हेलो दोस्तों! Cashero का एपिसोड 2 पहले एपिसोड से पूरी तरह अलग टोन लेता है। एपिसोड 1 में रोमांस, कॉमेडी और रियल लाइफ स्ट्रगल था। लेकिन अब एक्शन, सस्पेंस और सुपरहीरो की दुनिया खुलने लगती है। इस एपिसोड में: नई सुपरहीरो और विलेन का इंट्रोडक्शन होता है। Sang-ung (जूनो) जेल में फंसता है। लोन शार्क का बड़ा जाल सामने आता है। Korean Superhumans Society की टीम आती है। Min-suk का बड़ा खतरा और बचाव का सीन। ये एपिसोड तेज, इंटेंस और क्लिफहैंगर से भरा है।तो चलो, पूरी डिटेल में देखते हैं क्या होता है!
Cashero Episode 2 Hindi Recap
एपिसोड की शुरुआत एक तेज और इंटेंस एक्शन सीन से होती है। हम Lee Hwa-jin नाम की एक लड़की को देखते हैं, जो बदमाशों से भाग रही है। वो एक खुली जगह में पहुंचती है, जहां कोई कैमरा नहीं है। वो रुककर कहती है – “अब मैं यहां सुरक्षित हूं।” फिर वो अपने हाथों से आग निकालती है और बदमाशों पर अटैक करती है। वो सभी को आसानी से हरा देती है। ये सीन हमें बताता है कि दुनिया में और भी सुपरहीरो मौजूद हैं।तभी Jo Anna (मुख्य विलेन) वहां पहुंचती है। Hwa-jin उसे देखकर कहती है – “तुम हो, मैं तो मार दूंगी!” वो Anna की ओर बढ़ती है, लेकिन अचानक बारिश शुरू हो जाती है। ऊपर से Anna के लोग स्प्रे करते हैं, जिससे Hwa-jin की फायर पावर काम नहीं करती। Anna उसे पकड़वाती है और एक हाई-सिक्योरिटी शेल/सेल में बंद कर देती है।अब सीन बदलता है और हम Byeon Ho-in और Bang Eun-mi से मिलते हैं। Ho-in शराब पीता रहता है क्योंकि शराब पीने से उसकी पावर एक्टिव होती है – वो किसी भी चीज से आर-पार जा सकता है (वॉल थ्रू)। Eun-mi ब्रेड खाती है और ब्रेड खाने से उसे टेलीकाइनेटिक पावर मिलती है – वो अपने माइंड से ऑब्जेक्ट्स को कंट्रोल कर सकती है और दूर फेंक सकती है। Ho-in Eun-mi से कहता है – “तुम कम खाया करो।” Eun-mi जवाब देती है – “मैं अपनी फेवरेट चीज कभी-कभार ही खाती हूं।”दोनों Kang Sang-ung (जूनो) की ब्रिज वाली वीडियो देखते हैं। Eun-mi कहती है – “मुझे लगता है ये भी हमारी तरह है।” Ho-in ध्यान से देखता है और कहता है – “हमें इसे बचाना होगा, इससे पहले कि वे लोग इसके पास पहुंच जाएं। मुझे लगता है ये दुनिया को बचा सकता है।” दोनों वहां से चले जाते हैं।
अब सीन Kang Sang-ung पर आता है, जो जेल में बंद है। वो अपने आप से बात करता है – “मैंने क्या किया था? मैंने तो सिर्फ लोगों की मदद की थी। फिर मुझे जेल में क्यों डाला गया?” वो अपने आसपास गुंडों को देखता है और डरता है। एक गुंडा उससे पूछता है – “क्या तुमने सच में बस उठाई थी?” Sang-ung मना करता है। गुंडा उसे लात मारता है, लेकिन Sang-ung चुप रहता है।वो याद करता है कि जब उसके पिता ने पावर ट्रांसफर की थी, तब उन्होंने एक कार्ड दिया था। पिता ने कहा था – “अगर कभी किसी बड़ी प्रॉब्लम में फंस जाओ, तो इस नंबर पर कॉल कर लेना।” Sang-ung उसी नंबर पर कॉल करता है। फोन उठाती है Park Jeong-ja (जोंगजा)। वो पूछती है – “तुम कौन हो?” Sang-ung जवाब देता है – “मेरे पिता ने कहा था कि प्रॉब्लम में आपके पास कॉल करना। उनका नाम Dong है।” Jeong-ja कहती है – “ठीक है, हम तुम्हारी हेल्प करेंगे।”कुछ देर बाद Sang-ung को जेल से रिलीज कर दिया जाता है। बाहर मीडिया के लोग खड़े हैं, किसी का इंतजार कर रहे हैं। तभी Jeong-ja के लोग आते हैं और उसे बाहर ले जाते हैं। Jeong-ja गाड़ी में बैठी हुई है। वो कहती है – “मैंने तुम्हारी हेल्प की है। चलो, मैं तुम्हें घर छोड़ देती हूं।” Sang-ung उसकी बातों में आ जाता है और गाड़ी में बैठ जाता है।
Also Read: Cashero Episode 3 Hindi Recap
गाड़ी चल रही है तो Jeong-ja उसके पिता का जिक्र करती है। वो कहती है – “तुम्हारे पिता ने मुझसे बहुत पैसा लिया था। उन पर बहुत बड़ा डेब्ट है। अब तुम्हें वो पैसा चुकाना होगा।” Sang-ung डर जाता है और भागने की कोशिश करता है, लेकिन उसे बेहोश कर दिया जाता है।अगला सीन Jo Anna की हाई-सिक्योरिटी वाली सेल में होता है। वहां Hwa-jin को कैद किया गया है। Anna उसके पास आती है। Hwa-jin की पावर को बाहर निकाल लिया जाता है और उसे वैक्सीन जैसा बना दिया जाता है। एक नर्स कहती है – “हमें इसे किसी के अंदर डालना होगा। तुम ये काम करो।” लेकिन नर्स मना करती है और कहती है – “अभी ये तैयार नहीं है।” Anna गुस्से में आकर नर्स को कई थप्पड़ मारती है।फिर Anna बाहर आती है और अपनी सिक्योरिटी वाले Ki से कहती है – “क्या तुम इसके लिए तैयार हो? हम इसे तुम्हारी बॉडी में डाल देंगे।” Ki हामी भरता है।अब सीन Sang-ung पर आता है। उसे होश आता है और वो खुद को एक बिल्डिंग में पाता है। सामने Park Jeong-ja खड़ी है। तभी उसके कई लोग आते हैं और Sang-ung को घेर लेते हैं। Sang-ung पूछता है – “ये सब क्या है?” Jeong-ja कहती है – “मैं देखना चाहती हूं कि क्या सच में तुम्हारे पास पावर है?” वो पैसे फेंकती है। Sang-ung पैसे नहीं उठाता। उसके लोग उसे मारना शुरू कर देते हैं – उनके पास हथियार हैं। Sang-ung कुछ नहीं करता और खून से लथपथ हो जाता है। लेकिन जैसे ही उसका हाथ पैसों को टच करता है, वो खुद को हील करने लगता है।वो फाइट करने की कोशिश करता है। पहले किसी को पंच नहीं मार पाता, लेकिन जब एक आदमी को पंच लगता है, तो वो दूर जाकर गिर जाता है। Jeong-ja शॉक हो जाती है। वो अपने लोगों से कहती है – “इसे दूर हट जाओ!” फिर वो Sang-ung के पास आती है और बताती है – “तुम पर पहले से कितना डेब्ट था, और आज मैंने जो पैसा दिया है, वो मिलाकर इतना हो गया है। अब तुम्हें पैसा चुकाना होगा।”Sang-ung देखता है कि वो थर्ड फ्लोर पर है। वो अपनी पावर का यूज करता है, विंडो से बाहर भाग जाता है, गाड़ी के ऊपर जंप करता है और वहां से चला जाता है। लोग पीछे जाने लगते हैं, लेकिन Jeong-ja रोकती है और कहती है – “इसके पैसे खत्म हो जाएंगे। इसे तो मेरे पास ही आना है।”
Sang-ung अपने घर पर पहुंचता है। वहां Min-suk बैठी है। वो कहती है – “मैंने तुम्हारे पास कितनी बार कॉल किया था। तुमने कॉल क्यों नहीं उठाया?” वो ब्रिज वाली कई वीडियो दिखाती है और कहती है – “मुझे बता, ये तुम हो? पैसा कहां से आया?” Sang-ung पहले कुछ नहीं कहता। Min-suk चिल्लाती है। फिर वो कहता है – “मेरी मां ने दिया था। मैं पैसा लेकर घर आ रहा था, लेकिन वो एक्सीडेंट मेरे सामने हो गया। मैं क्या करता? मुझे उन्हें बचाना था ही।”Min-suk एक इनविटेशन कार्ड दिखाती है और कहती है – “इस जगह पर मेरी दोस्त की शादी होने वाली है। मुझे वहां बुके पकड़ना है। तुम्हें भी साथ में बुलाया है।” Sang-ung कहता है – “ठीक है, चलो चलते हैं।” लेकिन Min-suk अपसेट हो जाती है। वो टैक्सी में बैठकर चली जाती है। Sang-ung भी बाहर आता है, लेकिन तभी उसके घर में विस्फोट होता है। सारा घर जल जाता है। दो-तीन लोग घर से बाहर निकलते हैं और Sang-ung को देखते हैं।Sang-ung याद करता है कि Jeong-ja ने कहा था – “तुम कहां जाओगे? जैसे ही बाहर जाओगे, वो लोग तुम्हें मार देंगे।” उसे पता चल जाता है कि Jeong-ja इन्हीं लोगों की बात कर रही थी। वो भाग जाता है। Sang-ung अपने पेरेंट्स के घर पहुंचता है। वो अपने आप से कहता है – “मुझे क्या करना चाहिए? क्या पुलिस या मीडिया को बताना चाहिए? लेकिन वो मेरी बात पर बिलीव कैसे करेंगे?” वो Min-suk को कॉल करता है और मैसेज भी करता है – “क्या तुम ठीक हो?”Min-suk अपनी दोस्त की शादी में पहुंची हुई है। वहां बाहर एक गाड़ी में एक औरत बैठी है, जो Min-suk को देख रही है। वो अपने आदमी से कहती है – “वो अपनी जीएफ को बचाने के लिए जरूर आएगा, इसलिए यहीं पर रुको।” Min-suk फोन में देखती है कि Sang-ung ने पूछा है – “क्या तुम ठीक हो?” तभी वहां पर स्पॉट/एक्सीडेंट हो जाता है। लोग भागने की कोशिश करते हैं लेकिन कुछ नहीं कर पाते।
Cashero Episode 2 Ending
Sang-ung पेरेंट्स के घर पर एक लेटर देखता है, जो उसके पिता ने उसके लिए लिखा था। लेटर में लिखा है – “मुझे माफ करना कि मैं पास्ट में तुम्हारे और तुम्हारी मां के लिए कुछ नहीं कर पाया। मैंने तुम्हारी ब्रिज वाली न्यूज देखी थी। कैसे तुमने इंसानों की मदद की, मैं उससे बहुत हैप्पी हूं। मैं भी अपनी पावर से इसी तरह इंसानों की मदद किया करता था। इसलिए अपनी फैमिली के लिए कुछ नहीं कर पाया। इसलिए मैं चाहता हूं कि तुम मेरी तरह मत बनना।”Sang-ung फोन में देखता है और पता चलता है कि Min-suk जहां है, वहां स्पॉट हो गया है। वो वहां से भागता है। बैंक में पहुंचता है और कुछ पैसे निकालता है। Min-suk को देखता है – उसके ऊपर मलबा गिरने वाला है। तभी Sang-ung वहां पहुंचता है। वो Min-suk की हेल्प करता है। मलबे को उठाता है और दूर फेंकता है। चिल्लर का ढेर जमीन पर लग जाता है। Min-suk शॉक में कहती है – “तुम्हारे पास पैसा कहां से आया?” वो जवाब देता है – “मैंने सेविंग्स अकाउंट का यूज किया है।” Min-suk और ज्यादा शॉक हो जाती है।Sang-ung अपनी पावर का यूज करता है। दीवार को तोड़ देता है। सभी लोगों को बाहर ले जाता है। Min-suk के पास आता है। पूछता है – “क्या तुम ठीक हो? पैसे की चिंता मत करना।” वो रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाता है और कहता है – “अब हमारी मैरिज हो चुकी है। अब तुम हाउसिंग लॉटरी में पार्टिसिपेट कर सकती हो।”
तभी वहां एक आदमी आता है – Ki। उसे पहले इंजेक्शन दे दिया गया था, इसलिए अब उसके हाथों से आग बाहर आ रही है। Sang-ung काफी देर तक उससे फाइट करता है, लेकिन कुछ नहीं कर पाता। Ki उसे आग में घेर देता है। Min-suk मदद करना चाहती है। वो Ki पर स्टोन मारती है। Ki उसे देखता है और मारने के लिए उसके पास आता है। लेकिन तभी पीछे से Sang-ung आता है और Ki को दूर फेंक देता है। हालांकि वो बहुत कमजोर हो गया था।तभी दीवार में से Byeon Ho-in और Bang Eun-mi आते हैं। Ho-in Ki को पैसा देता है और कहता है – “तुम्हारे पिता ने मुझे खूब पैसा दिया था। अब पैसा देने की बारी मेरी है।” Sang-ung पूछता है – “तुम कौन हो?” वो कहते हैं – “हम Korean Superhumans Society से हैं।” एपिसोड एंड!
एपिसोड 2 रिव्यू
ये एपिसोड बहुत तेज और सस्पेंस से भरा है। Hwa-jin का कैमियो शानदार है। Jeong-ja का डेब्ट ट्विस्ट डरावना लगता है। Ki vs Sang-ung की फाइट इंटेंस है। Ho-in और Eun-mi का आना क्लिफहैंगर जैसा है। Min-suk का बचाव सीन इमोशनल। रेटिंग: 9/10 – एक्शन और सस्पेंस का बैलेंस कमाल का!तुम्हें एपिसोड 2 का कौन सा सीन सबसे अच्छा लगा? Ki की फाइट या टीम का इंट्रो? कमेंट में बताओ!
