के-ड्रामा की दुनिया के ‘किंग’ और ग्लोबल सुपरस्टार Lee Jun-ho (ली जुन-हो) एक बार फिर छोटे पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। ‘The Red Sleeve’ और ‘King the Land’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट्स के बाद, जुन-हो ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘Viking’(Buy King) के लिए हाथ मिला लिया है। खास बात यह है कि इस सीरीज में वह एक ‘चॉकलेटी बॉय’ नहीं, बल्कि एक बेहद चालाक और ठंडे दिमाग वाले बिजनेस स्ट्रैटेजिस्ट के अवतार में नजर आएंगे।
यह सीरीज एक बड़े कोरियाई बिजनेस घराने (Chaebol) के अंदर छिपी सत्ता की जंग और अरबों डॉलर के साम्राज्य के सिंहासन पर बैठने के लिए किए जाने वाले संघर्ष की कहानी है। जुन-हो इस ड्रामे में Han Ji-yeol (हान जी-योल) की भूमिका निभाएंगे, जो एक तीसरी पीढ़ी का उत्तराधिकारी और कॉर्पोरेट रिस्क एनालिसिस एक्सपर्ट है। वह एक ऐसा रणनीतिकार है जो भावनाओं से ज्यादा दिमाग से काम लेता है।
कहानी में असली रोमांच तब आएगा जब जुन-हो का मुकाबला उनके विलेन चाचा Han Tae-jun (हान ताए-जुन) से होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नेगेटिव रोल के लिए दिग्गज अभिनेता Ju Ji-hoon (जू जी-हून) से बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो फैंस को पहली बार स्क्रीन पर इन दो बड़े सुपरस्टार्स के बीच एक जबरदस्त ‘माइंड गेम’ और टकराव देखने को मिलेगा।
Also Read: Ju Ji-hoon Rejects ‘Inside Men’ Remake! Why He Chose the Intense New Drama ‘Buy King’ Instead”
जुन-हो के करियर का यह ग्राफ वाकई बेमिसाल है। ‘King the Land’ की अपार सफलता और ‘Typhoon Company’ व ‘Cashier’ जैसे हिट प्रोजेक्ट्स के बाद, वह अब ‘गारंटीड बॉक्स ऑफिस सक्सेस’ का चेहरा बन चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि जुन-हो की फिल्म ‘Veteran 3’ की शूटिंग निर्देशक रयू सेंग-वान के स्वास्थ्य कारणों से टल गई है, इसलिए उन्होंने पहले ‘Viking’ को शूट करने का फैसला किया है।
इस सीरीज का निर्देशन Jo Sung-hee कर रहे हैं, जो ‘Space Sweepers’ और ‘A Werewolf Boy’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। ‘Viking’ की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू होने वाली है और इसे ग्लोबल OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए बातचीत चल रही है। जुन-हो के फैंस के लिए यह साल वाकई किसी तोहफे से कम नहीं होने वाला है!






