हेलो ड्रामा लवर्स! आज हम ‘No Tail to Tell‘ के एपिसोड 11 का फुल एक्सप्लेनेशन लेकर आए हैं। आज के एपिसोड में प्यार, बदला और एक जानलेवा हमला सब कुछ देखने को मिलने वाला है, इसलिए दिल थाम कर बैठिये क्योंकि कहानी में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एपिसोड की शुरुआत Lee Yoon के एक डरावने सपने से होती है, जहाँ उसे Eun Ho की वो बात याद आती है कि वो उसे कभी नहीं छोड़ेगी। डर के मारे उसकी नींद खुल जाती है और वो अपने सेक्रेटरी से एक बड़ा बॉक्स मंगवाता है, जिसमें एक बड़ी राइफल होती है। Lee Yoon अब ठान चुका है कि वो Eun Ho को खत्म करके ही दम लेगा क्योंकि अब वो किसी से नहीं डरने वाला और सबको दिखाएगा कि एक इंसान क्या कर सकता है। दूसरी ओर, Daeheung Citizens FC के खिलाड़ी अपनी गेम की तैयारी कर रहे हैं और Si Yeol बस में यूनो के रोने और “तूफान आने वाला है” वाली बात को सोचकर काफी परेशान है। तभी टीम के कोच Yong Il खिलाड़ियों को खुशखबरी देते हैं कि उन्हें Yeon Su के रूप में नया ओनर और स्पॉन्सर मिल गया है। जब खिलाड़ियों को 1 मिलियन वन के बोनस की बात पता चलती है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता और वे जीतने के लिए जी-जान लगाने को तैयार हो जाते हैं।
असली ड्रामा तब शुरू होता है जब Lee Yoon ग्राउंड पर आता है और Eun Ho उसे पहचान लेती है कि ये वही बुरा आदमी है जो उसका क्लाइंट हुआ करता था। Lee Yoon उसे ताना मारता है कि “अब तो तुम एक मामूली इंसान बन गई हो, अब मैं तुम्हारा जीना बर्बाद कर दूंगा”। Si Yeol ये सब देख लेता है और उसे याद आता है कि इसी शख्स ने पहले भी हमला किया था, इसलिए वो गुस्से में आकर Lee Yoon को एक ज़ोरदार पंच जड़ देता है। इस झगड़े की वजह से टीम की स्पॉन्सरशिप खतरे में पड़ जाती है और कोच Si Yeol पर बहुत गुस्सा होते हैं कि उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया। सब कुछ छोड़कर Eun Ho और Si Yeol सियोल से दूर एक शांत जगह पर चले जाते हैं जहाँ यूनो उसे अपने पास्ट (जोशिन काल) की गलियों में ले जाती है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं, खेतों में घूमते हैं, सेल्फी लेते हैं और साथ में खाना खाते हैं। यूनो प्यार का इज़हार करते हुए कहती है कि वो बस एक साधारण इंसान बनकर उसके साथ रहना चाहती है और Si Yeol भी उसके साथ रहने के लिए तैयार हो जाता है, जिसके बाद दोनों के बीच एक बेहद रोमांटिक Kissing Scene देखने को मिलता है। लेकिन तभी यूनो की नज़र Si Yeol की उस शर्ट पर पड़ती है जो उसने उसे चाकू मारते वक्त पहनी थी और वो उसे तुरंत फेंकने के लिए कहती है।
Also Read: No Tail to Tell K-Drama Episode 10 Hindi Recap & Review
शमन Jang Do Cheol अमर होने के लिए यूनो के ‘मनके’ (Bead) के पीछे पागल है और वो Geum Ho की आत्मा का इस्तेमाल करके यूनो को एक भ्रम की दुनिया में फंसा देता है। यूनो को लगता है कि वो अपने पुराने घर में है और उसकी दोस्त जीवित है, लेकिन जल्द ही उसे अहसास होता है कि ये सब एक धोखा है। Lord Pagun द्वारा दिए गए खंजर की मदद से यूनो उस मायावी साये पर हमला करती है, जिसका सीधा असर Jang Do Cheol पर होता है और वो खून की उल्टियां करने लगता है। एपिसोड के अंत में Lee Yoon अपनी राइफल लेकर यूनो के घर पहुँच जाता है और उस पर निशाना साधता है। जैसे ही वो फायर करता है, Si Yeol बीच में आ जाता है और गोली उसे लग जाती है। Si Yeol खून से लथपथ होकर गिर पड़ता है और यूनो फुट-फुट कर रोने लगती है क्योंकि उसे Lord Pagun की वो भविष्यवाणी याद आती है कि “सियोल का मरना तय है”।








