Close Menu
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

What's Hot

‘3cm Hunter’ Drama Adaptation Confirmed: A Tiny World, Massive Stakes

July 11, 2026

IU Lee Jong-suk Breakup Confirmed After Nearly 4 Years — What Really Happened

July 10, 2026

So Ji-sub’s Agent Kim Reactivated Hits 21.6% — The Biggest Korean Drama of 2026 So Far

July 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Drama Safar
  • Home
  • K-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • C-Drama
    • Recap
    • Ending Explained
    • Cast
    • Teaser & Trailer
    • Release Date
  • Movies
    • Korean Movie Recaps
    • Chinese Movie Recaps
  • Upcoming 2026
    • Upcoming K-Drama
    • Upcoming C-Drama
  • K-Pop & Events
    • Fan Meetings
    • Music & OST
  • News & Buzz
SUBSCRIBE
Drama Safar
Home»Blog»Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Blog

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

NavBy NavMay 25, 2025Updated:May 26, 2025No Comments10 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest Telegram LinkedIn Tumblr Email Reddit
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Our Unwritten Seoul Episode 1 Recap in Hindi – ट्विन बहनों की अनकही कहानी!

हेलो K-ड्रामा लवर्स! हम लेकर आए हैं एक नए कोरियन ड्रामा Our Unwritten Seoul के पहले एपिसोड का हिंदी रिकैप। ये कहानी ट्विन बहनों मी जी और मी रे की है, जो अपनी जिंदगी में कई इमोशन्स और सस्पेंस से गुजर रही हैं। तो चलो, बिना देर किए, इस अनरिटन स्टोरी की शुरुआत करते हैं!

बचपन का वो वादा जो सब बदल देगा

एपिसोड की शुरुआत में हमें मी जी और मी रे के जन्म का सीन दिखाया जाता है। इनके पिता ने तय किया था कि जो बहन पहले पैदा होगी, उसका नाम मी जी होगा, और बाद वाली का नाम मी रे। दोनों बहनें अपने पिता की लाडली थीं और उनके साथ खूब मस्ती करती थीं। लेकिन एक दिन उनकी जिंदगी में तूफान आ गया—पिता की नौकरी चली गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद मी जी और मी रे को उनकी मां किम ओक और दादी वोल सुन ने पाला।

दोनों बहनों की शक्लें एकदम एक जैसी हैं, और इसी का फायदा उठाकर वो एक-दूसरे की जगह लेने लगीं। मी रे को मैथ्स में महारत थी, लेकिन वो दवाइयां नहीं ले पाती थी। दूसरी तरफ, मी जी दवाइयां ले सकती थी, लेकिन मैथ्स में कमजोर थी। दोनों ने एक डील की—मी जी दवाइयां लेगी, और मी रे उसे मैथ्स में पास करवाएगी। इस तरह, दोनों ने कई वादे किए। लेकिन उनकी मां किम ओक को ये एक्सचेंज पता चल गया, और पहचान के लिए मी जी के बाल कटवा दिए गए। यहीं से उनकी जिंदगियां अलग रास्तों पर चल पड़ीं।

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

मी रे की कामयाबी और मी जी का संघर्ष

मी रे पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और उसे कई अवॉर्ड्स मिले। स्कूल में एक पीई टीचर ने मी जी को नोटिस किया, जो रिसेस के टाइम सबसे पहले खाना खाने पहुंचती थी। टीचर ने उसे रनिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए कहा। मी जी ने ऐसा ही किया और कई अवॉर्ड्स जीते। लेकिन एक रेस के दौरान वो गिर गई, जिसके बाद उसने रनिंग छोड़ दी।

अब प्रेजेंट टाइम में—मी रे सियोल में एक फाइनेंस कंपनी में सिविल सर्वेंट के तौर पर काम करती है। दूसरी तरफ, मी जी अपने होमटाउन दूसन री में है। एक सुबह उसकी मां किम ओक उसे काम पर जाने के लिए कहती है। मी जी तैयार होकर एक एलिमेंट्री स्कूल में पहुंचती है, जहां वो क्लीनिंग स्टाफ के तौर पर काम करती है। स्कूल के टॉयलेट में कुछ बच्चे खाना खा रहे होते हैं। मी जी उन्हें डांटती है कि ये टॉयलेट सिर्फ टीचर्स के लिए है, लेकिन बच्चे जवाब देते हैं, “तुम तो टीचर भी नहीं हो!” मी जी उनकी डांट-प्यार करती है और बाहर जाकर सफाई शुरू कर देती है।

इसी स्कूल में उसकी मां किम ओक एक मिल कुक के तौर पर काम करती है। वहां एक महिला वाइस प्रिंसिपल बून होंग का जिक्र करती है, जो अपने बेटे की डींगे मारती रहती है। वो किम ओक से कहती है, “तुमने कभी नहीं बताया कि तुम्हारी बेटी मी रे सियोल में सिविल सर्वेंट है।” किम ओक जवाब देती है, “मेरी बेटी को बून होंग के बेटे से कंपेयर मत करो।” तभी किम ओक बाहर देखती है और मी जी को बुलाकर टॉयलेट की तरफ जाती है। एक दूसरी महिला पूछती है, “ये लड़की कौन है?” जवाब मिलता है, “किम ओक की ट्विन बेटी है, जो रनिंग में इंजर्ड हो गई थी और उसने सब छोड़ दिया।”

मी जी का आखिरी दिन और नई जॉब

किम ओक मी जी से कहती है, “तुम्हें स्कूल आने से पहले मैसेज करना चाहिए था।” मी जी जवाब देती है, “क्या आपने अपनी सहेलियों को बताया कि आपकी सिर्फ एक ही बेटी है?” तभी वाइस प्रिंसिपल बून होंग आती है और मी जी को अपने ऑफिस में ले जाती है। वो बताती है कि आज उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है, लेकिन वो उसे एक्सटेंड कर सकती है। मी जी मना कर देती है, क्योंकि वो पोजीशन पहले एक बीमार महिला की थी। बून होंग पूछती है, “अब तुम क्या करोगी?” मी जी जवाब देती है, “मेरे पास काम की कमी नहीं है। मैं किसानों की मदद करूंगी।” बून होंग हंसते हुए कहती है, “क्या तुम किसान बनोगी?” मी जी मना कर देती है। बून होंग उसे अपनी बेटी की तरह मानती है और उसकी चिंता करती है। वो मी रे का जिक्र करती है, लेकिन मी जी कहती है, “उसके बारे में बात मत करो।”

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

हो सू की एंट्री – एक लॉयर की जिंदगी

सियोल में हमें हो सू से मिलवाया जाता है, जो एक लॉयर है। कोर्ट में वो अपनी राइवल को देखता है और कुछ समझ जाता है। उसका सीनियर चेओंग सू पूछता है, “क्या तुम्हें यकीन है कि विटनेस को पैसे दिए गए हैं?” हो सू जवाब देता है, “मैं 90% श्योर हूं।” चेओंग सू कहता है, “जज मेरा दोस्त है, मैं केस पोस्टपोन करवा दूंगा।” बाद में हो सू ऑफिस में अपनी को-वर्कर मिन से मिलता है, जो उसके लिए कॉफी लाती है। लेकिन गलती से कॉफी गिर जाती है। मिन माफी मांगती है, लेकिन हो सू कहता है, “गलती मेरी है। मेरे पास कपड़े हैं। बस वो डॉक्यूमेंट्स ला दो जो मैंने रिव्यू के लिए बोले थे।”

हो सू अपनी मां बून होंग से मिलने दूसन री जाने की तैयारी करता है। वो एक टाई पहनता है, जो मी जी ने बून होंग के लिए चुनी थी। एक को-वर्कर उससे पूछती है, “तुम टाई क्यों पहन रहे हो?” हो सू मुस्कुराते हुए कहता है, “क्योंकि मैं अच्छा दिखना चाहता हूं।”

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

मी जी और हो सू की मुलाकात – पुरानी यादें

दूसन री में मी जी अपने पुराने दोस्त क्युंग के साथ सब्जियां ले रही होती है। तभी टाउन का प्रेसिडेंट आता है और उसे स्ट्रॉबेरी फार्म में जॉब ऑफर करता है। मी जी हां कह देती है, लेकिन उसे रेज्यूमे बनाना पड़ता है। घर पर वो रेज्यूमे बनाती है और सोचती है, “अगर मी रे होती तो ये आसानी से कर लेती।” फिर भी वो रेज्यूमे तैयार कर लेती है। स्ट्रॉबेरी फार्म का ओनर से जिन उसका रेज्यूमे देखता है और कहता है, “ये लड़की 30 साल की है, ये यहां क्या कर रही है?”

उसी रात मी जी अपनी मां किम ओक से बात करती है। किम ओक बताती है कि आज बून होंग के पति की डेथ एनिवर्सरी है और उसे खाना लेकर उनके घर जाना है। मी जी ऐसा ही करती है। वहां वो एक पुरानी फोटो देखती है, जिसमें वो और हो सू साथ थे। बून होंग पूछती है, “इसमें तुम में से कौन सी बहन है?” मी जी हंसते हुए कहती है, “मुझे नहीं पता, तुम गेस करो।” तभी बून होंग बताती है कि उसका बेटा हो सू सियोल से आ रहा है। ये सुनकर मी जी भागने की कोशिश करती है, लेकिन दरवाजा खोलते ही सामने हो सू खड़ा होता है।

मी जी चौंककर चिल्लाती है, “तुम अचानक जंप कैसे कर सकते हो?” हो सू जवाब देता है, “मैंने जंप नहीं किया, तुम ही अचानक आई हो।” मी जी उसकी टाई देखकर कहती है, “ये टाई तुम पर अच्छी लग रही है। तुम्हारी मां की पसंद अच्छी है।” लेकिन हो सू बताता है कि ये टाई उसकी मां ने नहीं, बल्कि मी जी ने ही चुनी थी। दोनों की बात मी रे तक पहुंचती है, और मी जी गुस्से में चली जाती है।

हो सू का अतीत और मी जी का गिल्ट

फ्लैशबैक में हमें मी जी और हो सू की पहली मुलाकात दिखाई जाती है। मी जी साइकिल चला रही होती है और हो सू को देखती है। वो उसे राइड देना चाहती है, लेकिन हो सू कुछ नहीं कहता। स्कूल में हो सू एक ट्रांसफर स्टूडेंट के तौर पर आता है और मी जी के बगल में बैठता है। एक बार गेम खेलते वक्त मी जी की बॉल हो सू के सिर पर लग जाती है। मी जी माफी मांगती है, लेकिन हो सू चुप रहता है। मी जी को लगता है कि हो सू उससे नफरत करता है। बाद में उसे पता चलता है कि हो सू के साथ एक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से उसकी आधी बॉडी जली हुई है, उसे सुनने में दिक्कत है, और उसके पैर में आर्टिफिशियल बोन है। ये जानकर मी जी को गिल्ट होता है।

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

मी रे का दर्द और बहनों का रीयूनियन

मी जी अपनी बीमार दादी वोल सुन से मिलने हॉस्पिटल जाती है। वोल सुन उसे आने से मना करती है, लेकिन मी जी कहती है, “मैं तुम्हें छोड़कर नहीं जाऊंगी।” वो मी रे को कॉल करती है और कहती है, “दादी बहुत बीमार है, तुम्हें आना होगा।” मी रे जवाब देती है, “मैं पैसे भेज रही हूं ना?” मी जी कहती है, “पैसों से सब कुछ नहीं होता।” मी रे गुस्से में फोन रख देती है। सियोल में मी रे की को-वर्कर सू योन को बुलीइंग का शिकार होना पड़ता है, और मी रे उसे बचाने की कोशिश में खुद मुश्किल में पड़ जाती है।

अगले दिन मी जी सियोल में मी रे से मिलने जाती है। दोनों एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही होती हैं। मी रे अचानक कहती है, “मुझे भी ऐसा करना चाहिए। मैं थर्ड फ्लोर से कूद जाऊंगी ताकि मुझे काम पर न जाना पड़े।” मी जी उसे डांटती है, लेकिन जब वो रेस्ट रूम से लौटती है, तो मी रे जा चुकी होती है। मी जी को उसकी बातें याद आती हैं, और उसे लगता है कि मी रे सीरियस है। वो भागकर मी रे के घर पहुंचती है, जहां मी रे थर्ड फ्लोर से कूदने वाली होती है। मी जी उसे रोक लेती है और दोनों नीचे गिर जाती हैं।

मी जी रोते हुए कहती है, “अगर तुम मर जाओगी, तो मैं तुम्हारे बिना कैसे जियूंगी?” मी रे उसे गले लगाती है और बताती है कि उसकी कंपनी में उसे बुली किया जाता है।

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

एक नया वादा – बहनों का रोल स्वैप

एपिसोड के आखिर में मी जी मी रे को समझाती है, “ठीक है, तुम काम मत छोड़ो, लेकिन इसे सहन भी मत करो। अब मैं तुम्हारे लिए ये सब करूंगी। हम वही करेंगे जो बचपन में करते थे—तुम मी जी बन जाओ, और मैं मी रे बन जाऊंगी।” दोनों बहनें एक-दूसरे से वादा करती हैं, और एपिसोड खत्म हो जाता है।

Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi
Our Unwritten Seoul Episode 1 Explained in Hindi

क्या होगा आगे?

क्या मी जी और मी रे का ये रोल स्वैप काम करेगा? क्या हो सू और मी जी का अतीत उनकी जिंदगी में नया ट्विस्ट लाएगा? जानने के लिए बने रहें dramasafar.com के साथ! एपिसोड 2 का रिकैप जल्द आएगा। तब तक के लिए, हमें कमेंट में बताओ—क्या तुम्हें मी जी और मी रे की जोड़ी पसंद आई?

Our Unwritten Seoul Park Bo Young Park Jin Young
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Nav
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Pinterest
  • Instagram

Nav is the founder and lead writer at Drama Safar, covering K-Drama and C-Drama news, episode recaps, and cast updates since 2021. Passionate about Korean and Chinese entertainment, Nav has watched 150+ dramas and movies to bring fans accurate, spoiler-clear updates every day.

Related Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 20268 Views

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 202622 Views

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 202620 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views
Don't Miss

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

By NavAugust 7, 2026

Episode 2 of My Bias, My Boss delivers a mix of nostalgic flashbacks, budding relationships, and workplace…

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026

A Bona Fide Killer Episode 2 Recap: Bona Makes a Shocking Sacrifice to Save Taesung

August 3, 2026

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from DramaSafar

About Us
About Us

Your go-to hub for K-Dramas, C-Dramas, Thai dramas & movies.Get quick recaps, latest updates, and binge-worthy picks — all in one place.

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

My Bias, My Boss Episode 2 Recap: Lee Chan & Daram’s First Meeting

August 7, 2026

Lee Sang-yi to Star in Netflix Movie Dochabi Based on Korean Folklore

August 7, 2026

My Bias, My Boss Episode 1 Recap: Darim Finally Meets Lichan

August 4, 2026
Most Popular

One: High School Heroes Ep 1 & 2 Hindi Recap: School Drama

May 31, 202584 Views

Siren’s Kiss Ending Explained: Why Eun Hyeok’s Secret Changed Everything

April 9, 202632 Views

A Bona Fide Killer Episode 1 Recap: A Housewife Assassin’s Double Life Revealed

August 1, 202627 Views
  • About
  • Contact
  • Privacy
  • Terms
  • Disclaimer
© 2026 DramaSafar. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.