कोरियन ड्रामा की दुनिया में एक नया जादू आने वाला है! ENA चैनल ने अपनी ताज़ा सीरीज़ Sunrise Moon’s 13th Day की घोषणा कर दी है। यह फंतासी हिस्टोरिकल रोमांस ड्रामा समय की उलझनों, दिल को छूने वाली मोहब्बत और इतिहास की भव्यता को एक साथ लेकर आएगा। रिग्रेशन ट्रोप, राजसी साज़िशें और रोमांचक लव स्टोरी के फैंस पहले से ही उत्साहित हैं।’
Sunrise Moon’s 13th Day’ की कहानी क्या है?
कहानी की केंद्रबिंदु है ये इल-ले, जो बचपन से ही “जीनियस” कहलाती आई है। अपनी असाधारण बुद्धि और प्रतिभा की वजह से वह सबकी नज़रों में ख़ास थी। लेकिन एक त्रासदी ने उसका सब कुछ छीन लिया—परिवार और सच्चा प्यार। फिर आता है रिग्रेशन का रोमांचक ट्विस्ट! ये इल-ले वापस पहुँच जाती है 17 साल की उम्र में।यह दूसरा मौक़ा सिर्फ़ जवानी दोहराने के लिए नहीं है। अब उसका मिशन है—अपने खोए हुए परिवार को बचाना और खोया हुआ प्यार वापस पाना। इतिहास के पन्नों में छिपे रहस्य, दुश्मनों की चालें और तक़दीर से जंग—सब कुछ फंतासी के रंग में रंगा हुआ।
Also Read: Dear X K-Drama Episode 1 Hindi Recap







