Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»K-Drama»Recap»Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi: Emotions and Revelations Deepen
Recap

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi: Emotions and Revelations Deepen

NavBy NavJune 4, 2025Updated:June 20, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Our Unwritten Seoul Episode 4 Explained in Hindi

Our Unwritten Seoul का चौथा एपिसोड भावनाओं, रहस्यों और गहरे कबूलनामों से भरा है। अगर आपने पिछले एपिसोड्स मिस किए, तो Our Unwritten Seoul Episode 3 Recap in Hindi और अन्य रिकैप्स के लिए dramasafar.com पर जाएं और मी जी, हो सू, और मी रे की कहानी को और गहराई से जानें। आइए, इस एपिसोड की कहानी में डूब जाएं।

एपिसोड की शुरुआत: हो सू का बड़ा फैसला

Our Unwritten Seoul एपिसोड 3 शुरू होता है, जहां हो सू ने अपनी नौकरी छोड़ दी है। चांग सू उसे चेतावनी देता है, “अगर तुम यहां से गए, तो कहीं नौकरी नहीं मिलेगी। मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।” लेकिन हो सू उसकी बात अनसुनी कर चला जाता है। रेस्तरां में, हो सू मी जी से मिलता है और कहता है, “मैंने नौकरी छोड़ दी। अब मैं तुम्हारी मदद करूंगा।” मी जी जवाब देती है, “कौन-सी मदद? मैंने कहा था, उस केस को भूल जाओ। मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं।” हो सू जिद करता है, “मैं अब फ्री हूं और तुम्हारी मदद करूंगा।” यह सीन उनकी दोस्ती और हो सू की जिद को दर्शाता है।

मी जी का अतीत: मी रे का बलिदान

मी जी अतीत को याद करती है, जहां एक टीचर मी रे से पूछती है, “तुम्हारी बहन मी जी कहां है? वह दो महीने से स्कूल नहीं आई। इस तरह वह ग्रेजुएट नहीं कर पाएगी।” मी रे, मी जी के रूम के पास जाती है, लेकिन बात नहीं करती। वह अपने बाल काटकर मी जी की तरह स्कूल जाती है और उसकी अटेंडेंस लगवाती है, ताकि वह ग्रेजुएट कर सके। एक अन्य सीन में, टाउन प्रेसिडेंट किम से पूछता है, “मी जी कहां है? उसे एक साल से नहीं देखा।” किम जवाब देती है, “वह सियोल में रिश्तेदारों के पास है।” तीन साल बीत जाते हैं, और मी जी अपने रूम में ही रहती है, परिवार के आने पर छिप जाती है। यह सीन मी जी के अकेलेपन और मी रे की बहन के प्रति वफादारी को उजागर करता है।

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi

मी जी की कामयाबी और छिपी साजिश

वर्तमान में, मी जी अपने ऑफिस में है। ताइगॉन उसे बधाई देता है, “तुमने रोसा को मीटिंग के लिए मना लिया।” वह कर्मचारियों से तालियां बजवाता है और कहता है, “मी जी मीटिंग को लीड करेगी।” लेकिन गोंग मिन, ताइगॉन से कहता है, “चिंता मत करो, क्रेडिट हमें ही मिलेगा। अगर कुछ गलत हुआ, तो जिम्मेदारी मी जी की होगी।” मी जी यह बात सुन लेती है, जिससे उसका भरोसा टूटता है। वह रोसा से मिलने जाती है, जो बताती है कि उसका फ्रिज खराब हो गया है। मी जी साथ शॉपिंग चलने की पेशकश करती है, लेकिन रोसा मना करती है और कहती है, “अपने काम पर ध्यान दो।” रोसा उसे खाना देती है और कुछ हो सू के लिए पैक करती है।

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi

हो सू और मी जी का भावनात्मक पल

मी जी हो सू के घर पहुंचती है। हो सू थका हुआ और कमजोर लग रहा है। मी जी खाना लगाने की पेशकश करती है, लेकिन हो सू मना कर देता है। तभी वह प्लेट गिरा देता है, और उसकी उंगली पर खरोंच लग जाती है। दोनों बात करते हैं। मी जी पूछती है, “तुम इतने कमजोर क्यों लग रहे हो?” हो सू जवाब देता है, “मैं जॉब स्विच करने की कोशिश में थक गया हूं। हर जगह रिजेक्शन मिल रहा है।” मी जी उसे हौसला देती है, “तुम्हारा नंबर जरूर आएगा। क्या तुम्हारे कोई शौक हैं?” हो सू कहता है, “मैं बस सोचता रहता हूं।” मी जी उसे ऊन से क्रॉसिंग सिखाती है और कहती है, “इससे तुम्हारा दिमाग शांत होगा।” हो सू अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में बताता है, “मैं पहले आत्मविश्वास से भरा था, अब गायब-सा हो गया हूं।” मी जी उसे सांत्वना देती है, “तुम गायब नहीं हुए। तुमने नौकरी छोड़कर सही किया। सब ठीक होगा।” हो सू हैरान होकर पूछता है, “तुम कब से इतनी सांत्वना देने लगी?” यह सीन Our Unwritten Seoul मैं उनकी गहरी दोस्ती को दर्शाता है।

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi

सेजिन और मी रे की मुलाकात

सेजिन दुकान से फार्म के लिए सामान लेता है, जो वास्तव में मी रे के लिए होता है। टाउन प्रेसिडेंट और इलनाम पूछते हैं, “क्या ये मी जी के लिए है? उसे अच्छे से रखना, नहीं तो वह सियोल भाग जाएगी। उसकी ट्विन सिस्टर भी वहां है।” सेजिन मी रे के पास जाता है, जिसे वह मी जी समझता है, और सामान देता है। वह पूछता है, “तुम तीन साल सियोल में क्यों थीं? क्या तुम्हारी कोई ट्विन सिस्टर है?” मी रे बात टाल देती है। यह सीन उनकी पहचान को लेकर रहस्य को गहरा करता है।

हो सू ऊन से क्रॉसिंग करता है। उसकी सहकर्मी पूछती है, “तुम हर जगह जॉब के लिए रिजेक्ट हो गए। चांग सू की बात मान लेते, तो ऐसा नहीं होता। ये क्रॉसिंग क्या है?” हो सू बताता है, “इससे दिमाग शांत होता है। मेरे दोस्त ने सिखाया।” सहकर्मी पूछती है, “वह लड़का है या लड़की? क्या तुम्हें उससे फीलिंग्स हैं?” हो सू उसे चुप कराता है, लेकिन मन ही मन मुस्कुराता है। तभी मी जी का मैसेज आता है, उसे एक जगह बुलाती है। वहां रोसा भी आती है और हो सू को देखकर कहती है, “तुम भी आए? मी जी कहां है?” मी जी कॉल नहीं उठाती। दरअसल, उसने दोनों को शॉपिंग के लिए एक साथ लाने की योजना बनाई थी। रोसा जाने लगती है, लेकिन हो सू कहता है, “मैं फ्री हूं। चलो, साथ शॉपिंग करते हैं।”

रीयूनियन और पुरानी यादें

किम और बुनहोंग रीयूनियन के लिए बस में हैं। दोस्तों के साथ गेम खेलते समय बुनहोंग को अपने बेटे को कॉल करने को कहा जाता है। उधर, रोसा और हो सू फ्रिज खरीदते हैं। हो सू की मां कॉल करती है और पूछती है, “तुमने नौकरी क्यों छोड़ी?” यह बात रीयूनियन की महिलाएं सुन लेती हैं। बुनहोंग बाथरूम में उदास होती है, लेकिन किम उसे सांत्वना देती है। रोसा हो सू से कहती है, “तुम्हारी मां तुम्हारी चिंता करती है।” हो सू जवाब देता है, “हां, वह मेरी बहुत फिक्र करती है।” रोसा उसे अपना लीगल रिप्रेजेंटेटिव बनने को कहती है। रेस्तरां में, मी जी नए फ्रिज को देखती है। रोसा बताती है, “हो सू मेरा बॉस है और मीटिंग मैनेज करेगा।” हो सू मी जी से कंपनी के दस्तावेज लाने को कहता है। मी जी पूछती है, “तुम क्या कर रहे हो? हम दोस्त हैं।” हो सू जवाब देता है, “काम काम है, दोस्ती दोस्ती।”

रीयूनियन में टकराव

हो सू को जीउन कॉल करती है और रीयूनियन में बुलाती है। वह पूछती है, “क्या तुमने मी रे को बुलाया?” जीउन कहती है, “नहीं, वह अब सोशलाइज नहीं करती।” मी जी फोन लेती है और कहती है, “मैं और हो सू साथ आएंगे।” रीयूनियन में, मी जी अतीत को याद करती है, जहां सहपाठी उसके बारे में गपशप करते थे। सॉन्ग नाम का दोस्त पूछता है, “तुम मी रे हो या मी जी?” वह जवाब देती है, “मैं मी रे हूं।” सॉन्ग उसे अंदर ले जाता है। जीउन बताती है, “यह मी रे है।” किम, मी रे से पूछती है, “सियोल में क्या हुआ? तुमने दादी के बिल के पैसे नहीं भेजे।” मी रे कहती है, “मैं ज्यादा कमाती हूं, मैं दे दूंगी।” किम मना करती है। हो सू रीयूनियन में अपने दोस्तों से बात करता है, लेकिन जब मी जी के बारे में गपशप शुरू होती है, वह गुस्से में कहता है, “उसके पीठ पीछे ऐसी बातें मत करो।” बाद में, सॉन्ग मी जी से उसका नंबर मांगता है। रास्ते में, मी जी हो सू से पूछती है, “तुम उदास क्यों हो?” हो सू जवाब देता है, “वहां खुश होने की कोई वजह नहीं थी। जब लोग तुम्हारे बारे में गपशप करते हैं, तो तुम बर्दाश्त नहीं कर पातीं, लेकिन जब बात मी जी की थी, तो तुम शांत थीं”

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi

मी रे और मी जी का टकराव

रात में, मी रे, मी जी से कहती है, “शुक्रवार को दादी के बाल काटने आ जाना।” मी जी मना करती है, “मेरी मीटिंग है। मैं किसी और दिन आ सकती हूं।” मी रे जिद करती है, “तुम्हें आना होगा और पैसे ट्रांसफर करो।” मी जी साफ मना कर देती है।
हो सू घर पर रीयूनियन की फोटो देखता है, जिसमें सॉन्ग और मी जी करीब हैं। वह जलन महसूस करता है। उधर, मी रे और सेजिन स्ट्रॉबेरी लाते हैं। सेजिन कहता है, “इन्हें अपनी बहन को सियोल भेज दो।” मी रे मना करती है, “उसे सिर्फ अपनी फिक्र है।” सेजिन कहता है, “वह तुम्हारी बहन है।” मी रे घर पर स्ट्रॉबेरी जाम बनाती है। बुनहोंग पूछती है, “यह किसके लिए है?” मी रे कहती है, “मेरी बहन के लिए।”

रोसा का हादसा और मी जी का दर्द

रोसा मीटिंग के लिए तैयार होती है, लेकिन बैकपैक उतारते समय गिर जाती है। मी जी मीटिंग में रोसा का इंतजार करती है, लेकिन वह नहीं आती। हो सू बताता है, “रोसा मेरे पास नहीं है।” मी जी रोसा के घर जाती है और उसे फर्श पर पड़ा देखती है। वह अतीत को याद करती है, जब उसकी दादी को स्ट्रोक आया था। मी जी तब घर से बाहर नहीं निकलती थी और फोन का तार काट दिया था। उसे तीन साल बाद बाहर आकर मदद मांगनी पड़ी थी। वर्तमान में, हो सू रोसा को अस्पताल ले जाता है। वह मी जी से कहता है, “डॉक्टर ने कहा, रोसा ठीक है। तुमने उसे सही समय पर लाया।” मी जी रोते हुए कहती है, “मैंने अपनी दादी को नहीं बचाया। मेरी गलती थी।” हो सू सांत्वना देता है, “मेरे पिता की मौत के लिए मैंने खुद को दोषी माना था। लेकिन यह तुम्हारी गलती नहीं। हम दोनों एक जैसे हैं।” मी जी समझ जाती है।
बुनहोंग स्ट्रॉबेरी जाम बनाती है। मी रे फोटो देखती है, और बुनहोंग पूछती है, “यह कौन है? मी रे?” मी रे जवाब देती है, “मुझे नहीं पता।” लेकिन वह जानती है कि मी जी तीन साल से घर पर थी, और उसने ग्रेजुएशन के लिए उसकी मदद की थी। वह स्ट्रॉबेरी जाम सियोल भेजने के लिए पार्सल तैयार करती है।

मी जी, हो सू से पूछती है, “तुम मी जी को क्यों डिफेंड करते हो?” हो सू कबूल करता है, “मैं उसे पसंद करता हूं। वह मेरा पहला प्यार है।” मी जी हैरान रह जाती है, और Our Unwritten Seoul का एपिसोड 3 खत्म हो जाता है।

Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi

क्या होगा आगे?

क्या हो सू का कबूलनामा मी जी के साथ उसके रिश्ते को बदलेगा? क्या मी जी और मी रे का रोल स्वैप खुलासा होगा? क्या रोसा का अस्पताल में होना कहानी में नया मोड़ लाएगा? जानने के लिए बने रहें dramasafar.com के साथ! Our Unwritten Seoul Episode 5 Recap in Hindi जल्द आएगा। तब तक, हमें कमेंट में बताएं—क्या आपको हो सू का कबूलनामा पसंद आया?

निष्कर्ष

Our Unwritten Seoul का चौथा एपिसोड भावनाओं, रहस्यों और कबूलनामों से भरा है। हो सू और मी जी की दोस्ती, मी रे की बहन के प्रति वफादारी, और रोसा का हादसा इसे यादगार बनाते हैं। और एपिसोड्स के रिकैप के लिए dramasafar.com पर बने रहें। अपने पसंदीदा सीन हमारे साथ शेयर करें!

Our Unwritten Seoul Our Unwritten Seoul Episode 4 our unwritten seoul episode 4 eng sub Our Unwritten Seoul Episode 4 Recap in Hindi our unwritten seoul hindi recap Park Bo Young Park Jin Young
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

See You at Work Tomorrow Episode 6 Recap: Si U Confesses, First Kiss

July 11, 2026

Agent Kim Reactivated Episode 5 Recap: Min Ji Is Alive, Gang Chan Takes Her

July 11, 2026

See You at Work Tomorrow Episode 5 Recap: Ji Yoon’s Heartbreaking Decision!

July 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

See You at Work Tomorrow Episode 6 Recap: Si U Confesses, First Kiss

July 11, 20261 Views

Agent Kim Reactivated Episode 5 Recap: Min Ji Is Alive, Gang Chan Takes Her

July 11, 20261 Views

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 20261 Views

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 20265 Views
Don't Miss

See You at Work Tomorrow Episode 6 Recap: Si U Confesses, First Kiss

By NavJuly 11, 2026

See You at Work Tomorrow Episode 6 picks up right after Ji Yoon quits the…

Agent Kim Reactivated Episode 5 Recap: Min Ji Is Alive, Gang Chan Takes Her

July 11, 2026

See You at Work Tomorrow Episode 5 Recap: Ji Yoon’s Heartbreaking Decision!

July 7, 2026

The Husband Episodes 1-2 Recap: Did Tae Joo Really Hire a Hitman?

July 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

See You at Work Tomorrow Episode 6 Recap: Si U Confesses, First Kiss

July 11, 2026

Agent Kim Reactivated Episode 5 Recap: Min Ji Is Alive, Gang Chan Takes Her

July 11, 2026

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026
Most Popular

Agent Kim Reactivated Episode 3 Preview, Release Date

July 1, 2026202 Views

Agent Kim Reactivated Episode 4 Preview: Legendary Trio Reunites & Release Date Confirmed

July 4, 2026124 Views

Agent Kim Reactivated Episode 2 Recap: Kim’s Past Explodes as Min-ji’s Fate Takes a Shocking Turn

June 28, 202636 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.