, उसके असली अपराधी अब खुद सरेंडर कर चुके हैं। वह Na-Yeon से कहता है कि बहीखाते की तस्वीरें ले लो। अगर वह खुद मीडिया में इसे एक्सपोज़ नहीं कर पाया, तो Na-Yeon इन तस्वीरों को पब्लिक कर दे।

इधर Ju-Won, Seo-Jin को कॉल करके बताता है कि बहीखाता उसके हाथ से निकल गया है और Han-Young की फैमिली के पास पहुँच चुका है। Seo-Jin उसे निर्देश देता है कि Han-Young से बात करो और किसी भी तरह बहीखाता हासिल करो।

अब सीन बदलता है जहाँ Seo-Jin अपने बॉस Kwang-Tae के साथ होता है। Kwang-Tae एक former President है और यहाँ बड़ी-बड़ी सियासी हस्तियाँ मौजूद होती हैं। मीटिंग में कई लोगों को ऊँचे पद दिए जाते हैं।

यहीं एक आदमी दिखाया जाता है जिसका नाम Ge-Hoon है, जो जल्द ही Justice Minister बनने वाला है।

Jin-An का ऑफर और Han-Young का साफ इनकार

Han-Young, Jin-An से मिलने जाता है क्योंकि Jin-An ने उसे पहले ही बुलाया होता है। Han-Young जानता है कि Jin-An उससे क्या चाहता है।

Jin-An उसे ऑफर देता है कि वह Seoul District Court में ट्रांसफर हो सकता है और वहाँ जज के रूप में काम कर सकता है। यह एक बड़ा और सुरक्षित ऑफर होता है।

Han-Young अपना बैग देखते हुए कहता है कि Jin-An को पहले से पता है कि उसके बैग में क्या है। लेकिन वह साफ कह देता है कि जो Jin-An चाहता है, वह उसे नहीं मिलेगा। इतना कहकर Han-Young वहाँ से चला जाता है।

बहीखाता एक्सपोज़ और अधूरा सच

अगली सुबह Han-Young, Chief Judge Lee-Seo के पास पहुँचता है और उसे बहीखाता सौंप देता है। Lee-Seo हैरान होकर पूछती है कि यह क्या है और उसे कहाँ से मिला।

टीवी पर खबर चल रही होती है कि चोरी करने वाले डायरेक्टर के घर से गिरफ्तार हो चुके हैं। Han-Young बताता है कि चोरी गलती से हुई थी और अब बहीखाता उनके पास है।

Lee-Seo पूछती है कि वह इसे उनके पास क्यों लाया। Han-Young कहता है कि उसके पास इतनी ताक़त नहीं है कि वह इसे अकेले एक्सपोज़ कर सके।

इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, जहाँ बहीखाते को सार्वजनिक किया जाता है। यह वही सीन होता है जो Episode 4 के अंत में दिखाया गया था। हालाँकि Han-Young बहीखाते में शामिल सभी बड़े नामों को उजागर नहीं करता, क्योंकि Lee-Seo ने उसे ऐसा करने से रोका होता है।

Also Read: The Judge Returns K-Drama Episode 6 Hindi Recap & Review

दबाव, धमकियाँ और चेतावनी

Jin-An गुस्से में Han-Young से पूछता है कि उसने यह सब क्यों कर दिया और अब जो होगा, क्या वह संभाल पाएगा। Han-Young कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, बस वही किया जो Lee-Seo ने कहा।

Kwang-Tae, Seo-Jin को फटकार लगाता है कि वह टीवी पर बहीखाते की खबर क्यों देख रहा है और उसने इसे रोका क्यों नहीं।

इसी दौरान Ge-Hoon आता है और Kwang-Tae उसे Seo-Jin के साथ काम करने को मजबूर करता है। Ge-Hoon बाद में Seo-Jin के पेन पर तंज कसता है और उसके माता-पिता के बारे में बात करता है। Ge-Hoon खुद से कहता है कि Seo-Jin को यह तक नहीं पता कि उसका असली पिता कौन है।

बाइक अटैक और खुली चेतावनी

Han-Young, Jong-Si के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलता है। तभी एक बाइक सवार उन पर बार-बार हमला करने की कोशिश करता है। Han-Young किसी तरह Jong-Si को बचा लेता है। जाते-जाते बाइक वाला Han-Young को घूरता है।

Han-Young समझ जाता है कि यह Ju-Won था और यह सब Seo-Jin की चेतावनी है।

Ju-Won, Seo-Jin को फोन कर बताता है कि उसने उसे वार्निंग दे दी है।

मौत की साज़िश और देर से पहुँचना

Hospital Director Chang बहुत कुछ जानता था। यही वजह बनती है उसकी मौत की।

Jin-Gu उसे ढूँढ रहा होता है, लेकिन तभी Chang को इमारत की छत से नीचे फेंक दिया जाता है। उसे सुसाइड नोट लिखवाया गया होता है। Jin-Gu अपनी आँखों से उसकी लाश गिरते हुए देख लेता है।

Han-Young को खबर मिलती है और वह खुद से कहता है कि वह देर हो गया। Seo-Jin ने Chang को मरवा दिया क्योंकि वह बहुत कुछ जानता था।

इसके बाद Jang-Hyun को गिरफ्तार किया जाता है। वह चिल्लाता है कि उसका पिता Joon-Man बहुत बड़ा आदमी है। लेकिन तभी टीवी पर खबर आती है कि Joon-Man को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उसने अपने बेटे को ड्रग केस में बचाया था।

Seoul District Court की ओर बढ़ता सच

आख़िरी सीन में Han-Young और Jong-Si को बताया जाता है कि Chief Judge Lee-Seo को Seoul District Court बुलाया गया है और दोनों को भी उसके साथ आना होगा।

Jin-An, Seo-Jin को बताता है कि Lee-Seo तो आ रही है, लेकिन Han-Young भी साथ आ रहा है। Seo-Jin कहता है कि उसने Han-Young से कहा है कि वह Ge-Hoon को बर्बाद कर दे। अगर उसने ऐसा किया, तो वह उनके काम का आदमी बन सकता है। नहीं तो वही आदमी उनकी पीठ में छुरा घोंपेगा।

Episode का अंत Han-Young के शब्दों से होता है—
अब वह उनके लिए काम नहीं करेगा।
अब उनकी किस्मत उसके फैसलों पर निर्भर करेगी।

The Judge Returns K-Drama Episode 5 Review

अगर ईमानदारी से देखा जाए, तो Episode 5 अब तक का सबसे भारी और तनावपूर्ण एपिसोड लगता है। Han-Young का बहीखाता सौंपने का फैसला, Na-Yeon पर दिखाया गया भरोसा और Chang की मौत — ये सब सीन कहानी को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। सबसे ज़्यादा असर उस पल में आता है जब Han-Young समझता है कि वह देर कर चुका है और सच बोलने की सज़ा किसी और ने अपनी जान देकर चुका दी है। Seo-Jin और Kwang-Tae जैसे किरदार इस एपिसोड में और भी खतरनाक नज़र आते हैं, क्योंकि वे खुलेआम नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे से ज़िंदगियाँ तोड़ रहे हैं। Episode 5 यह साफ कर देता है कि आगे की लड़ाई सिर्फ कोर्टरूम में नहीं होगी, बल्कि उन गलियों में होगी जहाँ कानून से पहले ताकत बोलती है। यही वजह है कि Episode 6 का इंतज़ार अब सवाल नहीं, मजबूरी बन जाता है।

Hindi Kdrama New Kdrama The Judge Returns
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

I’m Nav, the founder of Drama Safar, and a huge fan of K-Dramas, C-Dramas, and movies. After three years of non-stop watching, I now create short Hindi recaps and the latest updates on all your favorite shows and films—made from the heart, exclusively for fellow fans.

Related Posts

Perfect Crown Episode 1 Recap: A Fiery Encounter Between an Heiress and a Prince!

April 11, 2026

Siren’s Kiss Ending Explained: Why Eun Hyeok’s Secret Changed Everything

April 9, 2026

Phantom Lawyer K-Drama Episode 8 Recap: Why the Ending Left Fans in Tears!

April 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Perfect Crown Episode 1 Recap: A Fiery Encounter Between an Heiress and a Prince!

April 11, 2026

Why Jimin’s Black-and-White Instagram Portrait is Sending BTS ARMY Into a Frenzy

April 10, 2026

Wild Thing Movie News: Kang Dong Won and Park Ji Hyun Lead Heartfelt ‘Triangle’ Reunion

April 10, 2026

Salmokji: Whispering Water Global Release Dates Revealed: Is Your City Next?

April 9, 2026
Don't Miss

Perfect Crown Episode 1 Recap: A Fiery Encounter Between an Heiress and a Prince!

By NavApril 11, 2026

The long-awaited premiere of the latest K-Drama sensation is finally here, and the Perfect Crown…

Siren’s Kiss Ending Explained: Why Eun Hyeok’s Secret Changed Everything

April 9, 2026

Phantom Lawyer K-Drama Episode 8 Recap: Why the Ending Left Fans in Tears!

April 7, 2026

In Your Radiant Season Episode 12 Ending Explained: Did Sun Woo and Ha Ran Find Their Forever?

April 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

Perfect Crown Episode 1 Recap: A Fiery Encounter Between an Heiress and a Prince!

April 11, 2026

Why Jimin’s Black-and-White Instagram Portrait is Sending BTS ARMY Into a Frenzy

April 10, 2026

Wild Thing Movie News: Kang Dong Won and Park Ji Hyun Lead Heartfelt ‘Triangle’ Reunion

April 10, 2026
Most Popular

Crossing the Line? The Controversial Scene in ‘Still Shining’ That Everyone’s Talking About

March 31, 2026

Kim Se-jeong Takes the Crown! The Shocking Reason She Replaced Shin Ye-eun in ‘Queen of the High School’

April 2, 2026

Ahn Eun Jin and Kim Seon Ho in One Frame? The ‘Assemblyman’s Blessing’ Update You Can’t Miss

March 30, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.