Close Menu
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
    • Thai Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

Park Hae-soo and Byun Yo-han Team Up for High-Stakes Action Movie Adenman

April 29, 2026

Jang Dong Yoon Joins The Miracles of the Namiya General Store—Cast Just Got Even Bigger

April 28, 2026

Moving 2 Cast Update: Lee Ho-jung Confirmed to Return as a Major Superpowered Player

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • Drama
    • K-Drama Recaps
    • C-Drama Recaps
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Hollywood Movie Recaps
    • Thai Movie Recaps
  • News & Buzz
  • Upcoming 2026
  • Fan Meetings
  • Music
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Drama»In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
Drama

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

By NavMarch 2, 2026Updated:March 9, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

“एक खौफनाक धमाका, अधूरी मोहब्बत और 7 साल का इंतज़ार! क्या अपनी पहचान छिपाकर हा रान की जान बचाने वाला सनवू चान ही उसका खोया हुआ प्यार है? ‘In Your Radiant Season‘ के शुरुआती एपिसोड्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है—जानिए इस इमोशनल कहानी के पीछे का वो सच जो आपकी रूह कंपा देगा!”

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 Hindi Recap

एपिसोड 1 की शुरुआत में हम सनवू चान को देखते हैं जो एक लैब में अपने काम में डूबा हुआ है। पास ही रखे फोन पर हमारी मेन हीरोइन हा रान लाइन पर होती है और एक बहुत ही सुरीली मेलोडी गा रही होती है। वह चान को बताती है कि यह धुन इंसोम्निया यानी नींद न आने की बीमारी के लिए बहुत कारगर है और चूंकि चान को सोने में परेशानी होती है, इसलिए उसे इसे जरूर सुनना चाहिए। सनवू चान भी हा रान के लिए अपने दिल में खास जगह रखता है और उसे एक प्यारा सा गिफ्ट देना चाहता है। वह एक पेन खरीदता है और उस पर बड़े प्यार से हा रान का नाम गुदवा देता है। दूसरी तरफ हा रान अपनी फैशन कंपनी में बेहद खुश है क्योंकि उसने एक बड़ा डिजाइन कॉन्टेस्ट जीत लिया है। वह चान को मैसेज करके बताती है कि उसका दिया हुआ वह पेन बहुत ही लकी रहा। हा रान बारिश की खुशबू और उसकी बूंदों के बारे में बात करती है जिसे सुनकर चान बाहर आकर बारिश को महसूस करने लगता है। हा रान की एक कोलीग यून चान, जो कि असल में चान की बड़ी बहन है, वह बताती है कि चान अपनी रिसर्च में इतना बिजी है कि वह छुट्टियों में वापस नहीं आ पाएगा। अपने प्यार से मिलने की बेताबी में हा रान बिना बताए बोस्टन जाने का फैसला करती है। वह एयरपोर्ट पर एक इमोशनल वीडियो रिकॉर्ड करती है जिसमें वह चान के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर करती है। लेकिन जैसे ही वह बोस्टन पहुँचकर यूनिवर्सिटी के बाहर टैक्सी से उतरती है, उसकी आँखों के सामने चान की लैब में एक भयानक ब्लास्ट होता है। चान खून से लथपथ जमीन पर गिरा होता है और हा रान को बताया जाता है कि उसकी मौत हो गई है।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

​कहानी अब पूरे 7 साल का लीप लेती है और हम नाना अटेलियर फैशन कंपनी का माहौल देखते हैं। यहाँ हा रान की बहन हा यंग और उनकी दादी नाना भी मौजूद हैं। हा रान अब एक सीनियर डिजाइनर बन चुकी है लेकिन वह काफी शांत और अकेली रहती है। उसे अक्सर कंपनी की छत पर अकेले वक्त बिताते और उड़ते हुए प्लेन को देखते हुए देखा जा सकता है, जैसे वह आज भी किसी का इंतजार कर रही हो। इसी बीच सनवू चान अपने अमेरिकन दोस्त बेन के साथ एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में वापस कोरिया आता है। चान स्वभाव से बहुत ही हंसमुख और मिलनसार है, वह अजनबियों के साथ भी फोटो खिंचवाता है और अपनी एक बकेट लिस्ट पूरी करना चाहता है। जब वह मीटिंग के लिए नाना अटेलियर पहुँचता है, तो उसे बाहर जमीन पर वही पुराना पेन मिलता है जिस पर हा रान का नाम लिखा है। हा रान वहां अपना पेन लेने आती है और चान उसे देखते ही पहचान जाता है, हालांकि वह यह बात किसी को बताता नहीं है। धमाके की वजह से चान को एक कान से कम सुनाई देने लगा है और उसकी पीठ पर गहरे जलने के निशान हैं, साथ ही एक टैटू भी है जिस पर ‘मेमेंटो मोरी’ लिखा हुआ है।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

​हा रान को शक होने लगता है कि कोई स्टॉकर उसका पीछा कर रहा है क्योंकि उसे अपनी कुछ पुरानी फोटो मिलती हैं। उसे याद आता है कि जब वह सड़क पर चल रही थी और कंस्ट्रक्शन का भारी मलबा उस पर गिरने वाला था, तब किसी ने चिल्लाकर उसका नाम लिया था जिससे उसकी जान बच गई। जब वह न्यूज़ में उस घटना का वीडियो देखती है, तो उसे उस आदमी की शर्ट सनवू चान की शर्ट जैसी लगती है। दूसरी तरफ हा रान की दादी उसे जबरदस्ती एक ब्लाइंड डेट पर भेज देती हैं, जहाँ हा रान साफ कह देती है कि वह अब किसी के करीब नहीं आना चाहती क्योंकि वह खोने के डर से थक चुकी है। एपिसोड के क्लाइमेक्स में, चान एक कैफे में पियानो बजा रहा होता है जहाँ हा रान भी पहुँचती है। बाद में होटल के पास हा रान फिर से चान को देख लेती है और इस बार वह उसे जाने नहीं देती। वह चान को बीच रास्ते में रोककर सीधे सवाल करती है कि वह उसे फॉलो क्यों कर रहा था, उसने उस दिन सड़क पर उसका नाम क्यों पुकारा था और सबसे बड़ी बात—उसे हा रान का नाम आखिर पता कैसे चला। चान चुपचाप उसे देखता रहता है और यहीं पर सस्पेंस के साथ पहला एपिसोड खत्म होता है।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

Also Read: In Your Radiant Season K-Drama Episode 3 & 4 Hindi Recap

In Your Radiant Season K-Drama Episode 2 Hindi Recap

एपिसोड 2 की शुरुआत वहीं से होती है जहाँ हा रान, सनवू चान को रोककर पूछती है कि वह कौन है और उसे उसका नाम कैसे पता चला। चान को पुराने मंजर याद आने लगते हैं। जब वह धमाके के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, तब उसे हा रान की वही आवाज सुनाई देती थी जिसमें उसने कहा था, “मैं तुमसे प्यार करती हूँ।” इसी आवाज ने उसे जीने का सहारा दिया। कोरिया वापस आने के बाद चान, डॉक्टर गोंगजन से थेरेपी ले रहा है। वह डॉक्टर को बताता है कि उसकी याददाश्त चली गई है, लेकिन एक लड़की की आवाज उसे बार-बार याद आती है, जिसकी वजह से वह आज जिंदा है। चान को लगता है कि वह हमेशा अकेला रहा है और शायद ही कोई उसे पसंद करेगा। यहीं पर एक बहुत बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि जिस लड़के से हा रान प्यार करती थी और जिसे वह फोन पर मेलोडी सुनाती थी, वह सनवू चान नहीं बल्कि उसका रूममेट हयोक चान था। चान तो बस लाउडस्पीकर पर उस धुन को सुनता था। हयोक चान अक्सर चान से कहता था कि वह उसकी जगह हा रान के मैसेज का जवाब दे दे। इस तरह, चान ने हा रान के दुखों और उसकी बातों को करीब से महसूस किया था। चान को अपनी पहचान छिपाने का दुख है और उसकी आँखों में आँसू आ जाते हैं। जब हा रान फिर से सवाल करती है, तो चान झूठ बोल देता है कि वह जिसके साथ काम करता है, उसकी प्रोफाइल पहले ही चेक कर लेता है, इसलिए उसे उसका नाम पता है।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

​हा रान को लगता है कि चान ही स्टॉकर है, लेकिन सच कुछ और ही निकलता है। चान अचानक देखता है कि एक असली स्टॉकर हा रान का पीछा कर रहा है और उसकी फोटो खींच रहा है। चान चिल्लाकर हा रान को आगाह करता है और दोनों मिलकर उस स्टॉकर का पीछा करते हैं। हा रान की बहन हा यंग भी वहां पहुँच जाती है। भागते समय स्टॉकर हा रान पर एक बोतल फेंकता है, जिसमें खतरनाक केमिकल होता है, लेकिन चान बीच में आकर हा रान को बचा लेता है। जब स्टॉकर पकड़ा जाता है, तो पता चलता है कि वह एक लड़की है जो हा रान से पुरानी रंजिश रखती है। वह हा रान की कामयाबी से जलती है और पुलिस स्टेशन में चिल्लाती है कि हा रान सिर्फ अपनी दादी की वजह से जीती है। हा रान उदारता दिखाते हुए उस पर केस दर्ज करने से मना कर देती है। इस घटना के बाद हा यंग, चान को ‘सेवियर’ कहती है। हा रान देखती है कि चान को चोट लगी है और वह माफी माँगने के लिए उसके पास जाती है। चान को एक कान से सुनाई नहीं देता, इसलिए वह शुरुआत में उसे सुन नहीं पाता। हा रान उसे अपना बिजनेस कार्ड देती है और मदद की पेशकश करती है। घर पहुँचने पर हा यंग अपनी दादी से झूठ बोल देती है कि हा रान किसी लड़के को पसंद करती है, ताकि दादी उसे दोबारा ब्लाइंड डेट के लिए परेशान न करें। हा यंग, हा रान को सलाह देती है कि उसे चान को शुक्रिया कहने के लिए डिनर पर बुलाना चाहिए और उसके खराब हुए कपड़ों के बदले नए कपड़े देने चाहिए।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

​हा रान, चान के लिए नए कपड़े और एक माफीनामा भेजती है। जब चान बाहर आता है, तो बारिश हो रही होती है। वह हा रान को बारिश की बूंदों को महसूस करते हुए देखता है और उसे हा रान का वह मैसेज याद आता है जिसमें उसने बारिश की खुशबू के बारे में बताया था। तभी वहां हा रान की एक पुरानी परिचित, यूजंग, आ जाती है और उसे अपनी शादी में बुलाती है। हा रान असहज महसूस करती है और चान से कहती है कि वह उसे अपने रूम में ले चले। वहां हा रान को एक पौधा दिखता है। बाद में, चान का दोस्त बेन भी आ जाता है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर मजे लेने लगता है। अगले दिन, कैफे के मालिक मंजे की तबीयत खराब हो जाती है और वह अस्पताल पहुँच जाते हैं। हा रान उनके कुत्ते, जीनियस, का ख्याल रखने के लिए उसे अपने घर ले आती है। यहाँ पता चलता है कि दादी नाना और मंजे बचपन के पुराने दोस्त हैं। मंजे अस्पताल से आने के बाद हा रान के बारे में बताते हैं कि 7 साल पहले वह बहुत बुरी हालत में उनकी दुकान के बाहर रो रही थी। इसी बीच, दादी को शक होने लगता है कि चान का डिजाइन किया हुआ कैरेक्टर ‘वॉन’ हूबहू हा रान जैसा क्यों है। उन्हें लगता है कि चान और हा रान के बीच कुछ तो है, इसलिए वह जानबूझकर उन दोनों को एक डिनर डेट पर भेज देती हैं।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

​डिनर के दौरान एक दिलचस्प बात सामने आती है। जब वेटर बैंगन की डिश का सुझाव देता है, तो चान तुरंत मना कर देता है क्योंकि वह जानता है कि हा रान को बैंगन पसंद नहीं है। हा रान हैरान होकर पूछती है कि उसे यह कैसे पता, तो चान बात घुमा देता है। हा रान उसे बताती है कि उसकी दादी को गलतफहमी हो गई है कि वे दोनों डेट कर रहे हैं, लेकिन वह इस गलतफहमी को दूर नहीं करेगी क्योंकि इससे उसे दादी के दबाव से मुक्ति मिल जाएगी। अचानक तेज संगीत बजने से चान के कान में दर्द होने लगता है और वह वहां से भाग जाता है। हा रान उसके पीछे आती है और अपना स्कार्फ उसे उड़ा देती है। अगले दिन हा रान को एहसास होता है कि उसका वह कीमती पेन खो गया है जो उसे चान ने दिया था। वह पागलों की तरह उसे रेस्टोरेंट में ढूंढती है। चान उसे समझाने की कोशिश करता है कि वह सिर्फ एक पेन है, लेकिन हा रान भड़क जाती है क्योंकि वह पेन उसके लिए उसकी आखिरी निशानी है। चान को बुरा महसूस होता है। वह घर जाकर मंजे से बात करता है और अपने ‘मेमेंटो मोरी’ टैटू के बारे में बताता है—कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए बिना पछतावे के जीना चाहिए। चान तय करता है कि वह हा रान की जिंदगी में फिर से वही खुशियाँ वापस लाएगा जो उसने खो दी हैं। वह हा रान के पास आता है और कहता है कि वह अगले 3 महीने कोरिया में है और वह चाहता है कि वे दोनों एक-दूसरे के काम में दखल दें और इस समय को एन्जॉय करें। एपिसोड के अंत में पता चलता है कि हा रान के मैसेज ही थे जिन्होंने चान को सुसाइड करने से रोका था और अब वह उसका कर्ज उतारना चाहता है।

In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review
In Your Radiant Season K-Drama Episode 1 & 2 Hindi Recap & Review

In Your Radiant Season Episode 1 & 2 Review

भाई, सच बताऊं तो इन दो एपिसोड्स को देखने के बाद मेरा दिल भारी हो गया। एक इंसान के तौर पर मुझे सबसे ज्यादा जिस चीज ने छुआ, वो है ‘हादसों के बाद की जिंदगी’। हम अक्सर कहानियों में देखते हैं कि हीरो-हीरोइन मिल गए और सब ठीक हो गया, लेकिन यहाँ जो दिखाया गया है वो बहुत ही रियल है।

​हा रान का वो अकेलापन, अपनी एक छोटी सी ‘गुफा’ में सिमट जाना और उस एक पुराने पेन के खोने पर उसका टूट जाना—यह दिखाता है कि जब हम किसी को खोते हैं, तो हम उसकी यादों को कितनी मजबूती से पकड़ लेते हैं। वहीं सनवू चान का किरदार मुझे बहुत पसंद आया। वो खुद अंदर से टूटा हुआ है, उसे सुनाई कम देता है, उसके शरीर पर जख्म हैं, फिर भी वो हा रान के चेहरे पर मुस्कान वापस लाने की कोशिश कर रहा है।

​सबसे ज्यादा इमोशनल पल मेरे लिए वो था जब पता चला कि हा रान के मैसेज ने चान को सुसाइड करने से रोका था। यह बात दिल को छू जाती है कि कैसे बिना जाने ही हम किसी की जिंदगी बचा लेते हैं। ये ड्रामा सिर्फ रोमांस नहीं है, ये उम्मीद और हीलिंग (Healing) की कहानी है। मुझे तो ये बहुत ही दमदार और इमोशनल लगा, इसने मुझे अगले एपिसोड के लिए पूरी तरह बेचैन कर दिया है।

Hindi Kdrama In Your Radiant Season New Kdrama
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

I’m Nav, the founder of Drama Safar, and a huge fan of K-Dramas, C-Dramas, and movies. After three years of non-stop watching, I now create short Hindi recaps and the latest updates on all your favorite shows and films—made from the heart, exclusively for fellow fans.

Related Posts

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

April 27, 2026

Perfect Crown Episode 5 Recap: Lian’s Shocking Decision and a Deadly Betrayal!

April 25, 2026

Sold Out On You Episode 2 Recap: The Secret Behind the Mushroom Farm Revealed!

April 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Park Hae-soo and Byun Yo-han Team Up for High-Stakes Action Movie Adenman

April 29, 2026

Jang Dong Yoon Joins The Miracles of the Namiya General Store—Cast Just Got Even Bigger

April 28, 2026

Moving 2 Cast Update: Lee Ho-jung Confirmed to Return as a Major Superpowered Player

April 28, 2026

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

April 27, 2026
Don't Miss

Filing for Love Episode 1 Recap: Can This New K-Drama Queen Find True Love at Work?

By NavApril 27, 2026

The world of corporate intrigue and romantic tension has a new home in the latest…

Perfect Crown Episode 5 Recap: Lian’s Shocking Decision and a Deadly Betrayal!

April 25, 2026

Sold Out On You Episode 2 Recap: The Secret Behind the Mushroom Farm Revealed!

April 24, 2026

Phantom Lawyer Episode 12 Recap: Is I Rang Dead? The Shocking Ending Explained!

April 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

Park Hae-soo and Byun Yo-han Team Up for High-Stakes Action Movie Adenman

April 29, 2026

6 Must-Watch New Korean Dramas Premiering in May 2026: Your Ultimate Guide

April 29, 2026

Jang Dong Yoon Joins The Miracles of the Namiya General Store—Cast Just Got Even Bigger

April 28, 2026
Most Popular

Crossing the Line? The Controversial Scene in ‘Still Shining’ That Everyone’s Talking About

March 31, 2026

Kim Se-jeong Takes the Crown! The Shocking Reason She Replaced Shin Ye-eun in ‘Queen of the High School’

April 2, 2026

Park Shin Hye and Choi Tae Joon Baby News: Second Pregnancy Confirmed for Fall

April 14, 2026
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.