एपिसोड 9 की शुरुआत काफी तनावपूर्ण होती है जब Hyun-Jin कमरे में आती है और Sun-Chul को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लेती है। Sun-Chul बेशर्मी से कहता है कि उसे अपने पोते Woo-Ju को पालने के लिए पैसों की ज़रूरत है और वह भी इंश्योरेंस के पैसे का हकदार है। जब Hyun-Jin उससे बॉक्स छीनकर बाहर जाने लगती है, तो वह गुस्से में एक भारी कांच का गिलास फेंककर मारता है। Tae-Hyeong ऐन वक्त पर बीच में आ जाता है और वह गिलास उसे लग जाता है, लेकिन इस हाथापाई में Hyun-Jin के हाथ पर चोट लग जाती है। Tae-Hyeong तुरंत पुलिस बुलाकर अपने ही पिता को अरेस्ट करवा देता है।
पुलिस स्टेशन में Tae-Hyeong की मुलाकात डिटेक्टिव Min-Chul से होती है, जो उसके बड़े भाई Woo-Jin का दोस्त था। Min-Chul खुलासा करता है कि Woo-Jin ने बचपन में Tae-Hyeong को पिता के जुल्मों से बचाने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था और उसे अनाथालय भेज दिया था। Tae-Hyeong जब अपने भाई की पुरानी डायरी और तस्वीरें देखता है, तो वह फूट-फूटकर रोने लगता है। उसे अहसास होता है कि उसके भाई ने उसे हमेशा प्रोटेक्ट किया, लेकिन वह उसे कभी समझ नहीं पाया।
घर लौटने पर Tae-Hyeong का व्यवहार पूरी तरह बदल जाता है। वह Hyun-Jin से कहता है कि वह अब उनके साथ नहीं रह सकता क्योंकि वह उसी अपराधी का बेटा है जिसने उसे चोट पहुँचाई। वह Woo-Ju को अलविदा कहकर अपने नए घर में शिफ्ट हो जाता है। इसी बीच, Yoon-Seong अनाथालय वाली अपनी पुरानी कहानी सुनाकर Hyun-Jin के करीब आने की कोशिश करता है और उसे प्रोटेक्ट करने का वादा करता है।
कहानी में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आता है जब Hyun-Jin और उसकी टीम एक नए Project के लिए सेट पर पहुँचते हैं। Hyun-Jin खुद गाड़ी चलाकर टीम को वहां ले जाती है। सेट पर Tae-Hyeong पहले से ही फोटोग्राफी के काम में व्यस्त होता है और वह Hyun-Jin को नोटिस कर लेता है, लेकिन उससे बात नहीं करता। इसी दौरान सेट पर कुछ सीढ़ियां (Stairs) Hyun-Jin के ऊपर गिरने वाली होती हैं। Tae-Hyeong उसे बचाने के लिए दौड़ता है, लेकिन उससे पहले ही Yoon-Seong हीरो की तरह बीच में आकर Hyun-Jin को बचा लेता है और उसे खुद चोट लग जाती है। Tae-Hyeong दूर से यह सब देखता रह जाता है और उसे अहसास होता है कि शायद वह अब Hyun-Jin की रक्षा करने के काबिल नहीं रहा।
Also Read: Our Universe Episode 8 Hindi Recap & Review
एपिसोड के अंत में, डे-केयर में एक बड़ा फंक्शन होता है जहाँ Hyun-Jin अकेले Woo-Ju को लेकर पहुँचती है। उसे उम्मीद थी कि Tae-Hyeong वहाँ आएगा, लेकिन वह उसे कहीं नज़र नहीं आता। अचानक Woo-Ju बाहर की तरफ भागता है और Hyun-Jin यह देखकर हैरान रह जाती है कि Woo-Ju के साथ Yoon-Seong खेल रहा है और वह पहले से ही वहाँ मौजूद है। Yoon-Seong उसे देखकर एक विजयी मुस्कान देता है और एपिसोड यहीं खत्म होता है।








