K-drama lovers के लिए दिसंबर महीना एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है! JTBC ने अपनी सबसे चर्चित upcoming romance drama Surely Tomorrow के official character posters रिलीज़ कर दिए हैं। इस ड्रामा में लीड रोल में नज़र आएंगे सुपर पॉपुलर एक्टर Park Seo Jun और राइज़िंग स्टार Won Ji An। पहला एपिसोड 6 दिसंबर 2025 से ऑन एयर होगा और अच्छी खबर ये है कि ये ड्रामा ग्लोबली Amazon Prime Video पर भी उपलब्ध रहेगा।
Surely Tomorrow – एक अनोखी लव स्टोरी जो तीन बार शुरू होती है
Surely Tomorrow की कहानी दो लोगों Lee Gyeong-Do और Seo Ji-Woo की है, जिनका प्यार तीन अलग-अलग उम्र में तीन बार शुरू होता है और हर बार कुछ अनसुलझा रह जाता है।
- पहली बार ये दोनों 20 साल की उम्र में एक थिएटर ग्रुप क्लब में मिलते हैं। ये पहली नज़र का प्यार था, लेकिन किसी वजह से दोनों अलग हो गए।
- दूसरी बार 28 साल की उम्र में ये फिर मिलते हैं और दोबारा रिलेशनशिप में आते हैं, मगर एक बार फिर ब्रेकअप हो जाता है।
- अब कई सालों बाद तीसरी बार मिलते हैं – लेकिन इस बार हालात बिलकुल अलग हैं। Lee Gyeong-Do अब Dongwoon Daily News में एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट का एक आम रिपोर्टर बन चुका है, जो न तो बहुत आक्रामक है और न ही अजीब। उसे एक बड़ा स्कैंडल कवर करना पड़ता है और उस स्कैंडल के सेंटर में कोई और नहीं बल्कि Seo Ji-Woo का पति होता है। इसी केस की वजह से Gyeong-Do और Ji-Woo कई साल बाद फिर आमने-सामने आते हैं।
पुराना प्यार, नई जिम्मेदारियां, पब्लिक स्क्रूटनी और एक बड़ा स्कैंडल – ये सारी चीज़ें मिलकर इस ड्रामा को एक इमोशनल रोलरकोस्टर बनाने वाली हैं।
Park Seo Jun as Lee Gyeong-Do
पोस्टर में Park Seo Jun को एक साधारण से ऑफिस वर्कर के लुक में दिखाया गया है – सफेद शर्ट, हल्की थकान भरी आँखें और वो चेहरा जो बताता है कि ज़िंदगी ने उसे बहुत कुछ सिखाया है। फैंस को उनका ये नया “ordinary guy” अवतार बहुत पसंद आ रहा है।
Won Ji An as Seo Ji-Woo
Won Ji An का पोस्टर बेहद एलिगेंट है। वो एक परिपक्व, मजबूत लेकिन अंदर से टूटती हुई औरत लग रही हैं। उनका एक्सप्रेशन देखकर ही लगता है कि उनके किरदार में बहुत सारे लेयर्स हैं।
क्यों देखना चाहिए Surely Tomorrow?
- तीन टाइमलाइन वाली अनोखी लव स्टोरी
- Park Seo Jun का एकदम नया “नॉर्मल इंसान” वाला रोल
- Won Ji An की पावरफुल एक्टिंग
- स्कैंडल, जर्नलिज्म और सोसाइटी के प्रेशर का रियलिस्टिक पोर्ट्रेयल
- 6 दिसंबर से Prime Video पर ग्लोबली उपलब्ध
अगर आप second chance romance, mature love stories और emotional depth वाले ड्रामा पसंद करते हैं, तो Surely Tomorrow को अपनी वॉचलिस्ट में ज़रूर डाल लें।
पहला एपिसोड: 6 दिसंबर 2025
प्लेटफॉर्म: JTBC और Amazon Prime Video
कौन-कौन सबसे ज़्यादा एक्साइटेड है Park Seo Jun की इस नई ड्रामा के लिए? कमेंट में बताओ!







