Kim So Hyun New Drama Love Expert 2026

By
Nav
ByNav
मैं Nav हूँ, Drama Safar का फ़ाउंडर और K-Drama, C-Drama और Movies का बहुत बड़ा फ़ैन। तीन साल तक लगातार देखने के बाद, अब मैं आपके...
3 Min Read
Love Expert K-Drama

K-ड्रामा फैंस के लिए एक और खुशखबरी! मशहूर डायरेक्टर Ahn Pan Seok (जिन्होंने Something in the Rain, One Spring Night और Secret Love Affair जैसे क्लासिक रोमांटिक ड्रामा दिए हैं) एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने वाले हैं। उनकी नई ENA ड्रामा सीरीज Love Expert में लीड रोल्स प्ले करेंगे Choo Young Woo, Kim So Hyun और Kim Min Seok।इस ड्रामा की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल स्काई हाई हो गया है। खासकर Kim So Hyun के फैंस को लंबे समय से एक परफेक्ट मेलोड्रामा का इंतजार था और अब Ahn Pan Seok के साथ उनका आना फैंस के लिए सपने के सच होने जैसा है।

Love Expert – ऑफिशियल सिनॉप्सिस

ड्रामा की कहानी घूमती है दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द जो जिंदगी में बहुत कुछ खो चुके हैं, लेकिन फिर भी प्यार और नई शुरुआt की उम्मीद नहीं छोड़ते।

  • Choo Young Woo निभाएंगे Min-jae का किरदार – एक पूर्व नेशनल स्विमर जो PhD कर रहा है। बीमारी की वजह से उसका बायां पैर कट गया, लेकिन उसने हार नहीं मानी। अब वह जिंदगी को नए नजरिए से जी रहा है।
  • Kim So Hyun बनेंगी Yoo-jin – एक मास्टर्स स्टूडेंट जो मेडिकल रेजिडेंसी के दौरान रास्ता भटक गई थी। अब वह जिंदगी में नया मकसद और दिशा तलाश रही है।
  • Kim Min Seok की भूमिका अभी पूरी तरह रिवील नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कहानी में एक अहम किरदार निभाएंगे जो Min-jae और Yoo-jin के रिश्ते को और गहराई देगा।

यह ड्रामा प्यार, हिम्मत, हीलिंग और दूसरा मौका देने की खूबसूरत कहानी है। Ahn Pan Seok की खासियत रही है कि वे बहुत रियल और गहरे इमोशंस को बेहद खूबसूरती से दिखाते हैं – बिना ज्यादा ड्रामेबाजी के।

कब आएगा Love Expert?

फिलहाल शूटिंग शुरू होने की खबरें आ रही हैं। 2026 की पहली छमाही में इसे ENA पर और ग्लोबली स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।अगर आप भी मेच्योर, इमोशनल और स्लो-बर्न रोमांस के दीवाने हैं, तो Love Expert को अपनी वॉचलिस्ट में सबसे ऊपर रख लीजिए। यह ड्रामा न सिर्फ दिल छूने वाला होगा बल्कि जिंदगी के उन सबकों को भी याद दिलाएगा जो हम अक्सर भूल जाते हैं – कि मुश्किलों के बाद भी प्यार और उम्मीद हमेशा बाकी रहती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Share This Article
ByNav
Follow:
मैं Nav हूँ, Drama Safar का फ़ाउंडर और K-Drama, C-Drama और Movies का बहुत बड़ा फ़ैन। तीन साल तक लगातार देखने के बाद, अब मैं आपके सभी पसंदीदा शो और फ़िल्मों पर छोटे हिंदी रीकैप और ताज़ा खबरें बनाता हूँ—जो दिल से, सिर्फ़ दूसरे फ़ैन्स के लिए बनाए गए हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *