कोरियन ड्रामा फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! tvN ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि Park Eun-bin और Yang Se-jong नई ड्रामा Chilling Romance में साथ नजर आएंगे। यह 2011 की सुपरहिट फिल्म Spellbound (जिसमें Son Ye-jin और Lee Min-ki थे) का रीमेक है और 2026 में रिलीज होगी। हॉरर, रोमांस और मिस्ट्री का परफेक्ट ब्लेंड – बस यही वजह है कि अभी से फैंस एक्साइटेड हैं!
Chilling Romance की कहानी: भूत देखने वाली हेरिस और जुनूनी प्रॉसीक्यूटर की अनोखी जोड़ी
Chilling Romance एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें एक अमीर हेरिस और एक ईमानदार प्रॉसीक्यूटर मिलकर सुपरनैचुरल केस सॉल्व करते हैं। स्क्रिप्ट लिखी है Choi Jung-mi ने और डायरेक्ट कर रहे हैं Lee Min-soo। ओरिजिनल फिल्म Spellbound ने कोरिया में 3 मिलियन से ज्यादा दर्शक बटोरे थे, अब इसका ड्रामा वर्जन और भी धमाकेदार होने वाला है।कहानी है Cheon Yeo-ri की – जो भूत देख सकती है लेकिन बिल्कुल नहीं डरती – और Ma Kang-wook की, जो इंसाफ के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। दोनों की मुलाकात एक अजीब संयोग से होती है और फिर शुरू होता है एक ऐसा सफर जिसमें हंसी, रोमांस, डर और थ्रिल सब कुछ है।प्रोडक्शन टीम ने बताया, “Chilling Romance एक ऐसी औरत की कहानी है जो भूतों से नहीं डरती और एक ऐसे मर्द की, जो उसके कारण एक नई दुनिया में कदम रखता है। दोनों की केमिस्ट्री और मिस्ट्री सॉल्व करने का तरीका दर्शकों को रोमांचित कर देगा।”
Park Eun-bin बनीं Cheon Yeo-ri – ग्लैमरस CEO जिसका राज है सबसे डरावना
Park Eun-bin इस ड्रामा में Cheon Yeo-ri का किरदार निभा रही हैं। Cheon Yeo-ri कोरिया के सबसे बड़े चैबॉल परिवार की हेरिस और एक लग्जरी होटल की CEO है। बाहर से परफेक्ट लाइफ – खूबसूरती, दौलत और टैलेंट सब कुछ। लेकिन सच ये है कि वो भूत देख सकती है! उसकी शांत जिंदगी में अचानक बदला लेने वाले भूत घुस आते हैं और सब कुछ बदल जाता है।Extraordinary Attorney Woo और Castaway Diva जैसी सुपरहिट सीरीज देने वाली Park Eun-bin का यह किरदार फैंस को फिर से दीवाना बना देगा। उनकी इमोशनल एक्टिंग और कॉमेडी टाइमिंग इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Yang Se-jong हैं Ma Kang-wook – इंसाफ का दूसरा नाम
Yang Se-jong निभा रहे हैं Ma Kang-wook का रोल। Ma Kang-wook एक परफेक्ट प्रॉसीक्यूटर हैं – शानदार फिजिकल स्ट्रेंथ, तेज दिमाग और अटूट ईमानदारी। उनके लिए सिद्धांत ही जिंदगी है। अन्याय देखकर कभी पीछे नहीं हटते और हर केस को अंत तक ले जाते हैं।Temperature of Love, Dr. Romantic 2 और Still 17 जैसे ड्रामों से दिल जीत चुके Yang Se-jong लंबे ब्रेक के बाद कमबैक कर रहे हैं। उनकी और Park Eun-bin की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक होगी!
कब आएगा Chilling Romance?
ड्रामा 2026 में tvN पर प्रीमियर होगा। अभी शूटिंग शुरू होने वाली है और जैसे-जैसे अपडेट आएंगे, फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ता जाएगा।Park Eun-bin और Yang Se-jong का पहला साथ, हॉरर-रोमांस जॉनर और Spellbound जैसी कल्ट फिल्म का रीमेक – ये कॉम्बिनेशन फेल हो ही नहीं सकता! तैयार रहिए 2026 के सबसे बड़े K-drama के लिए!







